Responsive Scrollable Menu

Chandigarh के Petrol Langar में मुफ्त कूपन के लिए लगी भीड़, बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की ओर से मुफ्त में पेट्रोल कूपन बांटने के लिए ‘पेट्रोल लंगर’ आयोजित किए जाने के ऐलान के बाद मंगलवार को यहां एक पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, लेकिन भारी बारिश के कारण कार्यक्रम को टाल दिया गया। सोशल मीडिया पर मंगलवार को अपलोड किए गए एक वीडियो में राकेश त्रेहान उर्फ ‘राजा डी किंग’ ने कहा कि उन्होंने 18 अगस्त को ‘पेट्रोल लंगर’ आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारी बारिश के कारण इसे स्थगित कर दिया गया ताकि लोगों को परेशानी न हो। योजना के तहत दोपहिया और तिपहिया वाहन मालिकों को 500 रुपये तथा चार पहिया वाहन मालिकों को 1,000 रुपये के मुफ्त पेट्रोल कूपन दिए जाने थे।

मंगलवार शाम सामने आए एक अन्य वीडियो में त्रेहान ने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग बारिश में भीगें, इसलिए कार्यक्रम को शुक्रवार के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कूपन का वितरण शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन जारी रहेगा। हालांकि, पहले की घोषणा के आधार पर मंगलवार शाम सेक्टर-10 स्थित निर्धारित पेट्रोल पंप के पास बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

कई लोगों ने घंटों इंतजार करने के बाद मुफ्त ईंधन कूपन नहीं मिलने की शिकायत की। वहां पहुंचे एक युवक ने कहा, ‘‘मैं भारी बारिश के बावजूद यहां पहुंचा। मैं दो घंटे से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन कोई मुफ्त कूपन नहीं मिला।

अब बताया जा रहा है कि कूपन शुक्रवार को दिए जाएंगे।’’ त्रेहान ने हाल में यहां संवाददाताओं से कहा था कि वह अपनी 90 प्रतिशत संपत्ति दान करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वह अपने पिता से विरासत में मिली संपत्ति के साथ-साथ अपनी कमाई की 90 प्रतिशत संपत्ति भी दान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि वह क्रिप्टो ट्रेडर रह चुके हैं और पहले शेयर बाजार में निवेश करते थे।

त्रेहान ने हाल में यहां जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री के साथ 500 रुपये के नोट भी वितरित किए थे और दावा किया था कि वह आगे आईफोन भी बांटेंगे।

Continue reading on the app

NTA Reforms: सुप्रीम कोर्ट की NTA को नसीहत, कहा- सिस्टम को इतना मज़बूत बनाओ कि पेपर लीक न हो

Supreme Court NEET Hearing: सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को और मज़बूत बनाने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने साफ़ कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए एक पुख्ता सिस्टम तैयार किया जाना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championship: सिंधु और आयुष की हार से सिंगल्स में भारतीय सफर खत्म, अब सिर्फ डबल्स से उम्मीदें

इस बार बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप भारत में ही खेली जा रही है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों से सफलता की बड़ी उम्मीदें थीं. मगर सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया. Thu, 20 Aug 2026 23:23:55 +0530

  Videos
See all

ICICI Bank Officer Murder: गोमतीनगर में महिला बैंक अधिकारी को गोली, मचा हड़कंप! Lucknow Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T20:00:38+00:00

Vivek Srivastava | Garjana With Rubika Liyaquat | विवेक का दिखा दोहरा चरित्ररुबिका का पारा हुआ हाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T20:04:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers