Responsive Scrollable Menu

MP: 6 साल से अटकी नर्सिंग छात्रों की पढ़ाई, न रिजल्ट मिला न डिग्री; CM हाउस के पास सड़क पर उतरे छात्र

एमपी में नर्सिंग छात्रों का भविष्य 6 साल से अधर में है. नर्सिंग डिप्लोमा और डिग्री कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों को अब तक रिजल्ट और डिग्री नहीं मिली है. छात्र इसको लेकर धरने पर बैठ गए हैं.

Continue reading on the app

IND vs PAK Hockey Match: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 5-3 से मुकाबला किया अपने नाम

IND vs PAK Hockey Match: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में हरा दिया है. भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान हॉकी टीम को 5-2 से हराया. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए. जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल दागे. वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहिद हन्नान ने 2 गोल जबकि सुफयान खान ने 1 गोल किया. पहले क्वार्टर में पूरी तरह से टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाए रखा. हालांकि दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने वापसी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने 3 गोल और दागकर मैच को पूरी तरह से अपने नाम कर लिया और पाकिस्तान को वापसी का कहीं भी मौका नहीं दिया. 

पहले क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम का रहा दबदबा

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पूल-डी का मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की. पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा गोल करने में ज्यादा वक्त नहीं लिया. पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में ही अभिषेक ने फील्ड गोल करते हुए मुकाबले में भारतीय टीम को 2-0 की अहम लीड दिला दी. टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर में पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं दिया.

दूसरे क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान ने दागे 2-2 गोल

इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा जारी रखा. खेल के 20वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मुकाबले में टीम इंडिया की बढ़त को 3-0 कर दिया था. उनका यह दूसरा गोल था. हालांकि फिर 21वें मिनट में पाकिस्तान ने अपना पहला गोल किया. पाकिस्तान के लिए शाहिद हन्नान ने यह गोल दागा, लेकिन फिर मुकाबले में दूसरे क्वार्टर के खेल के 23वें मिनट में अभिषेक ने दूसरा फील्ड गोल दागकर टीम इंडिया को 4-1 की मजबूत बढ़त दिला दी, लेकिन फिर खेल के 25वें मिनट यानी 2 मिनट बाद पाकिस्तान ने दूसरा गोल किया. पेनल्टी कॉर्नर पर सुफयान खान ने गोल करके मुकाबले का अंतर 4-2 कर दिया. इस तरह मुकाबला का हाफ टाइम का खेल खत्म हुआ.

दूसरे क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान दोनों ने किया गोल

भारतीय हॉकी टीम ने इसके बाद तीसरे क्वार्टर के 34वें मिनट में गोल कर मुकाबले में 5-2 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी. हार्दिक सिंह ने पेनल्टी शूट में गोल किया. तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाए रखा. हालांकि मुकाबले के आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की थी. खेल के 45वें मिनट में शाहिद हन्नान ने पाकिस्तान के लिए तीसरा गोल किया और अंतर को 5-3 कर दिया था. 

यह भी पढ़ें:  ODI क्रिकेट में ट्राई सीरीज की वापसी, श्रीलंका-इंग्लैंड की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, PCB ने किया ऐलान

Continue reading on the app

  Sports

पहली गेंद पर आउट… इस मामले में टॉप पर टीम इंडिया, जानिए कितनी बार हुआ ये हादसा?

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान ने अपने ओपनर का विकेट गंवा दिया. मगर पाकिस्तान के पूरे क्रिकेट इतिहास में ये सिर्फ दूसरी बार हुआ था. इस मामले में टॉप पर टीम इंडिया है Thu, 20 Aug 2026 00:15:10 +0530

  Videos
See all

घर में घुसे परिजन, युवती को जबरन ले गए! | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T21:00:19+00:00

Uttarakhand News:उत्तराखंड में बिना रजिस्ट्रेशन वाले मदरसों पर ताला? Minority Education | Dehradun #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T21:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers