Aaj Ka Tarot Rashifal, 29 July 2026: मिथुन, धनु समेत 5 राशियों को गुरु पूर्णिमा पर होगा अच्छा धन लाभ, सिंह, तुला समेत 4 राशि वाले कामकाज पर रखें ध्यान! पढ़ें आज का टैरो राशिफल
Aaj Ka Tarot Rashifal, 29 July 2026: आज का टैरो राशिफल, वृषभ राशि वालों को फेयरनेस, ज़िम्मेदारी और पॉज़िटिव प्रोफ़ेशनल ग्रोथ से फ़ायदा होता है. सिंह राशि वालों को स्ट्रेस मैनेज करना चाहिए, जल्दबाज़ी में फ़ैसले लेने से बचना चाहिए और सब्र रखना चाहिए, जबकि कन्या राशि वालों को अच्छी पार्टनरशिप, अच्छी बातचीत और अच्छे मौके मिलते हैं. मकर राशि वालों को खुशी, परिवार का सपोर्ट और करियर में तरक्की मिलेगी. मीन राशि वालों को काम में बहुत अच्छी रफ़्तार, फ़ाइनेंशियल ग्रोथ, सफल बातचीत और मज़बूत रिश्तों का मज़ा मिलेगा. जानें 12 राशिवालों का आज का टैरो राशिफल.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को मिला नया कोच! टी दिलीप को करेगा रिप्लेस
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन कम होती हुई नजर आ रही है. रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि सुभादीप घोष को भारतीय टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है. वो अब टी दिलीप की जगह लेंगे. बता दें कि टी दिलीप का कार्यकाल खत्म हो गया है और बीसीसीआई ने उनका कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया है. सुभादीप घोष श्रीलंका दौरे से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बने सुभदीप घोष
मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ को लेकर 3 बड़ी खबरें सामने आईं. पहली खबर यह थी कि नीदरलैंड के रयान टेन डोशेट ने भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद एक और रिपोर्ट सामने आई कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया जा रहा है, यानी वह श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे. अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें बताया गया है कि असम के पूर्व क्रिकेटर सुभदीप घोष को भारतीय टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है. वह टीम में टी दिलीप को रिप्लेस करेंगे. हालांकि, अभी बीसीसीआई की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.
???? TEAM INDIA GETS A NEW FIELDING COACH ????
— Sahil (@SahilSinghadiya) July 28, 2026
Subhadeep Ghosh has been appointed as the new Fielding Coach of the Indian cricket team ????????
He replaces T Dilip in the support staff setup.
(Source: Gaurav Gupta / TOI) ???????? pic.twitter.com/B8OFqZm5lP
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए क्यों है करो या मरो? जानें WTC प्वाइंट्स टेबल में कहां खड़ी है टीम इंडिया




News18
News Nation









.jpg)




