विद्या बालन-इमरान हाशमी का गाना, विशाल-शेखर के संगीत से सजा लव एंथम, कमाल खान की आवाज ने बनाया सदाबहार
नई दिल्ली. साल 2011 में आई सुपरहिट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' का गाना 'इश्क सुफियाना' हिंदी सिनेमा के सबसे खूबसूरत और रूहानी रोमांटिक गानों में गिना जाता है. इस गाने में इमरान हाशमी और विद्या बालन की बेहद पैशनेट और दमदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस खूबसूरत नगमे को संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने कंपोज किया था. गाने के मेल वर्जन को कमाल खान ने अपनी जादुई आवाज दी थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसका फीमेल वर्जन सुनिधि चौहान ने गाया था. गाने के बोल मशहूर गीतकार रजत अरोड़ा ने लिखे हैं. 'रब की कव्वाली है इश्क कोई' जैसे बोल प्यार की गहराई और उसके सुफियाना एहसास को बखूबी बयां करते हैं.
‘धुरंधर’ के बाद फिर छाएंगे अक्षय खन्ना, 'महाकाली' में शुक्राचार्य बनकर मचाएंगे धमाल, 4 दिन बाद मिलेगा सरप्राइज?
‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार से छाने के बाद अक्षय खन्ना अब एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं. प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं. उनका लुक पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है. अब मेकर्स ने 24 अगस्त को एक बड़े खुलासे का इशारा किया है. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कयास तेज हैं कि इस दिन फिल्म की पहली झलक या प्रोमो सामने आ सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







