Responsive Scrollable Menu

रेगिस्तान में तैयार हो रहे नन्हे गोडावण, वीडियो में जाने 9.25 करोड़ की रिवाइल्डिंग टनल में सीख रहे जंगल में जीना

रेगिस्तान में तैयार हो रहे नन्हे गोडावण, वीडियो में जाने 9.25 करोड़ की रिवाइल्डिंग टनल में सीख रहे जंगल में जीना

Continue reading on the app

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 2 चरणों में होगा इलेक्शन, जानें कब है पहला चरण

राजस्थान में लंबे समय से चुनाव कार्यक्रम का इंतजार कर रहे नगरीय निकायों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे. चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है.

9 सितंबर को पहले चरण का मतदान

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव का पहला चरण 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण में मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

चुनाव की तारीख सामने आने के बाद संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है. स्थानीय स्तर पर टिकट को लेकर दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है.

आचार संहिता लागू

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. इसके बाद राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा.

आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी स्तर पर नई घोषणाओं, योजनाओं और ऐसे कार्यों पर भी निर्वाचन नियमों के अनुसार प्रतिबंध लागू हो सकते हैं, जिनसे मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका हो.

निकाय चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें

  • राजस्थान मे दो चरणों मे सम्पन्न होंगे चुनाव
  • लोक सूचना जारी करने की तिथि 27 अगस्त
  • चुनाव चिन्ह का आवंटन, 4 सितंबर
  • प्रथम चरण के मतदान 9 सितंबर
  •  द्वितीय चरण के मतदान 11 सितंबर
  •  14 सितंबर को मतगणना
  • चेयरमेन के इलेक्शन 21 सितंबर, प्रात 10 से दोपहर 2 बजे,
  • उपाध्याक्ष पद के चुनाव 22 सितंबर को

स्थानीय मुद्दों पर रहेगा फोकस

नगरीय निकाय चुनावों में शहरों की स्थानीय समस्याएं प्रमुख मुद्दा बन सकती हैं. सड़क, सफाई, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, ट्रैफिक और कचरा प्रबंधन जैसे विषय मतदाताओं के बीच चर्चा में रहने की उम्मीद है.

इसके साथ ही शहरों में विकास कार्यों की स्थिति और स्थानीय निकायों के कामकाज को लेकर भी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साध सकते हैं.

चुनावी तैयारियां होंगी तेज

चुनाव की घोषणा के बाद प्रशासन, राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियां तेज होंगी. मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और चुनाव कर्मचारियों की तैनाती समेत अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

दो चरणों में होने वाले इन चुनावों के साथ राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने वाली है. अब सभी की नजर दूसरे चरण की तारीख और विस्तृत चुनाव कार्यक्रम पर रहेगी.

यह भी पढ़ें - Rajasthan News: राजस्थान में स्कूलों में मीडिया बैन के बाद दिखा CM ऑफिस के नजदीकी स्कूल का जर्जर नजारा, हादसों के साय में मिल रही विद्या!

Continue reading on the app

  Sports

UPT20 League: रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में पलटी बाजी, हारते हुए मैच में दिलाई जीत, ठोकी तूफानी फिफ्टी

यूपी टी20 लीग में मेरठ मैवरिक्स की कप्तानी कर रहे रिंकू सिंह ने टीम के नाम और अपनी जिम्मेदारी के हिसाब से ही एक ऐसी पारी खेली, जिसने हाथ से फिसल रहे मुकाबले को जीत में तब्दील कर दिया. Thu, 20 Aug 2026 01:56:16 +0530

  Videos
See all

Viral Video: भूसा खाते बुजुर्ग का VIDEO वायरल | #viralvideo #virlnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T23:00:20+00:00

Raja Bhaiya ने ली कार वीडियो वायरल | #viralvideo #virlnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T23:10:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers