STP टेंडर केस: सत्येंद्र जैन समेत 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में, उदित राय की जमानत पर कल सुनवाई
दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े टेंडर में कथित गड़बड़ी के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, मामले में गिरफ्तार दिल्ली जल बोर्ड के कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. अब मामले की जांच के साथ-साथ आरोपियों की जमानत अर्जियों पर भी अदालत में सुनवाई होगी.
एंटी करप्शन ब्रांच यानी ACB की जांच के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर की प्रक्रिया में कथित तौर पर ऐसी तकनीकी शर्तें रखी गईं, जिनसे एक खास तकनीक और कंपनी को फायदा मिलने की संभावना बनी. जांच एजेंसी का आरोप है कि टेंडर की शर्तों में बदलाव सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था, बल्कि एक विशेष टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया.
जांच में IFAS कंपनी से जुड़ी शर्त का जिक्र
जांच में खास तौर पर IFAS कंपनी से जुड़ी शर्त का जिक्र किया गया है. ACB का कहना है कि टेंडर में इस तरह की शर्त शामिल करना प्रतिबंधात्मक था. एजेंसी के अनुसार, तकनीकी मानकों में बदलाव के जरिए M/s Euroteck Environmental Pvt. Ltd. को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई. अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि टेंडर की शर्तें किस स्तर पर बदली गईं और इस पूरी प्रक्रिया में किन-किन लोगों की भूमिका रही.
इसी मामले में ACB ने अंकित श्रीवास्तव की पुलिस कस्टडी की मांग की थी. एजेंसी का कहना था कि जांच के दौरान उनसे पूछताछ जरूरी है और टेंडर से जुड़े फैसलों तथा तकनीकी शर्तों में हुए बदलाव के बारे में जानकारी हासिल करनी है. कोर्ट ने अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. अब जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े दस्तावेजों और टेंडर प्रक्रिया को लेकर पूछताछ करेगी.
जैन से 5 आरोपियों को न्यायिक हिरासत
दूसरी तरफ सत्येंद्र जैन समेत अन्य आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपियों की ओर से जमानत के लिए आवेदन भी दाखिल किया गया है. कोर्ट ने इन जमानत अर्जियों पर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है. इन अर्जियों पर अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी.
उदित राय पर 20 को सुनवाई
मामले में IAS अधिकारी उदित राय की जमानत अर्जी को लेकर भी अदालत में अलग से अहम घटनाक्रम सामने आया. उदित राय मिजोरम सरकार में तैनात IAS अधिकारी बताए गए हैं. अदालत में उनकी ओर से यह बात रखी गई कि अगर उन्हें निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक हिरासत में रहना पड़ता है, तो इसका असर उनकी सरकारी सेवा पर पड़ सकता है. यह भी दलील दी गई कि लंबी हिरासत की स्थिति में उनकी नौकरी पर संकट पैदा हो सकता है.
इसी पहलू को देखते हुए उदित राय की जमानत अर्जी पर अदालत कल सुनवाई करेगी. यानी अब इस मामले में जांच के साथ आरोपियों की कानूनी स्थिति भी अहम हो गई है. एक तरफ ACB टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है, वहीं आरोपी अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों के बीच जमानत की मांग कर रहे हैं.
ACB कर रही मामले की जांच
पूरे मामले का केंद्र दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर की प्रक्रिया है. ACB यह जांच कर रही है कि तकनीकी शर्तों को किस तरह तैयार किया गया, उसमें बदलाव क्यों किए गए और इससे किसी खास कंपनी को वास्तविक फायदा मिला या नहीं. जांच एजेंसी के आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है और आगे की जांच तथा अदालत की कार्यवाही में इस मामले से जुड़े और तथ्य सामने आ सकते हैं.
फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद सत्येंद्र जैन समेत पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि अंकित श्रीवास्तव दो दिन की पुलिस कस्टडी में रहेंगे. सभी आरोपियों की जमानत अर्जियों पर 25 अगस्त को सुनवाई होनी है. वहीं, IAS अधिकारी उदित राय की जमानत याचिका पर अदालत बुधवार के बाद अब गुरुवार को सुनवाई करेगी. इस मामले में आने वाले दिनों में जांच और अदालत की कार्यवाही पर नजर रहेगी.
य़ह भी पढ़ें - सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का बड़ा आरोप, जांच एजेंसी पर दबाव डालने का दावा
अब ट्रंप के टारगेट पर आया नया देश, जल्द तानाशाह किम जोंग-उन से मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
US North Korea Relations: ईरान से युद्ध की स्थिति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना नया टारगेट चुन लिया है. ट्रंप ने जल्द ही उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात का भी एलान किया है. उत्तर कोरिया और अमेरिका के रिश्ते पिछले लंबे समय से तनावपूर्ण चल रहे हैं. ट्रंप ने इसके लिए पुराने अमेरिकी राष्ट्रपतियों को भी जिम्मेदार ठहराया है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल के आखिर में वे उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन से मिलेंगे. यह उनके पहले कार्यकाल की उस कूटनीतिक कोशिश को फिर से शुरू करने जैसा हो सकता है, जिसका मकसद उत्तर कोरिया को अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को छोड़ने के लिए मनाना या उस पर काबू पाना था.
BREAKING: President Trump says he expects to meet with North Korea's Supreme Leader Kim Jong Un later this year, in a likely revival of his first-term diplomatic push to control or persuade North Korea to abandon its nuclear weapons program.
— Fox News (@FoxNews) August 19, 2026
Trump says North Korea's nuclear… pic.twitter.com/PWXv43ZE2o
पुराने फैसलों को बताया गलत
ट्रंप ने कहा कि पिछले राष्ट्रपतियों को उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत कभी नहीं देनी चाहिए थी. कहा कि मेरी उनसे (किम जोंग) बहुत अच्छी बनती है. और सब ठीक रहेगा. जब तक हमारे पास एक समझदार राष्ट्रपति है, तब तक सब ठीक रहेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








