Rajasthan News: राजस्थान में स्कूलों में मीडिया बैन के बाद दिखा CM ऑफिस के नजदीकी स्कूल का जर्जर नजारा, हादसों के साय में मिल रही विद्या!
Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं. राज्य में जेन अल्फा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों के बीच राज्य सरकार ने रविवार को एक नया आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी स्कूलों में मीडिया और बाहरी लोगों के प्रवेश के साथ-साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी बैन लगा दिया है. सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्ष और कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं. सवाल यह है कि आखिर स्कूलों में मीडिया की आवाजाही रोकने की जरूरत भजनलाल सरकार को क्यों पड़ी? इस तुगलकी फैसले का जवाब राजधानी जयपुर के एक सरकारी स्कूल की स्थिति काफी हद तक सामने रख देती है.
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में देखा गया है कि जयपुर के जवाहर नगर इलाके में स्थित टीला नंबर 6 की बस्ती में चल रहे एक प्राइमरी सरकारी स्कूल का जायजा लिया गया. हैरानी की बात यह है कि यह स्कूल मुख्यमंत्री आवास, शिक्षा मंत्री के कार्यालय, विधानसभा और सचिवालय जैसे प्रमुख स्थानों से महज 4 किलोमीटर के दूर पर स्थित है. इसके बावजूद भी यहां शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है.
जर्जर भवन में चल रही पढ़ाई
इस प्राइमरी स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं. स्कूल के पुराने दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. उनकी छत, फर्श और दीवारें ऐसी हालत में हैं कि वहां क्लासेज संचालित करवाना बिल्कुल संभव नहीं है. फिलहाल स्कूल की पूरी पढ़ाई पहली मंजिल पर मौजूद सिर्फ एक कमरे में हो रही है. सबसे बड़ी परेशानी कि बात यह है कि इसी एक कमरे के अंदर पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को एकसाथ बैठाकर पढ़ाया जाता है. कमरे की दीवारों में जगह-जगह बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं. प्लास्टर सदियों पुराना है, जो टूटकर गिर चुका है और लंबे समय से इमारत की मरम्मत या पेंट करने का काम नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.
ये भी पढ़ें- CM Bhajanlal Sharma Convoy: सीएम भजनलाल के काफिले पर क्यों उठ रहे हैं सवाल? हादसों के बाद घिरी सुरक्षा व्यवस्था
बारिश होते ही स्कूल तक पहुंचना हो जाता है मुश्किल
स्कूल में केवल भवन ही नहीं, बल्कि जरूरी सुविधाओं का भी भारी अभाव देखने को मिला है. स्कूल की ऊपरी मंजिल तक पहुंचने वाला रास्ता बारिश के दौरान पानी से भर जाता है. कई बार यहां घुटनों तक जल जमाव हो जाता है, जिसके चलते बच्चों और शिक्षकों के लिए स्कूल तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता है.
लड़कियों के लिए शौचालय की कमी
इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए टॉयलेट की सुविधा भी नजर नहीं आती है. वहीं, बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाला मिड-डे मील का रसोईघर भी बंद पड़ा है. इन परिस्थितियों में बच्चों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं पर भी सवाल किए जा रहे हैं.
चारों तरफ गंदगी और नाले का पानी
इस स्कूल की लोकेशन भी बच्चों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. पहाड़ी के नीचे मौजूद इस विद्यालय के आसपास जगह-जगह कचरा और गंदगी फैली हुई है. स्कूल के बाहर नाले का गंदा पानी जमा रहता है और बच्चों को उसी रास्ते को पार करके स्कूल पहुंचना पड़ता है. गंदगी और बदबू से यहां का वातावरण बच्चों के लिए असहज बना हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस स्थिति की वजह से अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं. हालांकि, आर्थिक और अन्य मजबूरियों के चलते उन्हें इन्हीं परिस्थितियों में बच्चों को पढ़ाना पड़ रहा है.
जयपुर के स्कूल की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल
राजस्थान जैसे प्रदेश की राजधानी जयपुर में महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर और सत्ता के केंद्रों से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित स्कूल की यह स्थिति सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती है. जब राजधानी के एक स्कूल में बच्चों को जर्जर कमरे, जलभराव, गंदगी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच पढ़ना पड़ रहा है, तो राज्य के दूरदराज इलाकों के सरकारी विद्यालयों की स्थिति कैसी होगी.
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री बंद! भजनलाल सरकार के नए फैसले पर सवाल
जब करीना की जोड़ी बनी कुछ हटके, ऑन स्क्रीन पेयरिंग्स जिन्होंने बटोरी सुर्खियां
करीना कपूर खान ने अपनी फिल्मोग्राफी में कई यादगार ऑन स्क्रीन डायनामिक्स बनाए हैं, जहां उनकी जोड़ियों में अक्सर एक अलग ही एनर्जी देखने को मिली है, जो जरूरी नहीं कि बॉलीवुड के कन्वेंशनल टेम्पलेट को फॉलो करती हो. अनएक्सपेक्टेड कॉम्बिनेशंस से लेकर रिफ्रेशिंगली अलग कैरेक्टर डायनामिक्स तक, इन कोलैबोरेशंस ने सालों से अपनी अलग पहचान बनाई है.
करीना कपूर खान और आमिर खान, 3 इडियट्स
3 इडियट्स में पिया और रैंचो के रूप में करीना कपूर खान और आमिर खान ने फिल्म में एक आसान और अनकन्वेंशनल केमिस्ट्री दिखाई, जबकि यह फिल्म सिर्फ रोमांस से कहीं ज्यादा थी. उनके रिश्ते ने फिल्म में वॉर्म्थ और ह्यूमर जोड़ा, साथ ही दोस्ती, एम्बिशन और अपना रास्ता खुद चुनने जैसे बड़े थीम्स को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट किया.
करीना कपूर खान और इरफान खान, अंग्रेजी मीडियम
अंग्रेजी मीडियम में करीना कपूर खान और इरफान खान ने एक रिफ्रेशिंगली अनकन्वेंशनल डायनामिक क्रिएट किया. फैमिली, एस्पिरेशन और एक पिता बेटी के बॉन्ड पर बेस्ड इस कहानी में उनकी पेयरिंग ने फिल्म की इमोशनल और कॉमिक वर्ल्ड में एक और खास लेयर जोड़ दी.
करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ, गुड न्यूज़
गुड न्यूज़ में करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी अनएक्सपेक्टेडली बेहद एंटरटेनिंग साबित हुई. आईवीएफ मिक्स अप के कैओस में फंसे एक कपल के रूप में उनकी कॉन्ट्रास्टिंग पर्सनैलिटीज और एफर्टलेस कॉमिक टाइमिंग ने उनकी डायनामिक को फिल्म के हाइलाइट्स में से एक बना दिया.
करीना कपूर खान और अजय देवगन, सिंघम रिटर्न्स
सिंघम रिटर्न्स में अवनी और बाजीराव सिंघम के रूप में करीना कपूर खान और अजय देवगन ने एक्शन हेवी फ्रेंचाइज़ी में वॉर्म्थ और ह्यूमर का तड़का लगाया. करीना की स्पिरिटेड प्रेजेंस ने कॉप एक्शन नैरेटिव में एक अलग ही एनर्जी भर दी.
अब दायरा में आएंगी नजर
अब, करीना कपूर खान मेघना गुलजार की दायरा में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एक और नॉट सो टिपिकल पेयरिंग को स्क्रीन पर लाने के लिए तैयार हैं. पृथ्वीराज के डीसीपी रमन कुमार के अपोजिट डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार निभाते हुए, करीना एक बार फिर मिस्ट्री, इन्वेस्टिगेशन और कंसिक्वेंस की ग्रिपिंग दुनिया में एक और डिस्टिंक्टिव ऑन स्क्रीन डायनामिक को एक्सप्लोर करती नजर आएंगी. दायरा 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











