Responsive Scrollable Menu

अफ्रीकी देश कांगो में नहीं थम रहा इबोला प्रकोप, 5000 पार हुई पीड़ितों की संख्या

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला का प्रकोप अभी भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) बना हुआ है, क्योंकि इस महामारी पीड़ितों की संख्या 5,000 से ज्यादा हो गई है, नए इलाकों में पैर पसार रहा है और अधिकारियों को प्रायोगिक वैक्सीन और इलाज अपनाने के लिए मजबूर कर रही है.

तेजी से फैल रहा इबोला का प्रकोप

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने एक आपातकालीन समिति की बैठक में कहा कि यह प्रकोप अब तक का दूसरा सबसे बड़ा इबोला प्रकोप है और यह पहले के सभी प्रकोपों ​​की तुलना में तेजी से फैल रहा है. डब्ल्यूएचओ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक छह प्रांतों के 55 हेल्थ जोन में 5,021 लोगों के इबोला होने की पुष्टि हुई और 2,378 की मौत हो गई. यहां मृत्यु दर 47.4 प्रतिशत रहा.

इबोला ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

बंडिबुग्यो इबोला वायरस के कारण फैली यह महामारी पूर्वी डीआरसी में 2018-2020 के इबोला प्रकोप से भी आगे निकल गई है, जो पहले देश का सबसे घातक प्रकोप था. अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने सोमवार को कहा कि मौजूदा प्रकोप में हर 30 मिनट में लगभग एक व्यक्ति की मौत हो रही है और अगर इसके फैलने की रफ्तार को तुरंत नहीं रोका गया, तो इसके दुनिया भर में अब तक का सबसे घातक इबोला प्रकोप बनने का खतरा है.

  • टेड्रोस ने कहा, "हमें साफ तौर पर कहना होगा, महामारी हमारे नियंत्रण से अभी बहुत दूर है. इसे बहुत बढ़त मिल गई थी, और हम अभी भी इसके पीछे भाग रहे हैं."
  • सिंहुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ की एक स्टेट्स रिपोर्ट में बताया गया है कि रिपोर्टिंग के पहले 95 दिनों के दौरान, सात-दिन का मूविंग एवरेज बढ़कर प्रति दिन 90 से ज्यादा हो गया है, जो 2014-2016 की पश्चिम अफ्रीका महामारी और DRC के 2018-2020 के प्रकोप के इसी चरण की तुलना में काफी ज्यादा है.

पूर्वी प्रांत इतुरी बना इबोला का केंद्र

पूर्वी प्रांत इतुरी इसका केंद्र बना हुआ है, जहां कुल मामलों का 84.8 प्रतिशत हिस्सा है, लेकिन पड़ोसी प्रांतों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि उच्च मृत्यु दर, इलाज केंद्रों के बाहर मौत, निगरानी का बढ़ता काम और असमान प्रतिक्रिया क्षमता यह संकेत देती है कि मौजूदा उपाय संक्रमण को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं.

  • डीआरसी के स्वास्थ्य मंत्री रोजर काम्बा ने कहा कि "बहुत तेज और बहुत जोरदार" प्रतिक्रिया के बावजूद यह प्रकोप असामान्य रूप से तेजी से फैला है. उन्होंने कहा कि बुंडीबुग्यो वायरस के शुरुआती लक्षण बहुत खास नहीं होते, इसलिए संक्रमित लोग इलाज कराने से पहले लंबे समय तक अपने समुदाय में ही रहते हैं.
  • बुंडीबुग्यो वायरस के लिए कोई खास वैक्सीन या इलाज न होने की वजह से, अधिकारी अब एक्सपेरिमेंटल और पहले से मौजूद मेडिकल तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इंसानों पर शुरू हुआ दो वैक्सीन का ट्रायल- टेड्रोस

टेड्रोस ने बताया कि बुंडीबुग्यो वायरस के खिलाफ खास तौर पर बनाई गई दो वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू हो चुका है. डब्ल्यूएचओ के सहयोग से चल रहे 'पार्टनर्स' ट्रीटमेंट ट्रायल में एंटीवायरल रेमडेसिविर, एक्सपेरिमेंटल मोनोक्लोनल एंटीबॉडी एमबीपी134 और इनके कॉम्बिनेशन की भी जांच की जा रही है.

  • काम्बा ने कहा कि शुरुआती नतीजे "लगभग तीन से चार हफ्तों" में मिल सकते हैं.
  • रिसर्चर ओरल एंटीवायरल ओबेल्डेसिविर का भी 'पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस' (संक्रमण के संपर्क में आने के बाद बचाव) के तौर पर अध्ययन कर रहे हैं.

इस बीच, अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि क्या जैरे इबोला वायरस के खिलाफ लाइसेंस-प्राप्त वैक्सीन 'एर्वेबो', बुंडीबुग्यो वायरस से सुरक्षा दे सकती है या नहीं. काम्बा ने कहा कि वैक्सीन लगवाने वाले हेल्थ वर्करों पर की गई स्टडी और लैब में हुई जांच से संभावित 'क्रॉस-प्रोटेक्शन' (एक वायरस की वैक्सीन से दूसरे वायरस से सुरक्षा) का संकेत मिला है, हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि डीआरसी के अंदर इसके और फैलने का जोखिम अभी भी "बहुत ज्यादा" है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, युगांडा, दक्षिण सूडान और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में बाहर से संक्रमण आने (इंपोर्टेड केस) का जोखिम बहुत अधिक माना जा रहा है, क्योंकि ये उन इलाकों के करीब हैं जहां इबोला का प्रकोप ज्यादा है और यहां सीमा पार से लोगों की आवाजाही अक्सर होती रहती है.

ये भी पढ़ें: कांगो में इबोला का कहर! 4,053 संक्रमित, 1,850 की मौत; बच्चों पर सबसे ज्यादा मार

स्रोत- आईएएनएस

 

Continue reading on the app

रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का मेगा धमाका! दुनियाभर में 12,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

Toxic Releasing in 12000 Theaters: ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की थिएट्रिकल डेब्यू में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और रॉकिंग स्टार यश की बिग स्क्रीन पर वापसी का काउंटडाउन अब अपने फाइनल फेज में पहुंच चुका है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है, जबकि वरमहालक्ष्मी फेस्टिवल के मौके पर 21 अगस्त से इसकी एडवांस बुकिंग्स शुरू हो जाएंगी.

दुनियाभर में 12,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

रिलीज से पहले ऑडियंस को अपने टिकट्स बुक करने के लिए पूरे पांच दिन मिलेंगे और ‘टॉक्सिक’ को एक बेहद बड़े ग्लोबल स्केल पर उतारा जा रहा है. फिल्म के दुनियाभर में करीब 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने की उम्मीद है, जो इसे किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में से एक बना सकती है. हालांकि फाइनल स्क्रीन काउंट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है, लेकिन रिलीज का यह मेगा स्केल ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद यश की पहली थिएट्रिकल रिलीज को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट साफ दिखाता है.

टॉक्सिक को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया प्रोड्यूस

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी समेत एक दमदार एन्सेम्बल कास्ट नजर आएगी. फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने प्रोड्यूस किया है और दोनों बैनर्स कर्नाटक में इसके डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

अपने होम मार्केट के बाहर फिल्म ने कई बड़े टेरिटरीज़ में अहम डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के साथ डील्स फाइनल कर ली हैं. केरल में फिल्म को पैनोरमा फिल्म्स रिलीज करेगी, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राइट्स दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने हासिल किए हैं. वहीं, नॉर्थ इंडिया और नेपाल में ‘टॉक्सिक’ का डिस्ट्रीब्यूशन एए फिल्म्स करेगी.

26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

21 अगस्त से एडवांस बुकिंग्स खुलने और 26 अगस्त को एक मेगा वर्ल्डवाइड रोलआउट की तैयारी के साथ ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक बड़ी थिएट्रिकल लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म बेहद बड़े ग्लोबल स्केल के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

ये भी पढ़ें: कियारा, नयनतारा या फिर हुमा? 'Toxic' की एक्ट्रेसेस में कौन है सबसे ज्यादा अमीर, जानें नेटवर्थ

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 2nd test: गॉल टेस्ट में जीत से भारत 1-0 आगे, कब और कहां खेला जाएगा दूसरा मुकाबला? जानें पूरा शेड्यूल

India vs Sri Lanka 2nd test: गॉल टेस्ट में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराने के बाद अब फैंस यही जानना चाह रहे हैं कि भारत सीरीज का अगला मैच कब और कहां खेलेगा. अगर टीम इंडिया दूसरा मैच भी जीत जाती है तो श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत हर हाल में जीत चाहेगा. Wed, 19 Aug 2026 17:15:03 +0530

  Videos
See all

Patna Student Protest LIVE: बिहार में हालात हुए आउट ऑफ कंट्रोल! पटना में भारी बवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T11:45:33+00:00

Azam Khan पर ED Raid के बाद Akhilesh का बड़ा हमला! BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T11:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers