तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी ट्रेन, तभी रेलवे ट्रैक पर आ गया हाथियों का झुंड, फिर...
असम के होजाई जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. दरअसल, इलाके से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही थी. इसी बीच हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक क्रॉस करने लगा. गनीमत रहीं कि वन विभाग के एक स्टाफ ने समय रहते तेज रफ्तार ट्रेन के चालक को अलर्ट कर दिया. जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना का वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में हाथियों का झुंड रेल पटरी पार करता दिखाई दे रहा है, जबकि ट्रेन कुछ दूरी पर रुकी हुई है.मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग की टीमें लगातार ऐसे रेलवे कॉरिडोर की लगातार निगरानी कर रही हैं, जहां पर हाथियों के झुंड की आवाजाही बनी रहती है. इसका मकसद हाथियों को सुरक्षित तरीके से रेल लाइन पार कराना और ट्रेन हादसों को रोकना है. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा था कि कोई भी राज्य हाथियों के पारंपरिक रास्तों को बंद नहीं कर सकता. इन रास्तों पर किसी तरह की बाधा भी नहीं खड़ी की जा सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा था कि फसल या संपत्ति को होने वाला नुकसान वन्यजीवों की आवाजाही रोकने का आधार नहीं हो सकता.
Aaj Ka Tarot Rashifal, 20 August 2026: आज मेष का भाई से प्रॉपर्टी विवाद, मिथुन को डबल खुशखबरी, धनु पाएंगे नई नौकरी! विस्तार से पढ़ें टैरो राशिफल
Aaj Ka Tarot Rashifal, 20 August 2026: टैरो कार्ड के अनुसार, आज 20 अगस्त का दिन मेष के लिए तनाव वाला है, धन लाभ होगा, लेकिन भाई से प्रॉपर्टी विवाद की आशंका है. मिथुन वालों को संतान प्राप्ति और नई जॉब की डबल खुशखबरी मिल सकती है, जबकि धनु वालों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. कैसा रहेगा आज का दिन? विस्तार से पढ़ें आज का टैरो राशिफल.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








