Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में तेज किया उग्रवाद-रोधी अभियान, मस्तुंग में अब तक 140 चरमपंथी ढेर

कराची, 27 जुलाई पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का एक दूरदराज इलाका सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों और प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ अभियान का प्रमुख केंद्र बन गया है। सोमवार को सुरक्षा बलों ने तीन और आतंकवादियों को मार गिराया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) द्वारा जारी आंकड़ों, सुरक्षा सूत्रों की पुष्टि और सरकारी मीडिया के अनुसार, छह जुलाई से अब तक मस्तुंग जिले में अलग-अलग अभियानों में कुल लगभग 140 चरमपंथी मारे जा चुके हैं।

सरकार द्वारा संचालित रेडियो पाकिस्तान ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने तीन और चरमपंथियों को ढेर कर दिया। पाकिस्तानी सेना, फ्रंटियर कॉर्प्स और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शाबान’ के तहत मारे गए चरमपंथी उग्रवादी संगठनों और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े थे। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, अभियान का दायरा बढ़ाने और उसे तेज करने का फैसला तब किया गया, जब छह जुलाई को उग्रवादियों ने जियारत जिले में एक पुलिस चौकी पर हमला कर नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और 18 युवा पुलिस प्रशिक्षुओं का अपहरण कर लिया।

बाद में 18 पुलिस प्रशिक्षुओं के शव उसी क्षेत्र से बरामद किए गए। मस्तुंग में चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों के कई ठिकानों और हथियार भंडारों को नष्ट कर दिया। इसके अलावा कम से कम तीन संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावरों और उनके सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया।

जवाबी कार्रवाई में उग्रवादी संगठन भी क्षेत्र में अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं और गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपना रहे हैं। रविवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया कि उसने खद कोचा इलाके में एक कूरियर सेवा के वाहन पर हमला कर उसके दो कर्मचारियों का अपहरण कर लिया और उनकी रिहाई के बदले 2.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की मांग की है। पिछले बृहस्पतिवार को उग्रवादियों ने क्वेटा से मस्तुंग जा रहे दो जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के काफिले पर हमला किया था, जिसमें एक न्यायाधीश और उनके सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे न्यायाधीश सहित दो अन्य घायल हो गए थे।

उग्रवादियों ने खद कोचा क्षेत्र में एक प्रमुख पुल को भी विस्फोट से उड़ा दिया। उसके बाद प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया। ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के सबसे बड़े लेकिन अविकसित प्रांत बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी विद्रोह जारी है, जो हाल के वर्षों में और तेज हो गया है।

Continue reading on the app

ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम करेंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मेजबानी

लंदन, 27 जुलाई (एपी) ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम सोमवार को देश के एक नौसैनिक अड्डे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मेजबानी करेंगे। ब्रिटिश नेता ने कहा कि इस दौरे का मकसद यूक्रेन के प्रति ब्रिटेन के ‘अटूट’ समर्थन का संकेत देना है। एक हफ्ते पहले बर्नहम के पद संभालने के बाद से जेलेंस्की का यह दौरा किसी विदेशी नेता की पहली यात्रा है।

उनसे पहले केअर स्टार्मर ने पद छोड़ने से ठीक पहले अपनी आखिरी विदेश यात्रा के तहत कीव का दौरा किया था। रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद बर्नहम यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले पांचवें ब्रिटिश प्रधानमंत्री होंगे। बर्नहम ने कहा, ‘‘रूस को हमारे संकल्प के बारे में कोई शक नहीं होना चाहिए, और जब तक हम यूक्रेन के लिए स्थायी और न्यायोचित शांति हासिल नहीं कर लेते, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।’’ जेलेंस्की की ब्रिटेन की यह यात्रा वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली संभावित मुलाकात से एक दिन पहले हो रही है।

यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने रविवार रात उसके इलाके पर लंबी दूरी के 147 ड्रोन से हमले किये जिनमें से 123 ड्रोन हमलों को विफल कर दिया गया। रूस की राजधानी मॉस्को में, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने गत रात यूक्रेन की ओर से किये गए 276 ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

वाशिंगटन सुंदर की चोट बनी सारांश जैन की लॉटरी, जानें कौन है यह मिस्ट्री ऑफ-स्पिनर जो जा सकता है श्रीलंका

team india selection: इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए वाशिंगटन सुंदर के पूरी तरह फिट न होने के कारण, घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों और विकेटों का अंबार लगा रहे मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑलराउंडर सारांश जैन को टीम इंडिया का टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है. Tue, 28 Jul 2026 08:01:02 +0530

  Videos
See all

Parliament Monsoon Session : पेपरलीक बिल पर टूटा 'डेडलॉक', सदन में चर्चा होगी 'अनलॉक' #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-28T03:42:16+00:00

Breaking News: 'Jantar-Mantar Protest में शामिल थे क्रिमिनल बैकग्राउंड के 2,873 लोग' | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-28T03:39:22+00:00

Breaking News: PoK के रावलकोट में प्रोटेस्ट पर हिंसक एक्शन, Pak सेना के जुल्म से 9 लोगों की गई जान #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-28T03:38:47+00:00

Saurav Das ने सरकार को दी धमकी! #aajtak #shorts #cjp #cjpprotest #sauravdas #latestnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-28T03:38:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers