A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

'बीच रास्ते में छोड़कर चला गया कैब ड्राइवर!' महिला का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

'बीच रास्ते में छोड़कर चला गया कैब ड्राइवर!' महिला का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Continue reading on the app

रिया के पिता बोले-सिस्टम ने ली बेटी की जान:अब नींद भी नहीं आती, अभिजीत दीपके जैसे लड़कों को राजनीति में आना चाहिए

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देहरादून की उस छात्रा रिया कुमारी के पिता राजेश मल्ल थापा का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा, जिसने परीक्षा विवाद के बीच आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि देशभर के लाखों छात्रों के संघर्ष की जीत है। अगर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाती तो पेपर लीक नहीं होता और शायद उनकी बेटी आज जिंदा होती। दैनिक भास्कर से बातचीत में पूर्व सैनिक राजेश मल्ल थापा ने कहा कि अब उनकी सबसे बड़ी मांग देश की परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की है, ताकि किसी भी छात्र को भविष्य की चिंता में ऐसा कदम न उठाना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि रिया की मौत के बाद वह उसकी आवाज बनकर छात्र आंदोलन से जुड़े और आज भी चाहते हैं कि किसी अन्य परिवार को यह दर्द न सहना पड़े। सवाल-जवाब में पढ़िए पूरी बातचीत… सवाल: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या आपको लगता है कि रिया को न्याय मिला? जवाब: इस्तीफा देना जरूरी था। इसकी जिम्मेदारी उनकी थी। अगर NTA ठीक से काम करती तो पेपर लीक नहीं होता और रिजल्ट समय पर आता। शायद आज मेरी बेटी हमारे बीच होती। मैं इसे सिर्फ अपनी बेटी का नहीं, बल्कि उन सभी छात्रों का न्याय मानता हूं जिन्होंने इस भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। सवाल: रिया की याद आज भी आपको किस तरह परेशान करती है? जवाब: हमारे लिए रिया आज भी जिंदा है। रातों को नींद नहीं आती। कई बार ऐसा लगता है कि वह आएगी और मुझे 'पापा' कहकर बुलाएगी। मैं आज भी उसे ढूंढता हूं। यह दर्द शायद जिंदगी भर खत्म नहीं होगा। अब मुझे डर लगने लगा है कि कोई मुझसे दूर न हो। सवाल: अब सरकार और परीक्षा एजेंसियों से आपकी सबसे बड़ी उम्मीद क्या है? जवाब: पूरा आंदोलन NEET पेपर लीक की वजह से खड़ा हुआ। लाखों छात्र सड़क पर उतरे, सोशल मीडिया के जरिए एकजुट हुए और आखिर सरकार को झुकना पड़ा। अब जरूरत है कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए। ऐसा सिस्टम बने जिसमें मेहनत करने वाले बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे और किसी को आत्महत्या जैसा कदम न उठाना पड़े। सवाल: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को क्या संदेश देना चाहेंगे? जवाब: बच्चों से कहूंगा कि धैर्य रखें और सच्चाई पर भरोसा बनाए रखें। अंत में जीत सत्य की ही होती है। अभिभावकों से मेरी अपील है कि वे बच्चों पर सिर्फ पढ़ाई का दबाव न डालें, बल्कि उनसे लगातार बात करें, उनका मन समझें और हर परिस्थिति में उनका साथ दें। मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, लेकिन मैं चाहता हूं कि किसी और मां-बाप को यह दर्द कभी न झेलना पड़े। सवाल: क्या आपको लगता है कि छात्र आंदोलन ने देश में बड़ा बदलाव लाने का रास्ता खोला है? जवाब: बिल्कुल। यह युवाओं की ताकत थी जिसने सरकार को फैसला लेने पर मजबूर किया। अगर पढ़े-लिखे युवा आगे आएंगे और नेतृत्व करेंगे तो देश ज्यादा तेजी से आगे बढ़ेगा। लोकतंत्र में हर किसी को राजनीति में आने का अधिकार है। सवाल: आंदोलन के दौरान हिंसा और पुलिस कार्रवाई को आप कैसे देखते हैं? जवाब: लाखों छात्र प्रदर्शन में शामिल थे। मेरे सामने पढ़े-लिखे बच्चे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ असामाजिक तत्व कहीं भी हो सकते हैं, लेकिन मैंने देखा कि कई जगह पुलिस का रवैया भी ठीक नहीं था। मैंने अधिकारियों से हाथ जोड़कर कहा था कि बच्चों पर हाथ मत उठाइए, उनकी भी गलती नहीं है। सवाल: छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी से आपकी क्या बातचीत हुई? जवाब: उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं ठीक हूं या नहीं। उन्होंने कहा कि वह मेरी पीड़ा समझते हैं और पूरा देश मेरे साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेरी लड़ाई संसद में भी उठाएंगे। मैं उनके इस समर्थन के लिए आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि वे हम जैसे असहाय लोगों के साथ खड़े हैं। सवाल: आपकी सबसे बड़ी मांग क्या है? जवाब: मेरी मांग सिर्फ एक है, देश की शिक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। अगर शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तो देश अपने आप मजबूत होगा। उत्तराखंड से इसकी शुरुआत हो सकती है। परीक्षा प्रणाली इतनी पारदर्शी हो कि किसी मेहनती छात्र का भविष्य पेपर लीक या भ्रष्टाचार की वजह से बर्बाद न हो। सवाल: आपको आंदोलन में शामिल होने की प्रेरणा कहां से मिली? जवाब: जिस दिन पेपर लीक हुआ था, रिया ने मुझसे पूछा था कि "पापा, यह NTA किसने बनाया। हमारे लिए इतने सख्त नियम हैं, लेकिन पेपर कैसे लीक हो जाता है। वह इस व्यवस्था से बहुत नाराज थी। इसलिए मैं जंतर-मंतर गया, ताकि उसकी आवाज बन सकूं। मैं चाहता हूं कि ऐसी व्यवस्था बने जिसमें बच्चों पर अनावश्यक मानसिक बोझ न पड़े और उनकी मेहनत के साथ न्याय हो। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… देहरादून-लड़की को सुनसान रास्ते से ले जाने लगा कैब ड्राइवर:टोका तो बारिश में उतारा, VIDEO बनाने पर 'कहीं भी डाल ले' कहकर निकला देहरादून में एक लड़की ने रैपिडो कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि ड्राइवर एप में दिख रहे रास्ते की बजाय रात में पहाड़ों के पीछे वाले सुनसान रास्ते से गाड़ी ले जाना चाहता था। उसने जब वहां से जाने से मना किया तो ड्राइवर गुस्सा हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

VVS Laxman ने की Vaibhav Suryavanshi की तारीफ, बोले- 15 साल के इस युवा खिलाड़ी की Game Awareness में हुआ जबरदस्त सुधार

भारत के अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की खेल को समझने की क्षमता पिछले छह महीनों में ‘काफी बढ़ी’ है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षीय बल्लेबाज की बढ़ती परिपक्वता ने अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआती दौर में दबाव की परिस्थितियों से निपटने में उसकी काफी मदद की है। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 35 रन की जीत के साथ भारत को 3-0 से श्रृंखला जिताने में अहम भूमिका निभाई।

इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दोनों पुरस्कार मिले। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में लक्ष्मण ने कहा, ‘‘सबसे प्रभावित करने वाली बात यह है कि व्यक्ति के तौर पर वह जिस तरह विकसित हुआ है। पिछले छह महीनों में उसकी परिपक्वता, खेल की समझ और जागरूकता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। यही वजह है कि वह कठिन परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल पा रहा है।’’ सूर्यवंशी ने तीन पारियों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए। श्रृंखला के अंतिम मैच में उनकी 81 रन की शानदार पारी भारत की जीत की नींव बनी।

यह प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ उनके निराशाजनक पदार्पण दौरे के बाद आया, जहां उन्होंने 13, 14 और 15 रन की पारियां खेलीं और पांचवें व अंतिम टी20 से बाहर कर दिए गए थे। उस श्रृंखला में भारत को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। मुख्य कोच गौतम गंभीर को व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच विश्राम दिए जाने के कारण इस दौरे पर भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘उसने (सूर्यवंशी) अंडर-19 विश्व कप खेला और चार-पांच महीने के भीतर आईपीएल में अपना दबदबा कायम कर लिया। हम जानते हैं कि आईपीएल का स्तर कितना कठिन होता है। भारत ही नहीं, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ जिस तरह उन्होंने खुद को निखारा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में आगे बढ़े, उससे उनकी प्रतिभा और क्षमता का पता चलता है।’’ उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी में खुद को लगातार बेहतर बनाने की ललक साफ दिखाई देती है।

लक्ष्मण ने कहा कि वह चोटिल होने के बावजूद मैदान पर बने रहकर टीम के लिए योगदान देना चाहता था। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह भी याद रखना चाहिए कि वह अभी सिर्फ 15 साल का है और खेल के हर पहलू में खुद को बेहतर बनाना चाहता है। आज के मैच में भी वह क्षेत्ररक्षण के दौरान पूरी तरह सक्रिय था। चोट लगने के बाद भी वह मैदान पर रहना चाहता था, लेकिन हमारे फिजियो ने उसे बाहर आने के लिए कहा। इससे पता चलता है कि टीम के लिए हर संभव योगदान देने की उसमें कितनी इच्छा है।

Mon, 27 Jul 2026 10:22:32 +0530

  Videos
See all

बारिश में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? | Arthritis, Joint Pain & Monsoon | Healthvadi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-27T06:46:04+00:00

Dharmendra Pradhan: धर्मेंद्र प्रधान का NDA नेताओं ने ऐसे किया स्वागत | Parliament | BJP | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-27T06:46:42+00:00

CJP Protest Controversy & Exposed: CJP का पर्दाफाश! देखें 5 चौंकाने वाले सबूत! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-27T06:34:31+00:00

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, हादसे में दो लोगों की गई जान | Himachal News | Road Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-27T06:35:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once