विजय ने विधायकों के लिए नई गाड़ी की घोषणा की:TVK MLA ने गाना गाकर शुक्रिया किया; बीमा कवर और भत्ते पर भी नई घोषणाएं
CM विजय की ओर से सभी विधायकों के लिए नई गाड़ियों की घोषणा के बाद विधानसभा में TVK विधायक सिंधु ने विधानसभा में गाना गाकर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने तमिल सुपरस्टार MGR का मशहूर गीत “कोडुत्तदेलाम कोडुत्तान” गाकर CM विजय के प्रति आभार जताया। इसके साथ ही विधानसभा में विधायकों को हर महीने ₹1 लाख का भत्ता देने की घोषणा भी की गई। विजय ने कहा कि इससे विधायक पारदर्शी और बेहतर शासन के लिए ईमानदारी से काम कर सकेंगे। इसके अलावा विजय ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीमा कवर 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए सालाना करने का भी ऐलान किया। ट्रांसजेंडर लोगों के लिए सात सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मेडिकल और सर्जिकल इलाज की अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। ट्रांसजेंडर लोगों के लिए अस्पतालों में इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत ट्रांसजेंडर लोगों को चेन्नई के स्टेनली, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर, धर्मपुरी और कन्याकुमारी के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल और सर्जिकल इलाज मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ‘आविन’ दूध खरीद की कीमत 38 रुपए से बढ़ाकर 41 रुपए प्रति लीटर करने की घोषणा की। इससे सरकार पर हर साल 360 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा और 3.16 लाख दूध उत्पादकों को फायदा होगा। तमिलनाडु सरकार ने छात्रों के प्रदर्शन पर रोक वाला आदेश वापस लिया तमिलनाडु की विजय सरकार ने कॉलेज छात्रों के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने पर रोक लगाने वाला आदेश वापस ले लिया है। कॉलेज शिक्षा संयुक्त निदेशक सिंथिया सेल्वी पी. की ओर से बुधवार को जारी नए आदेश में 17 अगस्त को जारी पिछला सर्कुलर तत्काल प्रभाव से रद्द करने की जानकारी दी गई है। दरअसल, 14 अगस्त को सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि स्कूल-कॉलेज के छात्र और युवा वाम दलों और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों में शामिल न हों। इसके बाद 17 अगस्त को कॉलेज शिक्षा आयुक्त ने सरकारी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेजों के प्राचार्यों को छात्रों को ऐसे आयोजनों से दूर रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के साथ समन्वय करने को कहा था। खबर अपडेट हो रही है…
सीढ़ियों से उतर रही थी लड़की, तभी 'भूत' ने नीचे पटका, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक Video
सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की को अदृश्य शक्ति सीढ़ी पर पटकते देखा गया. इस घटना पर किसी को यकीन नहीं होता लेकिन ये वाक्या सीढ़ी के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18







