विजय ने विधायकों के लिए नई गाड़ी की घोषणा की:TVK MLA ने गाना गाकर शुक्रिया किया; बीमा कवर और भत्ते पर भी नई घोषणाएं
CM विजय की ओर से सभी विधायकों के लिए नई गाड़ियों की घोषणा के बाद विधानसभा में TVK विधायक सिंधु ने गाना गाकर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने तमिल सुपरस्टार MGR का मशहूर गीत “कोडुत्तदेलाम कोडुत्तान” गाकर CM विजय के प्रति आभार जताया। इसके साथ ही विधायकों को हर महीने ₹1 लाख का भत्ता देने की घोषणा की गई। विजय ने कहा कि इससे विधायक पारदर्शी और बेहतर शासन के लिए ईमानदारी से काम कर सकेंगे। विजय ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीमा कवर 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए सालाना करने का ऐलान किया। ट्रांसजेंडर लोगों के लिए सात सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मेडिकल और सर्जिकल इलाज की अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। ट्रांसजेंडर लोगों के लिए अस्पतालों में इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत ट्रांसजेंडर लोगों को चेन्नई के स्टेनली, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर, धर्मपुरी और कन्याकुमारी के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल और सर्जिकल इलाज मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ‘आविन’ दूध खरीद की कीमत 38 रुपए से बढ़ाकर 41 रुपए प्रति लीटर करने की घोषणा की। इससे सरकार पर हर साल 360 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा और 3.16 लाख दूध उत्पादकों को फायदा होगा। तमिलनाडु सरकार ने छात्रों के प्रदर्शन पर रोक वाला आदेश वापस लिया तमिलनाडु की विजय सरकार ने कॉलेज छात्रों के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने पर रोक लगाने वाला आदेश वापस ले लिया है। कॉलेज शिक्षा संयुक्त निदेशक सिंथिया सेल्वी पी. की ओर से बुधवार को जारी नए आदेश में 17 अगस्त को जारी पिछला सर्कुलर तत्काल प्रभाव से रद्द करने की जानकारी दी गई है। दरअसल, 14 अगस्त को सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि स्कूल-कॉलेज के छात्र और युवा वाम दलों और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों में शामिल न हों। इसके बाद 17 अगस्त को कॉलेज शिक्षा आयुक्त ने सरकारी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेजों के प्राचार्यों को छात्रों को ऐसे आयोजनों से दूर रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के साथ समन्वय करने को कहा था। DMK-TVK विधायक भिड़े विधानसभा में सड़क बनाने के काम में अनियमितताओं को लेकर TVK और DMK के विधायक आमने-सामने आ गए। हंगामा सड़क बनाने के काम में गड़बड़ियों पर चर्चा के दौरान हुआ। दोनों दलों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। मंगलवार को DMK विधायक EV वेलु और लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुन के बीच बहस हुई थी। यह बहस मुख्यमंत्री कार्यालय को दूसरी जगह ले जाने के लिए जारी 5.54 करोड़ रुपए के टेंडर में अनियमितताओं को लेकर हुई थी। AIADMK ने विधानसभा से वॉकआउट किया AIADMK विधायकों ने तमिलनाडु विधानसभा से वॉकआउट किया। स्पीकर जेसीडी प्रभाकर ने कहा था कि पार्टी जिस मुद्दे को उठाना चाहती है, उस पर गुरुवार को चर्चा होगी। AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने स्पीकर से अपनी पार्टी के नोटिस वाले मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की, जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कहा कि मयिलादुथुराई के एक मछुआरे के मौत की घटना पर सरकार की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… उदयनिधि स्टालिन 8 घंटे बाद रिहा:सीएम विजय की करीबी एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी; उदयनिधि ने कहा- मेरे साथ आतंकवादी जैसा सुलूक हुआ तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तमिलनाडु पुलिस ने उनसे 8 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
देश के युवाओं में बढ़ रहे हार्टअटैक का कारण जेनेटिक:अपोलो चेयरमैन बोले- 300 साल पहले पड़े अकाल का असर पीढ़ियों तक; सिर्फ घी-तेल जिम्मेदार नहीं
युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन डॉ. प्रताप सी. रेड्डी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई लोगों में कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। डॉ. रेड्डी के मुताबिक इसका कारण जेनेटिक है। करीब 300 साल पहले देश में आए अकाल का असर लोगों की आने वाली पीढ़ियों के शरीर पर पड़ा। इसी वजह से दक्षिण एशियाई लोगों में कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा है। डॉ. रेड्डी ने कहा कि जब उन्होंने देश में काम शुरू किया, तब भी बड़ी संख्या में युवा लोगों को हृदय संबंधी समस्याओं के साथ देखा जाता था। उनके मुताबिक, 1991 में ड्यूटी रूम में तीन भारतीय डॉक्टरों की मौत के बाद इस मुद्दे पर काफी चर्चा हुई थी। उस समय युवाओं में हार्ट अटैक के लिए शारीरिक गतिविधियां कम होना, घी और नारियल तेल जैसी चीजों को जिम्मेदार माना गया। बाद की रिसर्च में यह सामने आया कि दक्षिण एशियाई लोगों में कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा उनके जीन और आनुवंशिक बनावट से भी जुड़ा हो सकता है। युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत डॉ. रेड्डी का कहना है कि युवाओं को हार्ट अटैक के खतरे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित जांच, अच्छा खान-पान, रोजाना शारीरिक गतिविधि और डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वास्थ्य की निगरानी जरूरी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








