Responsive Scrollable Menu

'यह बहुत जरूरी है कि हम टेस्ट मैच स्क्वाड को तैयार करें', गाले में हार के बाद बोले गैरी कर्स्टन

गाले, 19 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका को पहले टेस्ट मुकाबले में बुधवार को भारत के खिलाफ 165 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन टीम की हार का मुख्य कारण रहा। मैच के बाद श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि उनकी टीम को ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने से हुई प्रगति को अच्छे प्रदर्शन में बदलने की जरूरत है।

Continue reading on the app

Gold Price दिल्ली में 800 रुपये गिरा, सर्राफा बाजार में चांदी 5,730 रुपये सस्ती

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 800 रुपये घटकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, भारी बिकवाली के कारण चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। यह 5,730 रुपये घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जबकि पिछली सत्र में यह 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बिना किसी नई बातचीत के अमेरिका-ईरान युद्धविराम की समय-सीमा खत्म होने के बाद बनी अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में कमजोरी रही।

इससे निवेशकों का रुख सतर्क रहा। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से महंगाई और व्यापक आर्थिक हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से बातचीत न होने से कारोबारी सतर्क बने हुए हैं। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा कि सर्राफा पर दबाव बना हुआ है क्योंकि निवेशक भविष्य में ब्याज दरों की दिशा के बारे में नई जानकारी के लिए फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण का इंतजार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,361.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 63.33 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

Continue reading on the app

  Sports

बेंगलुरु नहीं, अब चेन्नई में खेला जाएगा फाइनल... बीसीसीआई ने फैंस की एंट्री के लिए बदला वेन्यू

Duleep Trophy final venue changed: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के खिताबी मुकाबले के स्थान में बदलाव किया है. अब 6 से 10 सितंबर तक खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के बजाय चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में आयोजित होगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, यह निर्णय सीओई में दर्शकों की सीमित क्षमता को देखते हुए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक प्रशंसक स्टेडियम में उपस्थित रहकर इस महत्वपूर्ण घरेलू प्रथम श्रेणी मुकाबले का आनंद ले सकें. Wed, 19 Aug 2026 23:17:53 +0530

  Videos
See all

Jauhar University ED Raid:Azam Khan की बढ़ी मुश्किलें,जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 ठिकानों पर ED की रेड! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T19:00:03+00:00

अचानक देखते ही देखते धंस गई सड़क | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T18:50:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers