Responsive Scrollable Menu

मराठी नहीं आती तो महाराष्ट्र में नहीं चला पाएंगे ऑटो-रिक्शा, ट्रांसपोर्ट मंत्री बोले- सीखने के लिए 3 महीने देंगे

महाराष्ट्र के ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा चलाने के लिए मराठी भाषा अनिवार्य कर दी गई है. 20 अगस्त से उन ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिनके पास मराठी का वर्किंग नॉलेज नहीं है. आसान भाषा में कहें तो ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों को कामचलाऊ मराठी आनी ही चाहिए. 20 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे एक महीने राज्यभर में ये अभियान चलेगा. खुद महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाईक ने इसका ऐलान किया.

ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि पहले तो ड्राइवरों को नोटिस दिया जाएगा, जिसमें उन्हें मराठी सीखने के लिए 3 महीने का समय दिया जाएगा. इसके बाद भी अगर ड्राइवरों को मराठी नहीं आई तो उनका लाइसेंस और बैज सस्पेंड कर दिया जाएगा. 

RTO की टीमें करेंगी जांच, वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी

अब सवाल आता है कि आखिर ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों को मराठी आती है या फिर नहीं, ये कैसे पता चलेगा? इस बारे में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अतिरिक्त परिवहन आयुक्त रवि गायकवाड़ पूरे महाराष्ट्र में जारी इस अभियान की निगरानी करेंगे. RTO की फ्लाइंग स्क्वॉड ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों की जांच करेगी. नए नियमों का पालन हो रहा है या फिर नहीं, ये देखा जाएगा. जांच के दौरान, वेरिफिकेशन की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी. 

नया नियम अब तक साफ नहीं, ड्राइवरों में बढ़ीं चिंता

सेवा सारथी ऑटो-रिक्शा टैक्सी एंड ट्रांसपोर्ट यूनियन के नेता डीएम गोसावी ने कहा कि सरकार ने मराठी भाषा का वर्किंग नॉलेज जरूरी कर दिया है. हालांकि, ये साफ नहीं है आखिर कितनी मराठी जानना जरूरी होगी. उन्होंने आगे कहा कि नियम अब तक स्पष्ट नहीं है, जिस वजह से RTO में भ्रष्टाचार और ड्राइवरों का शोषण बढ़ने की आशंका है. महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में ऑटो और टैक्सी ड्राइवर हैं, जो दूसरे-दूसरे राज्यों से आए हुए हैं और उनको मराठी नहीं आती है. एक अनुमान के अनुसार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ऑटो-टैक्सी ड्राइवर उत्तर प्रदेश, बिहार और दूसरे राज्यों से हैं. कई ड्राइवर मराठी नहीं बोल पाते हैं, जिस वजह से उनको लाइसेंस और परमिट होने का डर है.  

करीब 6 लाख ड्राइवरों को मराठी सिखाने की योजना

सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र में लगभग 9.16 लाख ऑटो और 61,657 टैक्सियां हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में चलती हैं. सरकार के अनुसार, 6 लाख ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को मराठी सीखाने की पहल से जोड़ना चाहती है, इस अभियान की शुरुआत कुथ महीने पहले हुई थी और इस अभियान से अब तक 1,65,601 ड्राइवर शामिल हो चुके हैं.

खुद ठाणे की सड़कों पर ऑटो चलाते थे मंत्री सरनाईक

महाराष्ट्र के ट्रासंपोर्ट सरनाईक की कहानी भी थोड़ी दिलचस्प है. राजनीति में आने से पहले वह खुद ऑटो-रिक्शा चलाते थे, उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी, जिस वजह से शुरुआती दिनों में उन्होंने अगरबत्ती और कैलेंडर तक बेचे हैं. लंबे संघर्ष के बाद उनकी किस्मत बदली और वे रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी के कारोबार में घुस गए. वे विहंग ग्रुप से जुड़े. 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान, उन्होंने चुनावी हलफनामें में बताया कि वे बिल्डर और होटल बिजनेस से जुड़े हुए हैं. वे वर्तमान में एकनाथ शिंदे की गुट वाली शिवसेना से विधायक हैं.

 

Continue reading on the app

Ankita Bhandari Murder Case Update: अंकिता भंडारी केस के आरोपियों को Nanital High Court से झटका

Ankita Bhandari Murder Case Update: अंकिता भंडारी केस के आरोपियों को Nanital High Court से झटका अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट के फैसले के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजर है। आखिर हाईकोर्ट ने क्या आदेश दिया और केस में अब आगे क्या होगा? जानिए पूरी खबर। #AnkitaBhandari #AnkitaBhandariCase #AnkitaBhandariMurderCase #UttarakhandNews #HighCourt #HC #BreakingNews #CrimeNews #Uttarakhand #latestnews news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, uttar pradesh weather news, vinod tawde up strategy, tughlakabad voter form submission, okhla voter forms, tejashwi yadav lok bhavan march, congress cwc meeting, abhishek banerjee pa sumit roy, graham stains murder case, dhar bhojshala dispute, neet ug 2026 paper leak, rjd protest patna news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका का अब क्या होगा? दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए 3 स्टार खिलाड़ी

श्रीलंकाई टीम के लिए टेस्ट सीरीज की शुरुआत ही अपने 2 स्टार खिलाड़ियों के बिना हुई थी, जो अगले टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. मगर मुश्किल ये है कि टीम का सबसे अनुभवी बल्लेबाज भी अगला मैच नहीं खेल पाएगा. Wed, 19 Aug 2026 18:23:34 +0530

  Videos
See all

राजस्थान में निकाय चुनाव का बिगुल! 309 निकायों में 9-11 सितंबर को मतदान | Rajasthan Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:16:13+00:00

मैनपुरी में खुला 'The Buns & Chaap'... स्वाद के साथ बिजनेस का मौका | Mainpuri | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:14:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers