Responsive Scrollable Menu

अनिद्रा का असर नौकरी पर भी, 50 की उम्र के बाद रखना चाहिए खास ख्याल: अध्ययन

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। रात में नींद न आना या फिर साउंड स्लीप से दूरी नौकरीपेशा लोगों के लिए आफत का सबब बन सकती है। रात में खराब या बेहद बाधित नींद का असर सिर्फ अगले दिन की थकान तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे 50 वर्ष की उम्र के बाद कामकाजी जीवन भी करीब नौ महीने तक कम हो सकता है। फिनलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को नींद से जुड़ी गंभीर परेशानियां थीं, वे बिना नींद की समस्या वाले लोगों की तुलना में 50 से 68 वर्ष की उम्र के बीच करीब आठ महीने कम काम करने की उम्मीद रख सकते हैं। मध्यम स्तर की नींद संबंधी परेशानी वाले लोगों की कामकाजी अवधि करीब पांच महीने कम पाई गई। यह प्रभाव लिंग और नौकरी के प्रकार से अलग था।

शोधकर्ताओं ने फिनिश पब्लिक सेक्टर (एफपीएस) और हेल्थ एंड सोशल सपोर्ट (एचईएसएसयूपी) अध्ययनों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया। इसमें 50 वर्ष की उम्र के बाद प्रतिभागियों की नींद की आदतों का आकलन किया गया। नींद की परेशानियों में सोने में दिक्कत, रात में बार-बार जागना, सुबह बहुत जल्दी नींद खुलना और पर्याप्त नींद लेने के बावजूद तरोताजा महसूस न करना शामिल था।

अध्ययन में रात की नींद को तीन श्रेणियों में बांटा गया था-सात घंटे से कम, सात से साढ़े आठ घंटे और नौ घंटे या उससे अधिक। शोध के अनुसार, सात घंटे से कम और सात से साढ़े आठ घंटे तक सोने वालों की 50 वर्ष की उम्र के बाद कामकाजी जीवन प्रत्याशा करीब 13 साल दो महीने रही। वहीं, नौ घंटे या उससे अधिक सोने वालों में यह अवधि घटकर करीब 12 साल पांच महीने रह गई।

शोधकर्ताओं के अनुसार, सबसे लंबी कामकाजी जीवन प्रत्याशा बिना नींद की समस्या वाली पेशेवर महिलाओं में देखी गई, जो लगभग 14 साल थी। इसके विपरीत, गंभीर नींद संबंधी समस्याओं वाले नियमित काम करने वाले पुरुषों में यह अवधि करीब साढ़े 12 साल रही।

अध्ययन की प्रमुख शोधकर्ता डॉ. साना मायलिन्ताउस्ता ने कहा कि यह बात चौंकाने वाली थी कि सात घंटे से कम सोने और सात से नौ घंटे की नींद लेने वालों की कामकाजी जीवन प्रत्याशा में बड़ा अंतर नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सोना कम कामकाजी जीवन और खराब स्वास्थ्य परिणामों से जुड़ा पाया गया।

शोधकर्ताओं ने मिडिल एज में नींद की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई है, खासकर कम सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाले लोगों के बीच। उनके अनुसार, अनिद्रा के इलाज के लिए व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए थेरेपी और कार्यस्थल पर नींद संबंधी जागरूकता कार्यक्रम मददगार हो सकते हैं।

हालांकि, शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि अध्ययन में कुछ अन्य महत्वपूर्ण कारकों, जैसे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, पहले से मौजूद बीमारियों, स्वास्थ्य संबंधी आदतों और शिफ्ट में काम करने जैसी परिस्थितियों को पूरी तरह शामिल नहीं किया जा सका। इसलिए नींद की समस्या और कम कामकाजी जीवन के बीच संबंध को समझने के लिए आगे और शोध की जरूरत है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कटाई नाक! मोहसिन खान के बाद अब अजान अवैस के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, इंग्लैंड में फिर फजीहत

ENG vs PAK 1st Test : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज आज से यानी 19 अगस्त (बुधवार) से हो चुका है. इंग्लैंड के हेडिंग्ले, लीड्स में इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ठीक नहीं होने के चलते नहीं खेल पाए हैं. उनकी जगह पर सलमान आगा कप्तानी कर रहे हैं. 

इस मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए अब तक कुल 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं. इस समय मैच गीले आउटफील्ड के कारण रुका हुआ है. मैच कब शुरू होगा इसकी कोई अभी तक जानकारी नहीं आई है लेकिन मुकाबले में देरी है. इस मैच के रुकने से पहले ही पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. पाकिस्तान के एक बल्लेबाज ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला, जिससे पाकिस्तान की नाक कट गई. ये रिकॉर्ड क्या है और किसने बनाया, आइए इस बारे में जानते हैं.

अजान अवैस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज अजान अवैस मैच की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे. ओली रोबिन्सन की अंदर आती हुई गेंद को अजान समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और गेंद सीधा उनके पैड पर आकर लगी, जिसके बाद अंपायर ने तुरंत अपनी उंगली खड़ी कर दी. पाकिस्तान के बल्लेबाज ने डीआरएस का भी इस्तेमाल किया, लेकिन वह विकेटों के ठीक सामने पाए गए.

अजान अवैस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान की ओर से मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले महज दूसरे सलामी बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड मोहसिन खान के नाम दर्ज है, जो 1983 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली ही बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे थे. 

ओली रोबिन्सन के नाम भी दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

ओली रोबिन्सन इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले महज चौथे गेंदबाज बने हैं.रोबिन्सन से पहले यह कारनामा मॉरिस टेट, जॉफ्री ग्राहम अर्नोल्ड और रयान साइडबॉटम कर चुके हैं. बारिश के चलते खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में अपने 2 विकेट खो चुका है. अजान अवैस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि इंजरी के बाद टीम में वापसी करने वाले शान मसूद सिर्फ 5 रन बनाकर ओली रोबिन्सन का दूसरा शिकार बने. 

बारिश के बाद जब मैच फिर से शुरू होगा तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में उनके गेंदबाजों के सामने जल्दी आउट होने से बचने के लिए लड़ाई लड़नी होगी. टीम के पास अब अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा के रूप में बल्लेबाज बचे हुए हैं.

पाकिस्तान और इंग्लैंड की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: अजान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली और मोहम्मद अब्बास.

इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग.

ये भी पढ़ें : 'मैं इससे बेहतर कुछ नहीं मांग...' प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद देवदत्त पडिक्कल का बयान वायरल, बताया सफलता का राज

Continue reading on the app

  Sports

UPT20 League: रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में पलटी बाजी, हारते हुए मैच में दिलाई जीत, ठोकी तूफानी फिफ्टी

यूपी टी20 लीग में मेरठ मैवरिक्स की कप्तानी कर रहे रिंकू सिंह ने टीम के नाम और अपनी जिम्मेदारी के हिसाब से ही एक ऐसी पारी खेली, जिसने हाथ से फिसल रहे मुकाबले को जीत में तब्दील कर दिया. Thu, 20 Aug 2026 01:56:16 +0530

  Videos
See all

Viral Video: भूसा खाते बुजुर्ग का VIDEO वायरल | #viralvideo #virlnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T23:00:20+00:00

Raja Bhaiya ने ली कार वीडियो वायरल | #viralvideo #virlnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T23:10:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers