Ankita Bhandari Murder Case Update: अंकिता भंडारी केस के आरोपियों को Nanital High Court से झटका
Ankita Bhandari Murder Case Update: अंकिता भंडारी केस के आरोपियों को Nanital High Court से झटका अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट के फैसले के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजर है। आखिर हाईकोर्ट ने क्या आदेश दिया और केस में अब आगे क्या होगा? जानिए पूरी खबर। #AnkitaBhandari #AnkitaBhandariCase #AnkitaBhandariMurderCase #UttarakhandNews #HighCourt #HC #BreakingNews #CrimeNews #Uttarakhand #latestnews news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, uttar pradesh weather news, vinod tawde up strategy, tughlakabad voter form submission, okhla voter forms, tejashwi yadav lok bhavan march, congress cwc meeting, abhishek banerjee pa sumit roy, graham stains murder case, dhar bhojshala dispute, neet ug 2026 paper leak, rjd protest patna news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
EXPLAINER: WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को जीतने होंगे अब कितने मैच? समझिए नया समीकरण
Explainer On Team India WTC Final Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका को 165 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. टीम इंडिया की इस जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की ओर एक कदम बढ़ाया और अपनी स्थिति को बेहतर बना लिया है. वहीं, श्रीलंकाई टीम अब फाइनल की रेस से बाहर हो गई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टीम इंडिया को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए और कितने मैच जीतने होंगे?
गॉल टेस्ट जीतने के बाद कहां पहुंची टीम इंडिया?
A clinical victory for #TeamIndia in the Galle Test.
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
Manav Suthar's 6 wicket haul in the second innings, guides India to a 165 run win over Sri Lanka.
Scorecard - https://t.co/M9LVyCAp8y #SLvIND pic.twitter.com/QxAhFQGZke
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत आने वाले गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका को हराकर न केवल टीम इंडिया ने एक शानदार जीत दर्ज की है. बल्कि 12 अंक हासिल करके WTC प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर किया है और टूर्नामेंट के फाइनल की ओर एक कदम बढ़ाया है.
WTC प्वॉइंट्स टेबल की बात करें, तो टीम इंडिया को काफी फायदा हुआ है. उनके प्वॉइंट्स और PCT में बढ़ोत्तरी हुई है. भारत ने इस संस्करण में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ रहा है. इस तरह टीम इंडिया के पास अब 64 अंक हो गए हैं और उनका विनिंग प्रतिशत 53.33 हो गया है. हालांकि, के स्थान में तो फर्क नहीं आया है, क्योंकि वह पहले भी पांचवें नंबर पर थी और अभी भी पांचवें नंबर पर है.
Victory in Galle boosts India's #WTC27 prospects ????
— ICC (@ICC) August 19, 2026
More ➡️ https://t.co/Ag5irO9kgu pic.twitter.com/B0b6e3EMNB
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को क्या करना होगा?
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका में है, जहां 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा चुका है और 23 अगस्त से दूसरा मैच शुरू होगा. यानि टीम इंडिया को अब WTC 2025-27 संस्करण में 8 मुकाबले और खेलने हैं. ऐसे में भारत अगर बाकी सभी 8 टेस्ट जीत लेता है, तो उसका PCT 74.07% हो जाएगा और बिना किसी दूसरे नतीजे पर निर्भर हुए फाइनल में जगह पक्की कर सकता है. लेकिन, अगर भारत 8 में से 7 टेस्ट जीतता और 1 हारता है, तो PCT करीब 68.52% रहेगा.
इस स्थिति में फाइनल का टिकट काफी मजबूत होगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जैसे दावेदारों के नतीजे भी महत्वपूर्ण होंगे. यानी भारत के लिए अब हर टेस्ट बेहद अहम है. खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज फाइनल की रेस में सबसे बड़ा निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है.
टीम इंडिया को किन टीमों के साथ खेलने हैं बचे हुए मैच?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण में टीम इंडिया को अभी 8 मैच खेलने हैं. इसमें एक मैच श्रीलंका के साथ, इसके बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. ये दोनों ही सीरीज घरेलू सरजमीं पर खेली जाएंगी.
India's comprehensive win in Galle helps them gain crucial #WTC27 points ????https://t.co/jDNbwiri79
— ICC (@ICC) August 19, 2026
टॉप-4 टीमों पर डालें नजर
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैच जीते हैं और सिर्प 2 मैच हारे हैं. कंगारुओं के पास 84 प्वॉइंट्स हैं और 77.78 PCT है. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसने अब तक सिर्प 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, एक मैच हारा है. इस तरह साउथ अफ्रीका के पास 36 अंक हैं और 75 PCT है. तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसने 6 मैच जीते हैं, 4 मैच जीते, 1 मैच हारा, एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस तरह न्यूजीलैंड के पास 52 अंक हैं और उनका PCT 72.22 है. नंबर-4 पर बांग्लादेश की टीम है, जिसने 5 मैच खेले, 3 जीते, 1 हारा और एक मैच ड्रॉ हुआ. बांग्लादेश के पास 40 अंक हैं और 66.67 PCT हैं.
WTC में 2 फाइनल खेल चुका है भारत
टीम इंडिया ने अब तक दो बार WTC फाइनल खेला है और दोनों मौकों पर ही टीम फाइनल में हारकर रनरअप बनकर ही रह गई. पहली बार भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में फाइनल खेला. बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली WTC ट्रॉफी जीती. इसके बाद भारत ने लगातार दूसरी बार 2023 में WTC फाइनल में जगह बनाई। लंदन के द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारत को 209 रन से हार मिली। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए, जबकि भारत 296 और 234 रन पर ऑलआउट हो गया.
ICC ने कब और क्यों की थी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी, जिसका उद्देश्य टेस्ट क्रिकेट के लिए भी वनडे और टी20 वर्ल्ड कप जैसी एक बड़ी वैश्विक प्रतियोगिता तैयार करना था. 2 साल के चक्र में शीर्ष टेस्ट टीमें अलग-अलग देशों के खिलाफ सीरीज खेलती हैं और उनके प्रदर्शन के आधार पर WTC टेबल में अंक मिलते हैं. अंत में सबसे ज्यादा PCT हासिल करने वाली शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलती हैं. इस तरह WTC ने टेस्ट क्रिकेट में एक लक्ष्य और विश्व चैंपियन बनने की होड़ पैदा की. ICC के अनुसार, इसका सबसे बड़ा मकसद द्विपक्षीय टेस्ट क्रिकेट में “context” जोड़ना और पांच दिवसीय क्रिकेट को दिलचस्प बनाना है.
यहां डालिए अंक तालिका पर नजर
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 0 | 84 | 77.78% |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00% |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 40 | 72.22% |
| 4 | बांग्लादेश | 5 | 3 | 1 | 1 | 40 | 66.67% |
| 5 | भारत | 10 | 5 | 4 | 1 | 64 | 53.33% |
| 6 | श्रीलंका | 5 | 1 | 2 | 2 | 20 | 53.33% |
| 7 | इंग्लैंड | 13 | 4 | 8 | 1 | 38 | 24.36% |
| 8 | पाकिस्तान | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | 22.22% |
| 9 | वेस्टइंडीज | 12 | 2 | 8 | 2 | 4 | 20.83% |
ये भी पढ़ें: IND VS SL: कितनी तारीख से शुरू होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच? नोट कर लें डेट और टाइम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation








