Responsive Scrollable Menu

Jio ₹999 vs Airtel ₹899 Plan: कौन सा रिचार्ज प्लान है बेस्ट? जानें डेटा, वैलिडिटी और बेनिफिट्स की पूरी तुलना

आज के समय में प्रीपेड प्लान चुनते वक्त सिर्फ कीमत देखना काफी नहीं है। टेलीकॉम कंपनियां अब अपने रिचार्ज प्लान में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ OTT सब्सक्रिप्शन, क्लाउड स्टोरेज और AI जैसे एडवांस फीचर्स भी ऑफर कर रही हैं।

अगर आप Jio के ₹999 प्रीपेड प्लान और Airtel के ₹899 प्रीपेड प्लान के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यहां दोनों प्लान की वैलिडिटी, डेटा बेनिफिट्स, कॉलिंग और एक्स्ट्रा सुविधाओं की पूरी तुलना दी गई है, जिससे आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुनने में मदद मिलेगी।

Jio ₹999 Prepaid Plan: ज्यादा वैलिडिटी और 2GB डेली डेटा का फायदा
Jio का ₹999 प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा चाहते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। डेटा की बात करें तो इस रिचार्ज में हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। अगर यूजर की डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इसके अलावा, जहां Jio True 5G सर्विस उपलब्ध है और यूजर इसके लिए योग्य है, वहां अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है। कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

Jio ₹999 Plan में मिलते हैं OTT और AI फीचर्स
Jio अपने ₹999 प्लान को सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं रखता, बल्कि इसमें कई अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं। यूजर्स को इस रिचार्ज के साथ 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, कंपनी 50GB JioAICloud स्टोरेज भी ऑफर कर रही है। कुछ यूजर्स के लिए इस प्लान में 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन, 5TB क्लाउड स्टोरेज और AI फीचर्स का फायदा भी शामिल है।

Airtel ₹899 Prepaid Plan: कम कीमत में लंबी जरूरतों के लिए विकल्प
दूसरी ओर, Airtel का ₹899 प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो थोड़ा कम बजट में लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। डेटा के मामले में Airtel इस प्लान के साथ रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।

इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं। हालांकि, SMS लिमिट खत्म होने के बाद अतिरिक्त SMS के लिए अलग से चार्ज देना पड़ सकता है।

Airtel ₹899 Plan में मिलते हैं ये एक्स्ट्रा फायदे
Airtel के इस रिचार्ज में यूजर्स को फ्री Hello Tunes की सुविधा मिलती है। इसके तहत यूजर हर 30 दिन में बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी पसंद की Hello Tune सेट कर सकता है। इसके अलावा, योग्य यूजर्स को सपोर्टेड एरिया में Airtel की शर्तों के अनुसार अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिल सकता है।

Jio ₹999 vs Airtel ₹899: कौन सा प्लान है ज्यादा फायदे का?
अगर आप सिर्फ कीमत पर ध्यान दे रहे हैं तो Airtel का ₹899 प्लान थोड़ा सस्ता विकल्प है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और SMS की सुविधा मिलती है, जो सामान्य इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए पर्याप्त हो सकती है।हालांकि, दोनों प्लान की तुलना करें तो Jio ₹999 प्लान ज्यादा वैल्यू फॉर मनी नजर आता है। इसकी वैलिडिटी ज्यादा है, रोजाना डेटा भी अधिक मिलता है और साथ में JioHotstar, JioAICloud और Google Gemini Pro जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं।

अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा डेटा, OTT कंटेंट और AI फीचर्स हैं तो Jio ₹999 प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, कम कीमत में कॉलिंग और सामान्य डेटा जरूरतों के लिए Airtel ₹899 प्लान चुना जा सकता है।

Continue reading on the app

Redmi 17 4G: बजट सेगमेंट में धमाका करेगा Xiaomi, ला रहा 7,500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला धांसू फोन

Xiaomi अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी के आगामी Redmi 17 4G की लॉन्च से पहले लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 7,500mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 50MP प्राइमरी कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Helio G91-Ultra प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Redmi 17 4G के फीचर्स-स्पेसिफिकेशन (संभावित) 
पिछले कुछ सर्टिफिकेशन में दावा किया गया था कि Redmi 17 4G में Qualcomm Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि, नई रिपोर्ट के अनुसार फोन में MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट मिलेगा, जो 12nm प्रोसेस पर आधारित है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर Redmi 17 4G और कथित POCO C95 Pro 4G एक ही मॉडल के रीब्रांडेड वर्जन हैं, तो POCO स्मार्टफोन में भी यही MediaTek प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Redmi 17 4G डिस्प्ले
लीक के अनुसार Redmi 17 4G में 6.9-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल होगा। डिस्प्ले में 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 675 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस और 825 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड का सपोर्ट मिलेगा।

इसके अलावा डिस्प्ले में DC Dimming, 8-बिट कलर, 83% NTSC कलर गैमट और TÜV Rheinland से Low Blue Light, Flicker-Free तथा Circadian Friendly सर्टिफिकेशन मिलने की जानकारी है।

डिजाइन और बिल्ड
फोन में Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी जा सकती है। साथ ही इसमें Dynamic RGB Light भी देखने को मिलेगी। Redmi 17 4G को Oak Green, Deep Blue, Black और Lotus Purple कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

फोन का साइज 170.12 × 78.42 × 8.8mm और वजन 232 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा डिवाइस को IP64 रेटिंग भी मिलने की संभावना है।

Redmi 17 4G को चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें 4GB + 128GB, 4GB + 256GB, 6GB + 128GB, और 6GB + 256GB में पेश किया जा सकता है।फोन में LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 4G में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस होगा। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p@30fps तक सीमित रहेगी।

बैटरी और चार्जिंग
Redmi 17 4G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,500mAh बैटरी होगी। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।  फिलहाल Redmi ने Redmi 17 4G की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही लीक से संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसे जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

नीरज चोपड़ा ने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था लेकिन 2022 में चोट के कारण वो हिस्सा नहीं ले सके थे. तब पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड जीता था. मगर इस बार अरशद फाइनल में पहले राउंड से आगे भी नहीं बढ़ सके. Sat, 01 Aug 2026 02:15:54 +0530

  Videos
See all

Haridwar Kawar Yatra: कांवड़ के रंग.. भक्ति के संग | Kawar Yatra 2026 | Har Har Mahadev | Devotional #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T22:00:22+00:00

Why football's biggest stars might not be at the next world cup | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:30:39+00:00

IMD Weather Update: 3 बजते ही मूसलाधार बारिश का अलर्ट! Weather News | Rain fall News | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:30:36+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Shehzad Poonawalla के BJP छोड़ने की खबर का सच क्या निकला ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:48:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers