रियलमी P4s स्मार्टफोन 26 अगस्त को लॉन्च होगा:हाइपरविजन गेमिंग चिप और 1.5K डिस्प्ले के साथ 144FPS पर गेम खेल सकेंगे, 8000mAh बैटरी मिलेगी
रियलमी भारत में 26 अगस्त को अपनी 'P' सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन रियलमी P4s लॉन्च करने जा रही है। यह फोन अच्छा पावर बैकअप और हाई-लेवल गेमिंग परफॉर्मेंस चाहने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स रिवील किए हैं। फोन हाइपर विजन गेमिंग चिप और 1.5K डिस्प्ले के साथ आएगा, जिससे आप 144FPS पर गैम खेल सकेंगे। इसके अलावा फोन में 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ 8000mAh की बैटरी मिलेगी। इसकी कीमत 30,000 से शुरू हो सकती है। डिजाइन: पानी और धूल से सेफ्टी के लिए IP69 रेटिंग रियलमी P4s : स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: रियलमी P4s में सैमसंग M14 टेक्नोलॉजी वाला 1.5K डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह स्क्रीन न सिर्फ बेहतरीन कलर्स और ब्राइटनेस देती है, बल्कि बैटरी भी काफी कम खर्च करती है। स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और धूप में विजिबिलिटी के लिए 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस: बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है। इस चिपसेट ने पूर्व में 10,47,842 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक डेडिकेटेड हाइपरविजन गेमिंग चिप है, जिससे यूजर्स 144FPS पर लैग-फ्री BGMI गेम खेल सकेंगे। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए 7000mm का बड़ा VC कूलिंग चैंबर है। यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड रियलमी UI सॉफ्टवेयर पर रन करेगा। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। यह शेक-फ्री फोटो और वीडियो कैप्चर करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी AI लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में हाई-रेजोल्यूशन कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप: फोन में पावर बैकअप के लिए 8000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 6 साल की लॉन्ग-टर्म बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। इसे चार्ज करने के लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स: कनेक्टिविटी के मोर्चे पर यह फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। इसमें लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन, डुअल-बैंड वाई-फाई और बेहतर साउंड आउटपुट के लिए स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
न इश्क की जल्दी, न मोहब्बत का शोर... ‘मुझ में तू’ ने बयां किया प्यार का खूबसूरत एहसास
वो गाना जिसे सुनते ही दिल में एक अलग सी हलचल शुरू हो जाती है. ‘मुझ में तू’ भी ऐसा ही खूबसूरत गाना है, जो अक्षय कुमार की हिट फिल्म ‘स्पेशल 26’ का हिस्सा था. फिल्म भले ही अपनी दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग के लिए याद की जाती है, लेकिन इसका यह रोमांटिक गाना दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाने में कामयाब रहा. गाने में प्यार के उस एहसास को खूबसूरती से दिखाया गया है, जब इंसान को हर तरफ सिर्फ अपना हमसफर नजर आने लगता है. एम.एम. करीम ने इस गाने को संगीत दिया, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं. आज भी यह गाना 2010 के दशक के यादगार रोमांटिक गानों में शुमार किया जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

