Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना इन दिनों अपने दमदार किरदारों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘धुरंधर’ के बाद अब वह ‘महाकाली’ में बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। उनका फर्स्ट लुक सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइमेंट बढ़ गई है।
‘महाकाली’ के मेकर्स RKD Studios ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है। इसमें “24th August - The End Begins” लिखा गया है। इसके साथ अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य वाले लुक की झलक भी दिखाई गई है। मेकर्स 24 अगस्त को फिल्म का फर्स्ट ग्लिम्प्स जारी करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस वीडियो में अक्षय के किरदार की बड़ी झलक देखने को मिल सकती है।
बदला अक्षय का पूरा लुक शुक्राचार्य के किरदार के लिए अक्षय खन्ना का पूरा लुक बदल दिया गया है। सामने आई तस्वीर में वह लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी और सिर पर जटाओं का जूड़ा बनाए नजर आ रहे हैं। उनके माथे पर तिलक और शरीर पर पारंपरिक कपड़े और गहने दिखाई दे रहे हैं। अक्षय का यह रूप उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग है। यही वजह है कि फैंस फिल्म के फर्स्ट ग्लिम्प्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा
Happy Birthday #AkshayeKhanna sir, a true actor who proves that real talent doesn't need noise. Effortless screen presence, powerful performances, and unmatched class always stand out ????????
Its an absolute honour working with you. Can’t wait to show the world what we’ve created… pic.twitter.com/xiblaH8voc
‘महाकाली’ Prasanth Varma Cinematic Universe (PVCU) की अगली फिल्म है। इस यूनिवर्स की शुरुआत फिल्म ‘हनु-मैन’ से हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। प्रशांत वर्मा भारतीय पौराणिक कहानियों को आधुनिक अंदाज और शानदार विजुअल्स के साथ बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘महाकाली’ इसी यूनिवर्स को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।
भूमि और रोहित भी आएंगे नजर फिल्म में सिर्फ अक्षय खन्ना ही नहीं, बल्कि भूमि शेट्टी और रोहित सराफ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूमि फिल्म में महाकाली का किरदार निभा रही हैं। 24 अगस्त को रिलीज होने वाले फर्स्ट ग्लिम्प्स में इन दोनों के किरदारों की भी झलक देखने को मिले।
अक्षय का नया अवतार देखने को तैयार फैंस अक्षय खन्ना पिछले कुछ समय से लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। अब शुक्राचार्य के किरदार में उनका नया रूप फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है। अब सबकी नजर 24 अगस्त पर है, जब ‘महाकाली’ का फर्स्ट ग्लिम्प्स सामने आएगा और अक्षय के इस दमदार अवतार की पहली बड़ी झलक देखने को मिलेगी।
ज्योतिष और ग्रह शास्त्र में शनिवार का दिन मुख्य रूप से न्याय और कर्म के देवता शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव का स्वभाव कठोर माना जाता है। माना जाता है कि अगर कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अच्छी होती है, तो जातक को अपार सफलता मिलती है। वहीं हिंदू धर्म के ज्यादातर लोग शनिवार के दिन कुछ खास सावधानियों बरतते हैं। जिससे कि शनि दोष के प्रभाव से मुक्त रहा जा सके। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन क्या करना सही और किन कार्यों को करने की मनाही होती है।
शनिवार को क्या न खरीदें
लोहे और स्टील की चीजें न खरीदें
शनिवार के दिन स्टील और लोहे से जुड़ी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। लोहा शनि से जुड़ी वस्तु है। जिस कारण शनिवार को इन चीजों को खरीदने से घर-परिवार में दुर्भाग्य का आगमन होता है।
वहीं शनिवार को शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाना शुभ होता है। लेकिन शनिवार को सरसों का तेल आदि खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन तेल खरीदने से बीमारियां घर आती हैं।
नमक
इसके अलावा शनिवार के दिन किसी से नमक न तो उधार या मांग कर लेना चाहिए और न ही इसको खरीदना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं, तो इससे कर्ज बढ़ सकता है।
झाड़ू
शनिवार को झाड़ू भी नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है। कुछ लोग शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ मानते हैं, तो कुछ अशुभ मानते हैं।
स्याही और पेन
पेन, कॉपी, स्याही, कागज, कलम और दवात का संबंध विद्या से माना जाता है। वहीं विद्या का ग्रह बृहस्पति को माना जाता है। इसलिए पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजों को गुरुवार के दिन खरीदना चाहिए। शनिवार को स्याही और पेन खरीदने से जातक अपयश का भागी होता है।
ईंधन
शनिवार के दिन ईंधन से जुड़ी वस्तुएं जैसे केरोसिन, पेट्रोल और माचिस खरीदने से बचना चाहिए। भारतीय संस्कृति में ईंधन को अग्नि देवता से जोड़कर देखा जाता है, जो पंच तत्वों में से एक और बेहद पवित्र है। माना जाता है कि, शनिवार के दिन खरीदा गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाने का कार्य करता है।
काले जूते
माना जाता है कि, शनिवार के दिन काले रंग के जूते, कपड़े और काली छतरी खरीदने से बचनी चाहिए। मान्यता है कि, शनिवार को खरीदी गई वस्तु का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
शनिवार के दिन क्या करें
शनिवार का दिन दान के लिए अत्यंत विशेष होता है। माना जाता है कि शनिवार को शनि से जुड़ी कुछ वस्तुओं का दान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं इससे शनि देव भी प्रसन्न होते हैं।
शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने से लिए उनकी प्रतिमा पर काले तिल अर्पित करना चाहिए। शनिदेव को तिल से बनी चीजें अत्यंत पसंद है। जो व्यक्ति शनिवार को काले तिल का दान करता है, उसके सभी शनि दोष मिटते हैं।
शनिवार के दिन घर के पश्चिमी कोने में कच्चा नमक रखने से यह निगेटिव एनर्जी को सोख लेता है। वहीं जब नमक में नमी आ जाए, तो इसको बिना छुए पानी में बहा देना चाहिए।
शनिवार के दिन उन तमाम लोगों को किसी न किसी तरह की मदद करें, जो आपको किसी न किसी तरह की सेवा प्रदान करते हैं। शनिदेव उन लोगों से काफी प्रसन्न होते हैं, जिन्हें दूसरों की मदद करना पसंद है।
वहीं शनिवार को अनाथालय में किताब का दान करना चाहिए। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है। क्योंकि शनि को अनुशासन पसंद है। ऐसे में अगर आप किसी जरूरतमंद को किताबों का दान करते हैं, तो उसका आध्यात्मिक लाभ कई गुना बढ़कर मिलता है।
शनिवार को शनि देव के अलावा हनुमान जी की पूजा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस दिन शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है।
शनि देव को वह लोग अधिक पसंद हैं, जो अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं। उनको निस्वार्थ, अन्याय और दुष्ट लोग नहीं पसंद होते हैं। ऐसे लोगों पर शनि देव की हमेशा महादशा रहती है। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले अपने अंदर ईमानदारी और सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए।
2026 के आगामी मैच के लिए टीम की रणनीतियों और तैयारियों पर एक विशेष नज़र. खिलाड़ी कोर्ट की स्थितियों के अनुकूल होने और घरेलू भीड़ के समर्थन के साथ आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. क्या यह रणनीति उन्हें जीत दिलाएगी? #खेलसमाचार #बैडमिंटन #खेलरणनीति #2026खेल Wed, 19 Aug 2026 16:17:01 +0530