Responsive Scrollable Menu

UP में युवा शक्ति को कौशल से नई उड़ान, 12.5 लाख प्रशिक्षित युवाओं को मिला रोजगार

UP Skill Development: यूपी सरकार लगातार युवाओं के लिए सजग है. राज्य के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में 20 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है. इनमें से करीब 12.5 लाख प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी मिला है.

यूपी सरकार का कहना है कि बदलते समय और उद्योगों की जरूरत को देखते हुए युवाओं को पारंपरिक कौशल के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों की भी ट्रेनिंग दी जा रही है. इसका उद्देश्य युवाओं को सिर्फ नौकरी के लिए तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य में रोजगार के नए अवसरों के लिए सक्षम बनाना भी है.

आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग पर जोर

उत्तर प्रदेश में युवाओं को अब ऐसे कौशल से जोड़ा जा रहा है, जिनकी आने वाले समय में मांग बढ़ने की उम्मीद है. इनमें 3D प्रिंटिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक क्षेत्र भी शामिल हैं. सरकार का मानना है कि तकनीक तेजी से बदल रही है और युवाओं को भी इन बदलावों के साथ आगे बढ़ना जरूरी है. इसी दिशा में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उद्योग और रोजगार की जरूरतों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. इससे प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का रास्ता चुनने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026: उत्तर प्रदेश ने जापानी निवेशकों के सामने विकास और निवेश की नई कहानी पेश की

 

6,952 कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का नेटवर्क

सरकार के अनुसार, प्रदेश में 6,952 कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का नेटवर्क तैयार किया गया है. इन केंद्रों के जरिए युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है. सरकार का कहना है कि इन प्रशिक्षण केंद्रों का उद्देश्य युवाओं को ऐसे कौशल उपलब्ध कराना है, जिनकी जरूरत आज के साथ-साथ भविष्य के रोजगार बाजार में भी होगी. इससे खासतौर पर उन युवाओं को फायदा पहुंचाने की कोशिश है, जो प्रशिक्षण लेकर नौकरी या अपना काम शुरू करना चाहते हैं.

रोजगार मेलों के जरिए कंपनियों से सीधा जुड़ाव

सिर्फ प्रशिक्षण देने के बाद युवाओं को उनके हाल पर नहीं छोड़ा जा रहा है. सरकार के मुताबिक, रोजगार मेले, कैंपस सेलेक्शन और कॅरियर काउंसिलिंग के जरिए युवाओं को कंपनियों और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है.

रोजगार मेले युवाओं और कंपनियों को एक ही मंच पर लाने का काम करते हैं. इससे नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अलग-अलग कंपनियों में अपनी योग्यता के अनुसार अवसर तलाशने में मदद मिलती है. वहीं, कंपनियों को भी प्रशिक्षित युवाओं में से अपनी जरूरत के मुताबिक उम्मीदवार चुनने का मौका मिलता है.

कॅरियर को लेकर भी मिल रही मदद

सरकार की ओर से युवाओं के लिए कॅरियर काउंसिलिंग पर भी जोर दिया जा रहा है. इसका मकसद युवाओं को यह समझने में मदद करना है कि उनकी रुचि और योग्यता के हिसाब से कौन सा क्षेत्र बेहतर हो सकता है. आज के समय में रोजगार के विकल्प तेजी से बदल रहे हैं. ऐसे में सही समय पर सही मार्गदर्शन युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. सरकार का दावा है कि कौशल प्रशिक्षण के साथ कॅरियर संबंधी मार्गदर्शन देने की व्यवस्था से युवाओं को अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद मिल रही है.

यह भी पढ़ें: UP-Japan Investment Meet 2026: 'दोनों देशों की सोच और मूल्य एक जैसे', भारत-जापान की साझेदारी पर बोले CM योगी

 

रोजगार के साथ उद्यमिता पर भी फोकस

उत्तर प्रदेश सरकार का जोर युवाओं को नौकरी पाने के साथ-साथ उद्यमिता के लिए तैयार करने पर भी है. सरकार का मानना है कि प्रशिक्षित युवा अगर अपना कारोबार शुरू करते हैं तो वे खुद के साथ दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं. पिछले नौ वर्षों में 20 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण और करीब 12.5 लाख प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिलने का आंकड़ा सरकार की इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है. 

सरकार के अनुसार, कौशल विकास की यह पूरी व्यवस्था उत्तर प्रदेश के युवाओं को बदलती अर्थव्यवस्था और नई तकनीकों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. कौशल, रोजगार और उद्यमिता को एक साथ जोड़कर राज्य के युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है.

 

 

Continue reading on the app

“सरकार हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है”, झारखंड सरकार के बड़े फैसले पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान…

झारखंड सरकार द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगें माने जाने और कई परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दोहराया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह से युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने …

The post “सरकार हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है”, झारखंड सरकार के बड़े फैसले पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: जो रूट और लीड्स टेस्ट में 66 नंबर का गजब संयोग, WTC में रनों का रिकॉर्ड भी किया नाम

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के साथ ही जो रूट की इंग्लैंड के कप्तान के रूप में वापसी हुई. ये मुकाबला कई मायनों में खास था क्योंकि अपने होम ग्राउंड में ही वो कप्तान बनकर लौटे. Fri, 21 Aug 2026 00:56:25 +0530

  Videos
See all

West Bengal News | Jadavpur University में संग्राम...ABVP-SFI के हिंसक प्रदर्शन से मचा बवाल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T22:51:10+00:00

Taal Thok Ke : वंदे मातरम् के सिर्फ 2 पद, कांग्रेस की क्या है वजह? | Vande Mataram #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T22:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers