'विरोधी टीम भी अच्छा खेल सकती है...' केएल राहुल को किस पल सताया हार का डर, जानिए क्यों की सोनल दिनुशा की जमकर तारीफ?
KL Rahul : भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने श्रीलंका को गाले टेस्ट में हराने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत पर बड़ा बयान दिया है. राहुल ने ये बयान तब दिया, जब टीम इंडिया ने श्रीलंका को उन्हीं के घर में 2 मैचों की सीरीज के पहले मैच में 165 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में राहुल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली पारी में 175 बॉल में 82 रनों की पारी खेली वहीं 47 बॉल में 35 रनों का योगदान दिया. अब उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम की जीत पर बड़ा बयान दिया है.
केएल राहुल ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
केएल राहुल ने कहा कि, 'सच कहूं तो, बस राहत मिली. हम ऊपर बादलों को देखते रहे और हमें पता था कि एक बड़ी बारिश आने वाली है. इसलिए हम गेम में देर नहीं करना चाहते थे. हम जितनी जल्दी हो सके विकेट लेने की कोशिश कर रहे थे. उनकी एक अच्छी पार्टनरशिप थी और एक बार जब हमने वह पार्टनरशिप तोड़ी, तो हमें लगा कि हम गेम में वापस आ गए हैं हमें पता था कि हम जल्दी विकेट ले सकते हैं. लेकिन हां, हमारी एक नजर बादलों पर थी'.
राहुल ने आगे कहा कि, 'यह एक शानदार टेस्ट मैच था. मुझे लगता है कि विकेट पूरे पांच दिनों तक बहुत अच्छा खेला. इसमें स्पिनरों के लिए जाहिर तौर पर कुछ था, लेकिन जिन बैट्समैन ने भी अच्छा खेला, वो कुछ रन बना सके. हमने श्रीलंकाई टीम से सोनल दिनुशा को देखा है. उन्होंने एक सेंचुरी और एक 80 रन बनाए. खूबसूरती से बैटिंग की, स्पिनरों को स्वीप करने और अपने पैरों का इस्तेमाल करने का एक बहुत ही क्लियर गेम प्लान था. जो लोग सच में अपने गेम प्लान के लिए कमिटेड थे, वे रन भी बना सकते थे.
????INDIA WERE UNDER PRESSURE BEFORE THE WIN - KL RAHUL ????
— Sam (@cricsam02) August 19, 2026
????️: KL Rahul said India were relieved after the win, especially with rain clouds around.
The team wanted to take wickets quickly, stayed patient, kept bowling in the right areas, and knew that once they broke a… pic.twitter.com/pmNkwTKBRK
केएल राहुल ने पिच को लेकर बोली बड़ी बात
उन्होंने कहा कि, 'तेज गेंदबाजों ने भी विकेट लिए अपनी टीम के लिए भी और हमारी टीम के लिए भी. तो मुझे लगता है कि कुल मिलाकर, यह एक शानदार विकेट था, शानदार टेस्ट मैच था. हमें पता था कि नई बॉल आएगी और अगर हमें विकेट नहीं मिले, तो नई बॉल हमारा अगला सबसे अच्छा मौका होगी. लेकिन पूरे दिन हमारा माइंडसेट साफ तौर पर बॉल को सही एरिया में डालते रहने का था. हमें पता था कि विकेट से थोड़ी मदद मिल रही है. विरोधी टीम भी अच्छा खेल सकती है. कुछ बैट्समैन ऐसे हैं जो गहराई तक जाकर पार्टनरशिप करेंगे'.
उन्होंने आगे कहा कि, 'जो बैट्समैन सच में अपने प्लान पर अडिग थे या जिनके पास स्पिन या तेज बॉलिंग को कैसे खेलना है, इसका प्लान था. जो कोई भी यह सोचकर वहां गया था कि, वहां पहुंचने के बाद देखूंगा कि क्या करना है, ऐसे बैट्समैन थे जो थोड़ा स्ट्रगल कर रहे थे क्योंकि वहां तुरंत थोड़ी मदद मिल रही थी और जो बैट्समैन आउट हुए हैं. वे वो लोग हैं जो पहली 15-20 बॉल पर आउट हो गए थे. इससे आपको पूरी कहानी पता चलती है. अगर आप उन 20 बॉल, 25 बॉल को पार कर सकते थे और एक प्लान पर कमिट कर सकते थे, तो आप ठीक थे'.
Manav Suthar's six-wicket haul helps India to a stellar win in Galle ????#WTC27 ????: https://t.co/liWlnTP6ej pic.twitter.com/wpoSEEJY4U
— ICC (@ICC) August 19, 2026
भारत-श्रीलंका मैच का हाल
इस मैच में भारत ने पहले 116.4 ओवर में कुल 462 रन बनाए. श्रीलंका पहली पारी में 79.4 ओवर में 284 रन बना पाई. भारत ने मेजबान टीम पर 178 रनों की बढ़त हासिल की. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 48.5 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई और श्रीलंका क्रिकेट टीम को 372 रनों का लक्ष्य दिया. श्रीलंका 77.4 ओवर में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई और 165 रनों से मुकाबला हार गई.
ये भी पढ़ें : IND vs SL 1st Test : मानव सुथार से लेकर ऋषभ पंत तक... कई प्लेयर्स ने भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स
चीन में बेरोजगारी दर बढ़कर जुलाई में 17.9 प्रतिशत पर पहुंची
चीन में बेरोजगारी दर बढ़कर जुलाई में 17.9 प्रतिशत पर पहुंची
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24








