Investcorp ने 20Cube 3PL को 500 करोड़ रुपये में खरीदा, अतिरिक्त निवेश भी होगा
वैश्विक वैकल्पिक निवेश कंपनी इन्वेस्टकॉर्प ने डिजिटल अनुबंध लॉजिस्टिक मंच 20क्यूब 3पीएल सॉल्यूशंस का करीब 500 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया है। इन्वेस्टकॉर्प ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इस निवेश से 20क्यूब को अपनी प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने और देशभर में नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इन्वेस्टकॉर्प और 20क्यूब मिलकर अनुबंध लॉजिस्टिक क्षेत्र में तालमेल वाली अन्य कंपनियों के अधिग्रहण के लिए अगले चरण में 500-750 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश भी करेंगी।
यह अधिग्रहण सौदा सिंगापुर मुख्यालय वाली 20क्यूब लॉजिस्टिक्स के भारत के अनुबंध लॉजिस्टिक कारोबार को अलग करके किया गया है। 20क्यूब लॉजिस्टिक्स अपने मुख्य अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई कारोबार पर ध्यान देती रहेगी। भारत में 20क्यूब का अनुबंध लॉजिस्टिक कारोबार फिलहाल 70 लाख वर्ग फुट से अधिक के गोदाम क्षेत्र का संचालन करता है।
यह टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, रसायन, वाहन कलपुर्जे और इंजीनियरिंग सामान जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों को सेवाएं देता है। कंपनी ने कहा कि 20क्यूब की अगले चार-पांच साल में अपने गोदाम क्षेत्र को बढ़ाकर दो करोड़ वर्ग फुट से अधिक करने की योजना है। इन्वेस्टकॉर्प के भारत में निवेश कारोबार प्रमुख गौरव शर्मा ने कहा, “हम 20क्यूब के नेतृत्व के साथ मिलकर प्रौद्योगिकी आधारित लॉजिस्टिक मंच का विस्तार करने को लेकर उत्साहित हैं, जो ग्राहकों, कर्मचारियों और हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करेगा।
Bangladesh ने India से Business Visa तेजी से जारी करने का आग्रह किया
बांग्लादेश ने भारत से कारोबारी वीजा तेजी से जारी करने का आग्रह किया है। साथ ही कारोबार सुगमता की स्थिति को बेहतर करने की भी अपील की है, ताकि वह भारत के साथ ‘समान रूप से लाभदायक’ आर्थिक साझेदारी स्थापित कर सके। ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार की रिपोर्ट में बांग्लादेश की विदेश मामलों की राज्यमंत्री शमा ओबेद इस्लाम के हवाले से कहा गया, ‘‘हम चाहते हैं कि दोनों देशों की कंपनियां और निजी क्षेत्रों के बीच ज्यादा बातचीत हो।’’ विदेश राज्यमंत्री ने वस्तुओं और सेवाओं के निर्बाध प्रवाह को प्रभावित करने वाली ‘गैर-शुल्क अड़चनों, मानकों और परीक्षण संबंधी समस्याओं, प्रक्रियात्मक देरी और बुनियादी ढांचे की बाधाओं’ को दूर करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने मंगलवार रात एक कार्यक्रम कहा, ‘‘बांग्लादेश के लोगों के लिए व्यापार वीजा अधिक तेजी से जारी किए जाने चाहिए, ताकि व्यापारी अधिक बार भारत की यात्रा कर सकें।’’ इस्लाम ने कहा कि बांग्लादेश दोनों देशों के बीच ‘‘अधिक जीवंत व्यापार, निवेश और संपर्क’’ चाहता है। दक्षिण एशिया में बांग्लादेश, भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और एशिया में भारत, बांग्लादेश के लिए निर्यात के सबसे बड़े गंतव्यों में से एक है। दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (साफ्टा) के अंतर्गत भारत बांग्लादेश के लगभग सभी उत्पादों के लिए शुल्क-मुक्त और कोटा-मुक्त बाजार की सुविधा प्रदान करता है।
एशिया में बांग्लादेशी उत्पादों के निर्यात के लिए भारत सबसे बड़े बाजारों में से एक है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








