Responsive Scrollable Menu

WTC प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को हुआ बड़ा फायदा, फाइनल का सफर हुआ आसान, जानें किस नंबर पर पहुंचा भारत

WTC Points Table Update: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 165 रन से जीत दर्ज कर ली. इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसे चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम 206 रन पर ही ऑलआउट हुई और भारत ने एक अहम जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ है और वो अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने में कामयाब हो गई है.

टीम इंडिया को मिला फायदा

भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत आने वाले गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका को हराकर न केवल एक शानदार जीत दर्ज की है. बल्कि 12 अंक हासिल करके WTC प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर किया है और टूर्नामेंट के फाइनल की ओर एक कदम बढ़ाया है. 

WTC प्वॉइंट्स टेबल की बात करें, तो टीम इंडिया के स्थान में तो फर्क नहीं आया है, क्योंकि वह पहले भी पांचवें नंबर पर थी और अभी भी पांचवें नंबर पर है. मगर, उनके प्वॉइंट्स और प्रतिशत बढ़ गए हैं. भारत ने इस संस्करण में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. एक मैच ड्रॉ रहा है. इस तरह टीम इंडिया के पास अब 64 अंक हो गए हैं और उनका विनिंग प्रतिशत 53.33 हो गया है.

Continue reading on the app

टीम इंडिया ने श्रीलंका को उसके घर में दी मात, 165 रन से जीता गॉल टेस्ट, जानें कैसे मानव सुथार ने एक ओवर में ही पलट दिया मैच

IND VS SL: श्रीलंका के साथ खेले गए गॉल टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज कर ली है. भारत के दिए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका 206 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, टीम इंडिया ने 165 रन से जीत अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के खेमे में सेलिब्रेशन शुरू हो गया. मुकाबले की बात करें, तो मानव सुथार ने काफी प्रभावित किया है, जिन्होंने 6 विकेट चटकाए और 3 ओवर तो एक ही ओवर में आए थे.

मानव सुथार ने एक ओवर में कैसे पलटा मैच?

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले सेशन में 2 विकेट चटकाए थे और जीतने के लिए 4 विकेट की दरकार थी. 76वां ओवर फेंकने आए मानव सुथार ने मानो मैच ही पलटकर रख दिया. जहां, गेंदबाज एक-एक विकेट के लिए तरस रहे थे, वहां मानव सुथार ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटक लिए. सबसे पहले तो उन्होंने सोनल दिनुशा को आउट किया, जो 84 रन बनाकर श्रीलंकाई पारी को आगे बढ़ा रहे थे.

फिर अगली ही गेंद पर सुथार ने प्रभात जयसूरिया को शून्य पर ही चलता कर दिया. मानव के पास हैट्रिक का मौका था, लेकिन वो हालांकि, वह हैट्रिक तो नहीं ले पाए, लेकिन फिर ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने भारत को 9वीं सफलता दिलाई और लहिरु कुमारा को चलता कर दिया. बताते चलें, सुथार ने आखिरी 10 गेंदों में बचे हुए सभी 4 विकेट लेकर मेजबान टीम को ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई.

ऐसा रहा मैच का हाल

इस मुकाबले की बात करें, तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. जहां, भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. वहीं, श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रन पर ऑलआउट हो गई. और भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त मिली. फिर टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और मेजबानों के सामने 372 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. वहीं, इस टारगेट को चेज करने उतरी श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, टीम इंडिया ने 165 रन से गॉल टेस्ट मैच पर कब्जा कर लिया.

ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड पर होगा जो रूट का निशाना, लॉर्ड्स टेस्ट में करना होगा सिर्फ ये काम

Continue reading on the app

  Sports

England vs Pakistan: 26 साल बाद दोहराया इतिहास, Robinson और Tongue के 'पंच' से पस्त हुई पाक टीम

लीड्स में शुरू हुए पहले टेस्ट का पहला दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के नाम रहा है। ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पाकिस्तान की पूरी टीम को 171 रन पर समेटते हुए पांच-पांच विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के लिए यह खास उपलब्धि इसलिए भी रही क्योंकि 1998 के बाद पहली बार उसके दो तेज गेंदबाजों ने एक ही पारी में पांच-पांच विकेट लिए हैं।

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आसमान में बादल और गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला तुरंत सही साबित हुआ। रॉबिन्सन ने टेस्ट की पहली ही गेंद पर अजान अवैस को पगबाधा कर दिया। इसके बाद उन्होंने शान मसूद को भी पगबाधा करके पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए।

पाकिस्तान की शुरुआत छह रन पर दो विकेट से हुई थी, लेकिन अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। शफीक ने आकर्षक शॉट लगाए और 61 रन की पारी खेली, जबकि इमाम ने 42 रन बनाए। बारिश के कारण खेल कुछ देर रुका, लेकिन वापसी के बाद दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का अच्छी तरह सामना किया।

हालांकि यह साझेदारी टूटते ही पाकिस्तान की पारी तेजी से बिखर गई। जोश टंग ने इमाम-उल-हक को दूसरी स्लिप में कैच कराया। सऊद शकील सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद रॉबिन्सन ने शफीक को बोल्ड करके पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया।

कप्तान बाबर आजम की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे सलमान आगा ने 21 रन बनाकर कुछ देर तक तेजी से रन बनाए, लेकिन टंग ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने अली उस्मान और मोहम्मद रिजवान को भी आउट किया। रॉबिन्सन ने खुर्रम शहजाद को आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया, जबकि टंग ने मोहम्मद अब्बास को बोल्ड कर पांच विकेट पूरे किए। पाकिस्तान के आखिरी आठ विकेट केवल 74 रन के भीतर गिर गए हैं।

बता दें कि पाकिस्तान के 171 रन के जवाब में इंग्लैंड ने भी शुरुआत में दो विकेट गंवा दिए। मोहम्मद अब्बास ने बेन डकेट को 15 रन पर पगबाधा किया, जबकि मोहम्मद अली ने एमिलियो गे को 33 रन पर दूसरी स्लिप में कैच कराया। गे ने अपनी पारी में सात चौके लगाए थे।

इसके बाद जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की नाबाद साझेदारी की। रूट 37 और कॉक्स 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड ने दिन का खेल 112 रन पर दो विकेट के साथ खत्म किया और पाकिस्तान से अब सिर्फ 59 रन पीछे है।

गौरतलब है कि यह जो रूट की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में दूसरी पारी की शुरुआत है। पहले दिन इंग्लैंड ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए मैच पर शुरुआती पकड़ बना ली है। अब दूसरे दिन पाकिस्तान की कोशिश जल्द से जल्द विकेट लेकर इंग्लैंड को बड़ी बढ़त लेने से रोकने की होगी, जबकि मेजबान टीम अपनी बढ़त मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
Thu, 20 Aug 2026 21:54:00 +0530

  Videos
See all

Black And White With Anjana Om Kashyap: रंग-रूप के भेदभाव, Arunachal Pradesh की बच्ची का Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T16:38:31+00:00

Ladakh News: कारगिल में सड़क बंद तो सुरक्षा कर्मियों पर भड़की Gen Z लड़की! | GenZ Girl | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T16:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers