लता मंगेशकर-पंकज उधास की सुरीली आवाज, दिल जीत लेगी रोमांटिक धुन, आशिकों के दिलों पर राज करता है लव एंथम
नई दिल्ली. साल 1990 में आई सुपरहिट एक्शन-ड्रामा फिल्म 'घायल' का 'माहिया तेरी कसम' एक बेहद खूबसूरत और सदाबहार रोमांटिक गाना है. यह गाना सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि पर फिल्माया गया है, जिनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने उस दौर में खूब पसंद किया था. लता मंगेशकर और पंकज उधास ने अपनी सुरीली आवाजों से सजाया है. मशहूर संगीतकार जोड़ी बप्पी लाहिड़ी ने इसका मधुर संगीत तैयार किया था, जबकि गाने के भावुक और सीधे दिल को छू लेने वाले बोल अनजान ने लिखे थे. 90 के दशक का यह नगमा आज भी प्यार करने वालों के लिए प्लेलिस्ट में पहली पसंद बना हुआ है.
Ramayana Trailer: सुबह 4:15 बजे ही क्यों रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर, आखिर क्या है इस टाइमिंग का कनेक्शन?
Ramayana Trailer Release Date and Time: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) स्टारर 'रामायण' साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. पिछले कुछ दिनों से ये फिल्म अपने ट्रेलर को लेकर सुर्खियों में हैं. अब मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर की नई रिलीज डेट रिवील कर दी है. हालांकि ट्रेलर रिलीज की खबर जितनी बड़ी है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा इसकी अनोखी टाइमिंग की है. जिसने लोगों का ध्यान खिंच लिया है है ऐसे में जानते हैं क्या है इसकी टाइमिंग और क्यों मेकर्स ने ऐसा समय चुना है.
कब और कितने बजे होगा रिलीज?
बता दें, रामायण का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था. लेकिन मेकर्स ने इसे टाल दिया. वहीं, सोशल मीडिया पर ये लीक भी हो गया था, लेकिन कॉपीराइट के चलते इसे हर एक प्लेटफॉर्म से हटवाया गया. वहीं, अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज जारी कर दी है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे रिलीज किया जा रहा है. आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों के ट्रेलर दिन या शाम के समय रिलीज किए जाते हैं, लेकिन 'रामायण' की टाइमिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए.
क्यों सुबह रिलीज हो रहा ट्रेलर?
रामायण के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज टाइमिंग के साथ ये भी कहा गया है कि इसे फैंस ब्रह्म मुहूर्त में देख सकेंगे. यानि ट्रेलर के लिए सुबह 4:15 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त की वजह से ही मेकर्स ने चुना है. बता दें कि, हिंदू परंपरा में ब्रह्म मुहूर्त को पूजा-पाठ, ध्यान और शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद पवित्र समय माना जाता है. वहीं, 'रामायण' भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित फिल्म है, इसलिए मेकर्स ने ये टाइमिंग उसी आध्यात्मिक भावना को ध्यान में रखकर चुनी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Explainer: 'Ramayana' पर बनीं दर्जनों फिल्में और सीरियल, जानें रणबीर कपूर की फिल्म क्यों है सबसे खास?
मार्केटिंग रणनीति भी हो सकती है
दूसरी और कई लोगों का मानना है कि मेकर्स के इस खास समय के पीछे एक मजबूत मार्केटिंग रणनीति भी हो सकती है. दरअसल, आज के दौर में किसी भी बड़े प्रोजेक्ट की चर्चा सोशल मीडिया पर ही बनती है. ऐसे में सुबह-सुबह ट्रेलर रिलीज होने से पूरे दिन सोशल मीडिया पर उसी की चर्चा बनी रह सकती है, इससे फिल्म को लंबा डिजिटल एक्सपोजर मिल सकता है और ट्रेलर पूरे दिन ट्रेंड करता रह सकता है. इसके अलावा, अलग समय पर रिलीज करके मेकर्स बाकी फिल्मों और मनोरंजन से जुड़ी खबरों के बीच ट्रेलर को अलग पहचान भी दिला सकते हैं.
क्यों पोस्टपोन हुआ था रामायण का ट्रेलर?
इससे पहले रामायण के मेकर्स ने इसका ट्रेलर पोस्टपोन कर दिया था. अपने स्टेटमेंट में नमित मल्होत्रा ने कहा था- ' भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा साल के इतिहास में ये गौरव का पल होगा. क्योंकि रामायण दुनिया भर की ऑडियंस तक किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पहुंचेगी. दुनिया के लोग हमारी संस्कृति और कहानियों को प्राइड और एक्साइटमेंट के साथ जान पाएंगे. मैं रामायण पर भरोसा रखने वाले सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया. हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं, इसलिए चलिए हम सब मिलकर अपने भविष्य की रक्षा करें. जय हिंद.'
इन दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
बता दें, रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे (Ravi Dubey), सनी देओल (Sunny Deol), लारा दत्ता (Lara Dutta), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. वहीं, रिलीज की बात करे तो ये फिल्म सिनेमाघरों में इस साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी. हालांकि ये इसका पहला पार्ट होगा. बता दें कि रामायण दो भागों में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा.
ये भी पढ़ें- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, खाने से लेकर सैनिटरी पैड तक भेजी ये मदद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation