Ramayana Trailer: सुबह 4:15 बजे ही क्यों रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर, आखिर क्या है इस टाइमिंग का कनेक्शन?
Ramayana Trailer Release Date and Time: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) स्टारर 'रामायण' साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. पिछले कुछ दिनों से ये फिल्म अपने ट्रेलर को लेकर सुर्खियों में हैं. अब मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर की नई रिलीज डेट रिवील कर दी है. हालांकि ट्रेलर रिलीज की खबर जितनी बड़ी है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा इसकी अनोखी टाइमिंग की है. जिसने लोगों का ध्यान खिंच लिया है है ऐसे में जानते हैं क्या है इसकी टाइमिंग और क्यों मेकर्स ने ऐसा समय चुना है.
कब और कितने बजे होगा रिलीज?
बता दें, रामायण का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था. लेकिन मेकर्स ने इसे टाल दिया. वहीं, सोशल मीडिया पर ये लीक भी हो गया था, लेकिन कॉपीराइट के चलते इसे हर एक प्लेटफॉर्म से हटवाया गया. वहीं, अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज जारी कर दी है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे रिलीज किया जा रहा है. आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों के ट्रेलर दिन या शाम के समय रिलीज किए जाते हैं, लेकिन 'रामायण' की टाइमिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए.
क्यों सुबह रिलीज हो रहा ट्रेलर?
रामायण के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज टाइमिंग के साथ ये भी कहा गया है कि इसे फैंस ब्रह्म मुहूर्त में देख सकेंगे. यानि ट्रेलर के लिए सुबह 4:15 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त की वजह से ही मेकर्स ने चुना है. बता दें कि, हिंदू परंपरा में ब्रह्म मुहूर्त को पूजा-पाठ, ध्यान और शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद पवित्र समय माना जाता है. वहीं, 'रामायण' भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित फिल्म है, इसलिए मेकर्स ने ये टाइमिंग उसी आध्यात्मिक भावना को ध्यान में रखकर चुनी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Explainer: 'Ramayana' पर बनीं दर्जनों फिल्में और सीरियल, जानें रणबीर कपूर की फिल्म क्यों है सबसे खास?
मार्केटिंग रणनीति भी हो सकती है
दूसरी और कई लोगों का मानना है कि मेकर्स के इस खास समय के पीछे एक मजबूत मार्केटिंग रणनीति भी हो सकती है. दरअसल, आज के दौर में किसी भी बड़े प्रोजेक्ट की चर्चा सोशल मीडिया पर ही बनती है. ऐसे में सुबह-सुबह ट्रेलर रिलीज होने से पूरे दिन सोशल मीडिया पर उसी की चर्चा बनी रह सकती है, इससे फिल्म को लंबा डिजिटल एक्सपोजर मिल सकता है और ट्रेलर पूरे दिन ट्रेंड करता रह सकता है. इसके अलावा, अलग समय पर रिलीज करके मेकर्स बाकी फिल्मों और मनोरंजन से जुड़ी खबरों के बीच ट्रेलर को अलग पहचान भी दिला सकते हैं.
क्यों पोस्टपोन हुआ था रामायण का ट्रेलर?
इससे पहले रामायण के मेकर्स ने इसका ट्रेलर पोस्टपोन कर दिया था. अपने स्टेटमेंट में नमित मल्होत्रा ने कहा था- ' भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा साल के इतिहास में ये गौरव का पल होगा. क्योंकि रामायण दुनिया भर की ऑडियंस तक किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पहुंचेगी. दुनिया के लोग हमारी संस्कृति और कहानियों को प्राइड और एक्साइटमेंट के साथ जान पाएंगे. मैं रामायण पर भरोसा रखने वाले सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया. हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं, इसलिए चलिए हम सब मिलकर अपने भविष्य की रक्षा करें. जय हिंद.'
इन दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
बता दें, रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे (Ravi Dubey), सनी देओल (Sunny Deol), लारा दत्ता (Lara Dutta), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. वहीं, रिलीज की बात करे तो ये फिल्म सिनेमाघरों में इस साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी. हालांकि ये इसका पहला पार्ट होगा. बता दें कि रामायण दो भागों में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा.
ये भी पढ़ें- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, खाने से लेकर सैनिटरी पैड तक भेजी ये मदद
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां, वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बुरी तरह हराया
WI VS PAK : पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बाबर आजम की कप्तानी में बुरा हाल हो गया है. वेस्टइंडीज दौरे पर आई पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 90 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरे से पहले ही PCB ने बाबर आजम को दोबारा टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन बाबर अपनी कप्तानी में टीम को जीत नहीं मिली और पहले टेस्ट मैच में 90 रन से हार का सामना करना पड़ा. आइए आपतो बताते हैं इस मैच में क्या-क्या हुआ.
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दिया था 211 रनों का लक्ष्य
त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम ने 311 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं, पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 282 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. फिर वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 181 रन बनाए. इस तरह मेजबान टीम ने पाकिस्तान के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा.
VICTORIOUS!????
— Windies Cricket (@windiescricket) July 28, 2026
Series off to a perfect start!????????
The Men in Maroon take the first Test at the Brian Lara Cricket Academy in Trinidad & Tobago???????? by 90 runs!????????#WIvPAK #WIOutside pic.twitter.com/xjbCKHwCN6
90 रन से पाकिस्तान को मिली हार
वेस्टइंडीज के दिए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की ओर से बहुत ही निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. पूरी टीम सिर्फ 120 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 58 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल सका और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. आखिर में पाकिस्तान 120 पर ऑलआउट हो गई और 90 रन से मैच हार गई.
शान मसूद ने लगाया शतक
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में सिर्फ एक शतक देखने को मिला, जो शान मसूद के बल्ले से निकला. मसूद ने पहली पारी में 109 रनों की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत ही पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 282 के स्कोर तक पहुंच पाई थी. बता दें, इस सीरीज के शुरू होने से पहले पीसीबी ने शान मसूद को कप्तानी से हटाया था और बाबर आजम पर दोबारा भरोसा जताया था. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि कप्तानी का प्रेशर हटने के बाद मसूद खुलकर खेल रहे हैं और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
जस्टिन ग्रीव्स ने किया ऐतिहासिक कारनामा
Wrapped up by Jayden Seales!????
— Windies Cricket (@windiescricket) July 28, 2026
Seales seals it with a sensational spell of 5/20!????????????#WIvPAK #WIOutside pic.twitter.com/eONN7shjYo
पाकिस्तान के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स इतिहास रच दिया. उन्होंने लगातार पांच ओवर में पांच विकेट लिए और इस दौरान एक भी रन खर्च नहीं किया. ग्रीव्स 64वां ओवर डालने आए, जिसमें उन्होंने पांच बॉल पर कोई रन नहीं दिया और आखिरी बॉल पर विकेट ले लिया.
Had it on a string ✨#WIvPAK | #MenInMaroon | #Milestone pic.twitter.com/QwWI4eYW2f
— Windies Cricket (@windiescricket) July 27, 2026
इसके बाद वे 66वां ओवर लेकर आए. इसमें उन्होंने दूसरी ही बॉल पर विकेट लिए और बाकी गेंदों पर कोई रन खर्च नहीं किया. इसके बाद उन्होंने 68वां ओवर फेंका. इस दौरान उन्होंन तीसरी बॉल पर विकेट लिए और यहां भी कोई रन नहीं दिया. 70वें ओर में उन्होंने चौथी बॉल पर विकेट लिया. 72वें ओवर में एक फिर उन्होंने बिना रन दिए आखिरी बॉल पर विकेट लिया. ये अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है. बता दें, जस्टिन ग्रीव्स ने इस पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी की और 7 विकेट झटके. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें: 'रोहित की जगह कोई नहीं लेगा जब तक....,' पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हिटमैन को लेकर कह दी ये बड़ी बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation