A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं नंदमुरी बालकृष्ण, हालचाल जानने पहुंचे चंद्रबाबू नायडू

हैदराबाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा नंदमुरी बालकृष्ण हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी पड़ी।

इस बीच उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ बालकृष्ण से मुलाकात की, बल्कि डॉक्टरों से भी उनके इलाज, सर्जरी और रिकवरी की पूरी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एआईजी) अस्पताल पहुंचकर नंदमुरी बालकृष्ण का हालचाल जाना। बालकृष्ण उनके पारिवारिक रिश्तेदारी में आते हैं और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता भी हैं। अस्पताल में दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी मौजूदा स्थिति और आगे की इलाज प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

बता दें, नंदमुरी बालकृष्ण को 21 जुलाई को राजमुंदरी में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। शूटिंग के दौरान हुए इस हादसे के बाद पहले उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण अगले ही दिन एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद लाया गया। यहां उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और कई जरूरी मेडिकल जांच की गईं।

डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बालकृष्ण के बाएं पैर के क्वाड्रिसेप्स टेंडन में गंभीर चोट आई है। यह टेंडन जांघ की मांसपेशी को घुटने की हड्डी से जोड़ता है। इसके अलावा घुटने के दोनों तरफ मौजूद सपोर्टिंग टिशू को भी नुकसान पहुंचा। सभी जांचों के बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को सबसे बेहतर विकल्प माना।

23 जुलाई को नंदमुरी बालकृष्ण की सर्जरी की गई। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि यह ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला और यह पूरी तरह सफल रहा।

अस्पताल के अनुसार, फिलहाल नंदमुरी बालकृष्ण की हालत स्थिर है और उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

बालकृष्ण के घायल होने की खबर सामने आने के बाद, आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश ने फोन पर उनसे बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

CWC 2026 DAY-4 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज 5 गोल्ड मेडल मैच, भारत-पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग मैच पर टिकी होंगी नजरें

CWC 2026 DAY-4 Schedule: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन (26 जुलाई) भारत के लिए बहुत अहम होने वाला है, क्योंकि आज भारतीय एथलीट कई मेडल मैच में हिस्सा लेने वाले हैं. चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों के पास मेडल टैली में बड़ा सुधार करने का शानदार मौका होगा. गौर करने वाली बात ये है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन 5 गोल्ड मेडल्स दांव पर हैं. आइए यहां आपको आज के दिन का पूरा शेड्यूल बताते हैं...

भारत-पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के मुक्केबाजों के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिस पर दोनों देशों के खेल प्रेमियों की नजरें टिकी हैं. यह मैच पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में खेला जाएगा. भारत की ओर से जादूमनी सिंह एक्शन में दिखेंगे, तो वहीं दूसरी ओर उनका सामना पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11:45 बजे शुरू होगा. यह मेडल मैच नहीं है, लेकिन जीतने वाला खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचकर पदक की रेस में आगे निकल सकता है.

आज होंगे 5 गोल्ड मेडल मैच

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज अलग-अलग खेलों में भारतीय एथलीट्स गोल्ड मेडल की चुनौती देने उतरेंगे. वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांत सिंह दोपहर 2:15 बजे पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में उतरेंगे. इसके बाद शाम 4:30 बजे जिमनास्टिक में तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह गोल्ड के लिए मुकाबला करेंगे.

शाम 6:45 बजे स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू महिला 48 किलोग्राम वर्ग में खेलेंगी. उनसे लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने की उम्मीद है. उन्होंने 2018 और 2022 में भी स्वर्ण पदक जीता था. रात 11:15 बजे एम. राजा पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड के लिए चुनौती पेश करेंगे. वहीं रात 1:56 बजे भारतीय पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम भी गोल्ड जीतने की कोशिश करेगी.

चौथे दिन का पूरा शेड्यूल

लॉन बॉल्स

वुमेंस पेयर्स (जोड़ी) स्पर्धा: भारत vs नामीबिया (दोपहर 1:00 से 2:15 बजे तक).

वुमेंस पेयर्स (जोड़ी) स्पर्धा: इंग्लैंड vs भारत (रात 10:05 से 11:15 बजे तक).

बॉक्सिंग

वुमेंस का 54 किलो राउंड 16: प्रीति (भारत) vs डेबरा मटेनजे (मलावी) (रात 10:45 बजे).

मेंस का 55 किलो राउंड 16: जादुमनी सिंह (भारत) vs सुमामा रहमान (पाकिस्तान) (रात 11:45 बजे).

मेंस का 65 किलो राउंड 16: आदित्य प्रताप सिंह (भारत) vs नूहू बैटे (युगांडा) (रात 12:45 बजे).

वेटलिफ्टिंग

ऋषिकांत सिंह, मेंस का 60 किलो (दोपहर 2:15 बजे). मेडल सेरेमनी शाम 4:07 बजे.

मीराबाई चानू, वुमेंस का 48 किलो (शाम 06:45 बजे). मेडल सेरेमनी रात 8:37 बजे.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में आज होंगे 3 बड़े बदलाव, अभिषेक शर्मा संग बाहर होंगे ये खिलाड़ी, 25 साल के खिलाड़ी का डेब्यू तय

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026 Day-4 Live: भारत को मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद, बॉक्सिंग में प्रीति पर सबकी नजर

Commonwealth Games 2026 Day 4 live: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और तैराकी जैसे इवेंट में भारतीय एथलीट एक्शन में दिखेंगे. वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू 48 किलोभार वर्ग के फाइनल में मेडल के लिए अपना दम लगाएंगी. इसके अलावा बॉक्सिंग में प्रीति पर सबकी नजर बनी रहेगी. Sun, 26 Jul 2026 12:09:10 +0530

  Videos
See all

समंदर में रूसी बारूद, यूक्रेन का सप्लाई शिप तबाह! | Caspian Sea Attack | Russia Ukraine War #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-26T07:12:37+00:00

CJP Saurav On AAP: AAP को लेकर सौरव का चौंकाने वाला बयान #shorts #sauravdas #cjp #ashutoshrana #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-26T07:14:30+00:00

CJP Protest Update : धर्मेंद्र प्रधान के सपोर्ट में उतरी मैथिली ? #dharmendrapradhan #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-26T07:15:09+00:00

पाकिस्तान में आत्मघाती बम धमाके में 12 सैनिकों की मौत | Pakistan Blast | BLA Attack | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-26T07:15:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once