Responsive Scrollable Menu

Explainer: ‘आवारापन 2’ ने कैसे पलट दिया इमरान हाशमी का करियर? जानिए 2007 से 2026 तक का पूरा सफर

Emraan Hashmi Journey From 2007 to 2026: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों साल 2007 में रिलीज हुए आवारापन  के सीक्वल यानी आवारापन 2 की सक्सेस का लुत्फ उठा रहे हैं. इस फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में 100 करोड़ का आकांड़ा पार कर लिया है. आवारपन 2 इमरान के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है. इसने पहले ही दिन बड़ी ओपनिंग की थी, इसकी सक्सेस से न केवल एक्टर खुश है बल्कि उनके फैंस भी फूल नहीं समा रहे हैं. आइए जानते हैं कि कैसे इस फिल्म की सक्सेस ने 19 साल बाद उनके करियर को पलट दिया है. 

2007 में ‘आवारापन’ से शुरू हुई थी शिवम पंडित जर्नी

साल 2007 में मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी ने शिवम पंडित बहुत ही यादगार किरदार निभाया था.  इसमें क्राइम की दुनिया, प्यार, दर्द और इंसानी तस्करी जैसे सीरियस मुद्दों को दिखाया गया था. रिलीज के समय फिल्म को बॉक्स ऑफिस उतनी कामयाबी नहीं मिल सकी, जिसकी वह हकदार थी. हालांकि, वक्त के साथ फिल्म की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी की ये फिल्म कल्ट बन गई और शिवम पंडित का किरदार इमरान हाशमी के यादगार किरदारों में शामिल हो गया. फिल्म का म्यूजिक भी आज भी लोगों के बीच पॉपुलर बना हुआ है. यही वजह है कि करीब दो दशक बाद जब इमरान ने शिवम के रूप में वापसी की, तो यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं बल्कि आवारापन के फैंस के लिए भी खास वापसी बन गई.

‘आवारापन’ के बाद आया था इमरान का हिट फिल्मों का दौर

‘आवारापन’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल तो साबित नहीं हुई लेकिन उनके हिट करियर का दौर जरूर शुरू हो चुका था. इस फिल्म के बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी. साल 2008 में आई ‘जन्नत’ ने उनके करियर को नई ऊंचाइयां दी. मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी की दुनिया पर आधारित इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया और इसके गाने भी हिट साबित हुए. इसके बाद वह ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ में शोएब खान के किरदार में नजर आए. इसमें उन्होंने अपना एक अलग अंदाज में पेश किया. वहीं ‘मर्डर 2’ और ‘राज 3’ जैसी फिल्मों ने उनकी पॉपुलैरिटी को बनाए रखा. इस दौर में इमरान की पहचान सिर्फ रोमांटिक गानों और बोल्ड रोल तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदारों से अपने फैंस का दिल जीता था. 

2013 के बाद करियर आया नीचे

फिल्मों दुनिया में हर एक्टर के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं और इमरान हाशमी भी इससे अछूते नहीं रहे. 2013 के बाद उनके करियर में ऐसा दौर आया, जब उनकी कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस कामयाबी नहीं मिली. उन्होंने ‘शंघाई’, ‘घनचक्कर’, ‘राजा नटवरलाल’, ‘मिस्टर एक्स’, ‘अजहर’ और ‘हमारी अधूरी कहानी’ अलग-अलग किरदार निभाए, लेकिन इन फिल्मों से वह 'जन्नत' और‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ जैसी सक्सेस नहीं पा सके. इस दौरान उन्होंने अपने एक बनी हुई इमेज से बाहर निकलने के लिए नए किरदार और स्टोरी को चुना. उन्होंने कई मल्टी-स्टारर फिल्मों में भी कीं. ‘बादशाहो’ और ‘मुंबई सागा’ के अलावा 2023 की ‘टाइगर 3’ में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया, जिसकी काफी चर्चा हुई थी. फिर भी उनके फैंस को ऐसी सोलो फिल्म का इंतजार था, जो उन्हें दोबारा बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार के तौर वापसी दिला सके.

19 साल बाद किया बड़ा धामाका

आवारापन 2 से इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया. इस काफी लंबे से समय से इमरान और उनके फैंस को था. 19 साल बाद वह फिर शिवम पंडित के किरदार को निभाते हुए नजर आए. जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. इसके सीक्वल को आगे बढ़ाते हुए क्राइम, स्ट्रगल और खुद को साबित करने की जद्दोजहद को बहुत बेहतरीन तरीके से दिखाया गया. इस फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया और कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी. इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंते कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार जैसे शानदार कलाकार भी नजर आए. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 

पहले दिन से दिखा इमरान की वापसी का असर

इमरान हाशमी  ने ‘आवारापन 2’ से अपने करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग दर्ज की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. दूसरे दिन कमाई बढ़कर 33.75 करोड़ रुपये पहुंची, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ रुपये बिनजेस किया. यानी शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म ने 81.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. इसके बाद सोमवार को 9.25 करोड़ और मंगलवार को 9.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इस तरह पांच दिनों में फिल्म ने  इंडिया में 100.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. ट्रेड रिपोर्टों के मुताबिक, यह इमरान हाशमी की पहली सोलो लीड फिल्म है, जिसने इंडिया में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. 

पहली फिल्म के मुकाबले सीक्वल ने कितनी कमाई की?

‘आवारापन 2’ की सक्सेस को समझने के लिए सबसे दिलचस्प कंपैरिजन आवारापन से की जा सकती है. 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ को उस समय बॉक्स ऑफिस अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई थी. इसके उलट 2026 में उसी सीक्वल ने सिर्फ पांच दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया. यानी जिस किरदार को बड़े पर्दे पर शुरू में कामयाबी नहीं मिली थी, उसी से 19 साल बाद इमरान ने शानदार वापसी की. 

क्या ‘आवारापन 2’ ने सच में पलट दिया करियर?

‘करियर पलटने’ का मतलब यहां यह नहीं है कि इमरान हाशमी अचानक अपने पुराने हिट वाले दौर में पहुंच गए हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस के नजरिए से यह सक्सेस निश्चित तौर पर उनके लिए करियर के लिए बहुत अहम है. कई साल तक अलग-अलग तरह के किरदार करने और सोलो फिल्मों में स्ट्रगल करने के बाद उन्हें एक ऐसी फिल्म मिली, जिसने न सिर्फ शानदार ओपनिंग की बल्कि कुछ ही दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया. ‘आवारापन 2’ ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमरान हाशमी इसी तरह के दमदार किरदार में नजर आएंगे तो फैंस आज भी थिएटर में उनकी फिल्मों को देखने के लिए तैयार हैं. 

ये भी पढ़ें: Explainer: एडॉप्टेशन, रीमेक और इंस्पायर्ड फिल्मों में क्या फर्क होता है?

 

Continue reading on the app

IND vs SL: मानव सुथार के 10 विकेट से भारत ने गॉल टेस्ट 165 रन से जीता, श्रीलंका के आखिरी 10 गेंद में गिरे 4 विकेट

गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 372 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर खत्म हो गई। मानव सुथार ने दूसरी पारी में 55 रन देकर 6 विकेट लिए और मैच में कुल 10 विकेट पूरे किए। भारत ने इस जीत के साथ दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत की जीत में मानव सुथार की गेंदबाजी सबसे अहम रही। पहली पारी में उन्होंने 76 रन देकर 4 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। श्रीलंका एक समय 6 विकेट पर 175 रन बनाकर मैच में बनी हुई थी, लेकिन इसके बाद मानव सुथार ने तेजी से विकेट निकालकर भारत की जीत तय कर दी। खास बात यह रही कि श्रीलंका के आखिरी चार विकेट सिर्फ 10 गेंद के अंदर गिर गए।

गॉल टेस्ट में मानव सुथार का 10 विकेट का कमाल

दरअसल मानव सुथार ने दूसरी पारी के 75वें ओवर में मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर सोनल दिनूषा को 84 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद अगली गेंद पर प्रभात जयसूर्या को बोल्ड कर दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर लाहिरू कुमारा का कैच ऋषभ पंत ने पकड़ा। इस तरह सुथार ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद अगले ओवर में केशरा नुवानथा को बोल्ड करके सुथार ने मैच में अपना 10वां विकेट पूरा किया। दूसरी पारी में उनके खाते में 6 विकेट आए। इस प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका की टीम 206 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से सोनल दिनूषा ने 84 और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 59 रन बनाए थे। दोनों ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने आखिरी हिस्से में लगातार विकेट लेकर मैच खत्म कर दिया।

देवदत्त पडिक्कल के शतक से लेकर भारत की 165 रन की जीत तक

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 462 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की बड़ी पारी खेली। उनके अलावा केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट लिए। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर खत्म हुई। सोनल दिनूषा ने 100 रन और निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। भारत की तरफ से सुथार ने चार और रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। भारत को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 193 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 66 रन की तेज पारी खेली, जबकि पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कुछ समय तक मुकाबला संभालकर रखा, लेकिन भारत के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 206 रन पर आउट हो गई। भारत ने 165 रन से मैच जीत लिया। पडिक्कल को उनकी 167 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह भारत का 600वां टेस्ट मैच भी था। जीत के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका की दूसरी पारी में धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनूषा ने मिलकर 95 रन की साझेदारी की थी। रवींद्र जडेजा ने धनंजय को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद भारत ने लगातार विकेट निकाले और सुथार ने आखिरी चार विकेटों में से तीन विकेट एक ही ओवर में लेकर मैच को भारत के पक्ष में कर दिया।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में लगेगा FIFA World Cup का तड़का, TV पर देखने का मजा होगा दोगुना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन सारे मुकाबले भारत में ही खेले ज Thu, 20 Aug 2026 00:52:13 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | OBC Vote पर राहुल-अखिलेश की नजर.. क्या है UP का सियासी समीकरण? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T22:00:22+00:00

Viral VIdeo: नशे में पटरियों पर लेटा बेटा, पिता ने डंडे से उठाया! | #viralvideo #virlnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T22:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers