Responsive Scrollable Menu

करतारपुर कॉरिडोर पर विदेश मंत्रालय का आया बयान:सुरक्षा स्थिति के चलते 7 मई 2025 से सेवाएं बंद, SGPC ने वीजा कोटा बढ़ाने की मांग उठाई

पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा कोटा बढ़ाने और करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग के बीच विदेश मंत्रालय ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर की सेवाएं फिलहाल निलंबित हैं। जायसवाल से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रतिनिधिमंडल की नई दिल्ली में पाकिस्तान के चार्ज डी'अफेयर्स से मुलाकात और सिख श्रद्धालुओं के लिए वीजा कोटा बढ़ाने की मांग को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हर साल एक द्विपक्षीय समझौते के तहत सिख जत्थे पाकिस्तान स्थित तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बोले- सेवाएं 7 मई 2025 से निलंबित हैं करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग पर जायसवाल ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण इसकी सेवाएं 7 मई 2025 से निलंबित हैं और अभी स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर हाल ही में संसद में भी सवाल उठाया गया था। विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान के चार्ज डी'अफेयर्स साद अहमद वारैच से मुलाकात के बाद आई है। प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर 2026 में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व से पहले अधिक संख्या में वीजा जारी करने की मांग की है। SGPC के अनुसार, प्रकाश गुरुपर्व के लिए 7,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान यात्रा हेतु पासपोर्ट जमा किए हैं। वहीं, पाकिस्तान उच्चायोग की ओर से करीब 1,800 श्रद्धालुओं को ही वीजा जारी किए जाते हैं।

Continue reading on the app

'मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी अचीवमेंट', वरुण धवन बने किसान, वीडियो शेयर कर फैंस संग बांटी खुशखबरी

नई दिल्ली: वरुण धवन ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है. उन्होंने एक खेत खरीदा है, जिसका वीडियो दिखाते हुए अपने दिल के जज्बात बयां किए हैं. वे वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 'दोस्तों आपके साथ एक खुशखबरी साझा करना चाहता हूं. यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है. मैंने एक खेत लिया है. मैं इस माहौल में बिस्किट-चाय का आनंद उठा रहा हूं, जिसकी कोई तुलना नहीं है.' एक्टर के वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में लगेगा FIFA World Cup का तड़का, TV पर देखने का मजा होगा दोगुना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन सारे मुकाबले भारत में ही खेले ज Thu, 20 Aug 2026 00:52:13 +0530

  Videos
See all

JSSC-CGL पास अभ्यर्थियों का Protest, परीक्षा रद्द करने पर विरोध | #viralvideo #virlnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T23:30:08+00:00

Garjana With Rubika Liyaquat: शहजाद पूनावाला ने बताई BJP छोड़ने की वजह! #ShehzadPoonawalla #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T23:42:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers