Adiala Jail में Imran Khan से मिलीं पत्नी और बहन, Pakistan SC के आदेश से हुआ 9 महीने बाद मिलन संभव
इसे भी पढ़ें: Imran Khan को मिलते ही राहत, Pakistan के सत्ता गलियारों में आई आफत, Shehbaz Sharif और Asim Munir का BP बढ़ा
इसे भी पढ़ें: Pakistan Supreme Court का बड़ा फैसला, बिगड़ती सेहत के बीच Shifa Hospital शिफ्ट होंगे पूर्व PM Imran Khan
'मैं इससे बेहतर कुछ नहीं मांग...' प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद देवदत्त पडिक्कल का बयान वायरल, बताया सफलता का राज
Devdutt Padikkal Statement : भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड हासिल करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम इंडिया की श्रीलंका पर पहले टेस्ट में 165 रनों की जीते बाद अवॉर्ड हासिल करते हुए बड़ी बात बोली है. गाले में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच का फैसला आज यानी 19 अगस्त को मुकाबले के पांचनें दिन निकला. इस जीत के बाद देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस दौरान उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में तूफानी शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 230 बॉल का सामना करते हुए 167 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 1 छक्का निकाला. उन्होंने तीन नंबर पर आकर कमाल का खेल दिखाया. इतना ही नहीं उन्होंने दूसरी पारी में भारत के लिए 75 बॉल में 6 चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
For his maiden Test ton that laid the foundation and an equally important knock in the second innings, @devdpd07 receives the Player of the Match award ????????#SLvIND #TeamIndia pic.twitter.com/EY7bbMT92f
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
देवदत्त पडिक्कल का बड़ा बयान
देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि, 'यह मेरे करियर की उन चीजों में से एक रहा है. मैंने धर्मशाला (टेस्ट डेब्यू) से शुरुआत की, फिर पर्थ में एक टेस्ट, और अब गॉल में लेकिन मैं इससे बेहतर कुछ नहीं मांग सकता था. गेम जबरदस्त था. मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला और जीत से बहुत खुश हैं. निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि विकेट में नैचुरल टूट-फूट थी. लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन टेस्ट मैच विकेट था. मुझे लगता है कि पांचों दिन यह काफी अच्छा खेला'.
पडिक्कल ने आगे कहा कि, 'निश्चित रूप से तीसरे दिन से यह बहुत ज्यादा टर्न लेने लगा. लेकिन मुझे लगता है कि दिन के आखिर में यह सब इस बारे में था कि कौन अपने स्किल सेट के मामले में बेहतर निकला और मुझे लगता है कि हमने वह अच्छा किया. सच में नहीं, लेकिन ज़ाहिर है कि इस पर लेफ्ट-आर्म स्पिनर्स का बहुत ज़्यादा दबदबा था, मुझे लगता है कि यह इसमें योगदान देता है. जाहिर है, यह थोड़ा धीमा विकेट था. विकेट से ज्यादा बाइट नहीं मिल रही थी, इसलिए लेफ्ट-हैंडर लेफ्ट-आर्म स्पिनर्स को ज्यादा अच्छे से झेल पाए. मुझे लगता है कि यही खास बात थी'.
DEVDUTT PADIKKAL SPEAKS: ????️
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 19, 2026
“Started in Dharamsala, then Perth, could not have asked for anything more from this game in Galle.” ???????? pic.twitter.com/E9vNLun0Do
इस मैच में देवदत्त पडिक्क्ल के अलावा मानव सुथार ने भी 10 विकेट लिए लेकिन उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिल पाया. मानव सुथार ने ही आखिरी 10 गेंदों में 4 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. पहली पारी में सुथार ने 21.4 ओवर फेंके, जिसमें 76 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने दूसरी पारी में 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए. लेकिन उन पर पडिक्कल का प्रदर्शन भारी पड़ा और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
- He was Not first choice for No.3 slot.
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 19, 2026
- Played Warmup Match.
- Scored 142*(164) in Warmup Match.
- Got the Chance in First Test.
- Scored 167(230) & 44(75) Vs SL.
- Highest scorer of the Match.
- Won POTM Award.
TAKE A BOW, DEVDUTT PADDIKAL. ???? pic.twitter.com/WqU06o07nk
इस मैच में भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 116.4 ओवर में कुल 462 रन बनाए थे. इसके बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी में 79.4 ओवर में 284 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका पर 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम दूसरी पारी में 48.5 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही भारत ने जीत के लिए श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया. श्रीलंका की टीम 77.4 ओवर में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई और 165 रनों से मैच जीत गई.
ये भी पढ़ें : 'हम पर बहुत ज्यादा प्रेशर था...' श्रीलंका पर जीत के बाद कप्तान शुभमग गिल का बड़ा बयान, जानिए किसे बताया मैच का हीरो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation







