IND VS SL: कितनी तारीख से शुरू होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच? नोट कर लें डेट और टाइम
IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज कर ली. जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है. ऐसे में अब सीरीज का दूसरे मैच में जीत दर्ज करके श्रीलंका टीम सीरीज को बराबर करना चाहेगी, तो वहीं टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज को 2-0 से अपने नाम करके मेजबानों को क्लीन स्वीप करना चाहेगी. तो आइए जान लेते हैं कि दूसरा टेस्ट मैच कितनी तारीख से शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.
कितनी तारीख से शुरू होगा दूसरा टेस्ट?
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से शुरू होगा. कोलंबो का सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जो 27 अगस्त तक खेला जाएगा.
The art of on-field sledging, decoded! ????️????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 19, 2026
Ajay Jadeja breaks down Yashasvi Jaiswal’s hilarious yet effective mind games that led directly to a crucial breakthrough! ????
Watch #SLvIND 2nd Test, starting 23rd August 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony… pic.twitter.com/dpTjsar1Qz
कितने बजे शुरू होगा मैच?
23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे से मैदान पर उतरेंगे. इसका मतलब है कि दूसरा टेस्ट मैच भी सेम टाइम पर ही शुरु होगा.
कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 23 अगस्त 2026 से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकगें. वहीं, मोबाइल/डिजिटल पर सोनी लिव (Sony LIV) ऐप पर किया जाएगा. इसके अलावा इस सीरीज और मुकाबले से जुड़ी अपडेट्स आपको News Nation की वेबसाइट पर भी मिलती रहेगी.
टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, वहीं श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी. पहली पारी के आधार पर भारत ने 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. फिर दूसरी पारी में भारत ने 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था.
मगर, फिर श्रीलंका की टीम 206 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने 165 मैच जीत लिया. नतीजन, सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब देखने वाली बात ये होगी कि दूसरे टेस्ट में भारत जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा पाता है या फिर मेजबान टीम वापसी करती है.
A clinical victory for #TeamIndia in the Galle Test.
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
Manav Suthar's 6 wicket haul in the second innings, guides India to a 165 run win over Sri Lanka.
Scorecard - https://t.co/M9LVyCAp8y #SLvIND pic.twitter.com/QxAhFQGZke
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय क्रिकेट टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन
श्रीलंका क्रिकेट टीम: निशान मदुश्का, लाहिरु उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सोरियाबंदरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, केशरा नुवांथा
ये भी पढ़ें: मानव सुथार के साथ नाइंसाफी! 10 विकेट लिए, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवॉर्ड? जानिए किसने मारी बाजी
DAVV इंदौर में ज्ञापन देने गए छात्रों का हंगामा, चैनल गेट टूटकर नीचे गिरा, पुलिस में शिकायत दर्ज
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV Indore ) में आज दोपहर जमकर हंगामा हुआ, अपनी बातों को रखने आए छात्रों ने डीएवीवी के चैनल गेट से ज़ोर आज़माइश की आखिरकार चैनल गेट अपनी जगह से उखड़ा ओर जमीन पर आ गिरा, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की है।
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर बड़ी संख्या में आईपीएस कॉलेज के छात्र साइकिल रैली निकालकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे थे। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। काफी देर तक इंतजार के बावजूद जब प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी छात्रों से चर्चा करने नहीं पहुंचा तो इस दौरान आक्रोशित हो गए ।
पुलिस मौके पर पहुंची , प्रबंधन ने दी शिकायत
गुस्साए छात्रों ने एक साथ विश्वविद्यालय के मुख्य चैनल गेट को धक्का देना शुरू कर दिया। एक साथ कई छात्रों द्वारा जोर लगाने से मुख्य चैनल गेट टूटकर परिसर के अंदर गिर गया। जिससे वहां हंगामा हो गया, प्रबंधन ने पुलिस को घटना की सूचना दी ,छात्रों द्वारा गेट तोड़े जाने की सूचना मिलते ही छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, थाना प्रभारी संजू कामले ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से लिखित शिकायत मिली है, उन्होएँ 10 छात्रों के नाम बताये हैं पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छात्र बोले पहले से जीर्ण शीर्ण था गेट
उधर आईपीएस कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि वीरेंद्र गुर्जर ने गेट टूटने की घटना पर कहा कि वो शांति पूर्ण तरीके से ज्ञापन देने आये थे बहुत देर तक कोई नहीं आया तो कुछ छात्र उत्तेजित हो गए हमने वह गेट पकड़कर हिलाया था वो पहले से ही जीर्ण शीर्ण अवस्था में था और जब छात्रों ने जब हल्का बल प्रयोग किया तो वह टूटकर गिर गया, पुलिस ने हमारे नाम लिखे हैं, हमेंकोई अपराध नहीं किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News







