Responsive Scrollable Menu

UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BSP अध्यक्ष मायावती का बड़ा बयान, सतीश चंद्र मिश्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी

UP Election 2027: बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति को लेकर बड़ा संकेत दिया है. मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि बीएसपी का फोकस सर्व समाज के बीच अपना जनाधार बढ़ाने पर रहेगा. इसके लिए पार्टी विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी.

सतीश चंद्र मिश्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BSP की रणनीति में ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्र को इस अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. वह लीगल और मीडिया से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी भूमिका भी अहम रहने वाली है. मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को विरोधी दलों के कथित हथकंडों से सावधान रहने की अपील की. साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सर्व समाज के बीच पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया. माना जा रहा है कि बीएसपी 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से ही ग्राउंड लेवल पर अपनी सक्रियता बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें- आजम खान के ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, दिल्ली से लेकर रामपुर तक 10 स्थानों पर रेड

Continue reading on the app

Raksha Bandhan 2026: दिल्ली में कहां से खरीदें खूबसूरत राखी? इन बाजारों में मिलेगा शानदार कलेक्शन

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन का त्योहार अब नजदीक है. इस वर्ष राखी का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाने वाला है. ऐसे में लोग अब खरीदारी करने बाजार जाएंगे. राखी में कपड़े और मिठाइयों के अलावा सबसे जरूरी होता है राखी खरीदना. राखी एक रक्षासूत्र होता है. इसे बहनें अपने भाई की कलाई पर बांधती है. माना जाता है कि राखी बांधकर बहन अपने भाई की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करती है और भाई सदा अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं. रक्षाबंधन के लिए दिल्ली में बाजार सज चुके हैं. राखी के लिए राजधानी के ये 3 बाजार प्रमुख है. आपको यहां नए डिजाइन, यूनिक, ट्रेंडिंग और एस्थेटिक राखियां मिल जाएंगी. इतना ही नहीं यहां आपको 1 रुपए से भी कम दाम में राखियां मिल जाएंगी. आइए जानते हैं इन बाजारों के बारे में.

राखी खरीदने के लिए दिल्ली के इन बाजारों में जाएं (Delhi's Famous Market to Purchase Rakhi)

1.सदर बाजार (Sadar Bazar)

दिल्ली का सदर बाजार राखियों का थोक बाजार माना जाता है. इस बाजार में आपको सस्ती राखियों में सिंपल डिजाइनों की राखी मिल जाएगी. वहीं, कुछ दुकानों में एक के एक सजावटी राखियां मिल जाएंगी. कई दुकानों में आपको यहां 10 रुपये की 12 राखी मिल जाएंगी वहीं महंगी राखियों में आपको एक राखी की कीमत करीब 83 पड़ सकती है. कुछ जगह राखी के 12 रुपये में 12 राखियां मिल जाएंगी. 

इस मार्केट में आपको 50 रुपये के राखी के पैकेट भी मिल जाएंगे. इनके डिजाइन खूबसूरत होते हैं. यह पैकेट 6 राखियों का होता है. इसके अलावा आपको यहां स्वास्तिक, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, मोर पंख और खाटू श्याम जी के डिजाइनों वाली भी राखियां मिल जाएंगी. मोती-स्टोन जैसी सजावटी राखियां भी मिल जाएंगी. इतना ही नहीं सदर बाजार में आपको बच्चों के लिए भी अलग-अलग डिजाइन और कार्टून कैरेकटर्स वाली राखियां मिल जाएंगी. कुछ दुकानों में बच्चों की लाइट वाली राखी सिर्फ 1-1 रुपये में मिल रही है. रक्षाबंधन पर भाभियों को बांधने वाली राखियों के भी खूबसूरत डिजाइन वाली राखी मिल जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त... किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन? यहां पढ़ें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और भद्रा का टाइम

2.चांदनी चौक (Chandni Chowk)

पुरानी दिल्ली का मशहूर चांदनी चौक का बाजार हर त्योहार पर सजता है. इस बाजार में आपको राखियां मिल जाएंगी. चांदनी चौक में राखी के लिए कपड़े भी मिल जाएंगे. यहां छैना राम का घेवर भी रक्षा बंधन के लिए खरीद सकते हैं. घेवर की यह दुकान आजादी से पहले की है. आज भी लोग रक्षा बंधन और तीज पर यहां से मिठाइयां खरीदते हैं. चांदनी चौक के दारागंज इलाके में आपको प्योर चांदी की राखियां मिल जाएंगी. प्रीमियम डिजाइन वाली राखी कलेक्शन मिल जाएगा. चांदनी चौक में मौजूद ज्वेलर्स के पास आपको सोने की राखियां भी देखने को मिलेगी.

3.लाजपत नगर (Lajpat Nagar)

सदर और चांदनी चौक के अलावा, आपको दिल्ली के लाजपत नगर में भी राखी मिलेंगी. इस बाजार में ट्रेंडी, ब्रोच स्टाइल और मॉडर्न डिजाइन वाली राखी मिल जाएगी. जो लोग कस्टमाइज राखी बनवाना चाहते हैं, उनके लिए लाजपत नगर की मार्केट बेस्ट है. यहां मिलने वाली राखियों के डिजाइन बेहद लोकप्रिय है.

4.कमला नगर (Kamla Nagar)

कमला नगर में भी एक से एक राखियां मिल जाएंगी. यहां आपको फैंसी और ट्रेंडी राखियां मिल जाएंगी. खासतर नॉर्थ दिल्ली के लोगों के लिए यह मार्केट सबसे पास पड़ेगा. यहां आपको न्यू आइडियाज वाली ईविल आई डिजाइन की राखियां, ब्रेडेड थ्रेड राखी और कस्टमाइज्ड नेम राखी भी मिल जाएंगी. युवाओं के लिए ब्रेसलेट राखी भी मिलती है. साथ ही आपको यहां बहनों के देने वाले राखी गिफ्ट हैंपर्स भी मिल जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: हेल्थ इंश्योरेंस से लेकर डिजिटल गोल्ड तक, इस रक्षा बंधन बहनों को पैसे नहीं बल्कि दें ये गिफ्ट्स

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका का अब क्या होगा? दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए 3 स्टार खिलाड़ी

श्रीलंकाई टीम के लिए टेस्ट सीरीज की शुरुआत ही अपने 2 स्टार खिलाड़ियों के बिना हुई थी, जो अगले टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. मगर मुश्किल ये है कि टीम का सबसे अनुभवी बल्लेबाज भी अगला मैच नहीं खेल पाएगा. Wed, 19 Aug 2026 18:23:34 +0530

  Videos
See all

Imran Masood-Ashu Malik Viral Video: DISHA बैठक में क्यों हुई तीखी नोंकझोंक पर सांसद ने दी सफाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:45:24+00:00

Ranchi Protest: JSSC-CGL रद्द होने पर सविता कुमारी का बड़ा बयान #subitakumari #ranchiprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:41:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers