मोहनलाल ने अपनी 7 अपकमिंग फिल्मों का किया ऐलान, इन डायरेक्टर्स से मिलाया हाथ
मलयालम सिनेमा के सुपरहिट एक्टर मोहनलाल के फैंस दक्षिण भारत में ही नहीं हैं, बल्कि हिंदी बेल्ट के दर्शक भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। जब भी उनकी कोई फिल्म आती है फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलता है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी फिल्म दृश्यम के साथ जमकर धमाल मचाया है।
पांच बार नेशनल अवार्ड जीतने वाले मोहनलाल की फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जब इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया तो फैंस ने कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को खूब सराहा। अब एक्टर ने अपने फैंस को शानदार सरप्राइज देते हुए अपनी आने वाली सात फिल्मों के बारे में जानकारी दी है।
मोहनलाल ने अनाउंस की अपकमिंग फिल्म्स
एक्टर ने अपने चाहने वालों को शानदार सरप्राइज देते हुए अपनी आने वाली सात फिल्मों के बारे में जानकारी दी है। अपने ऑफिशियल x हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने अपनी फिल्मों के ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। उन्होंने यह भी बताया है कि वह किन डायरेक्टर्स के साथ काम करने जा रहे हैं।
इन डायरेक्टर्स के साथ काम करेंगे मोहनलाल
पोस्ट शेयर करते हुए मोहनलाल ने लिखा एक्साइटिंग स्टोरी, एक्साइटिंग जर्नी और कुछ बहुत स्पेशल फिल्म मेकर्स। मेरी आने वाली फिल्मों की कुछ झलकियां। इसके नीचे उन्होंने डायरेक्टर्स के नाम लिखें हैं। बता दें कि वह विष्णु मोहन, अनूप सत्यन, प्रियदर्शन, दिलेश पोथन, सत्यन अन्थिकाड, जीतू जोसेफ, जूड एंथनी जोसेफ के साथ फिल्म करने वाले हैं।
Exciting stories, exciting journeys and some very special filmmakers.
Here’s a glimpse of my seven upcoming projects with:
• Vishnu Mohan
• Anoop Sathyan
• Priyadarshan
• Dileesh Pothan
• Sathyan Anthikad
• Jude Anthany Joseph
• Jeethu Joseph— Mohanlal (@Mohanlal) August 18, 2026
फैंस में छाई खुशी
यह बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई फिल्म स्टार एक साथ इतनी सारी फिल्मों के अनाउंसमेंट करें। मोहनलाल के अनाउंसमेंट के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब फैंस को इस बात का इंतजार है की फिल्म के टाइटल कब रिलीज किए जाएंगे।
कैसा रहा एक्टिंग करियर
मोहनलाल के एक्टिंग करियर की बात करें तो 1980 में आई फिल्म मंजिल विरंजा पूक्कल से खलनायक के तौर पर उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद एक के बाद एक उन्होंने फिल्में की और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाते रहे। उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है। दृश्यम, किरड़म, थुडारम, लुसिफर, ओप्पम उनकी फेमस फिल्मों में से एक है।
Bollywood Wrap Up | ईशा कोप्पिकर ने खुद को अंधभक्त बताया | आ गया 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर | जूनियर एनटीआर के कुत्ते का निधन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
prabhasakshi








