Responsive Scrollable Menu

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, टेस्ट स्क्वाड से बाहर होगा ये खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज से नितीश कुमार रेड्डी बाहर रह सकते हैं. नितीश रेड्डी को इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले चोट आई थी. हालांकि, नितीश ने अब फिट होकर गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि इस सीरीज में स्पिनर की भूमिका ज्यादा रहेगी.

Continue reading on the app

Gold-Silver Rate Today: ये है 26 जुलाई का इंदौर-भोपाल का 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट रेट, जानिए क्या है आज चांदी की कीमत

भारतीय बाजारों में रविवार को सोने का भाव 1.43 लाख के पार बना हुआ है और चांदी की कीमत 2.22 लाख के आसपास बनी हुई है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 24 जुलाई 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (शुक्रवार शाम का क्लोजिंग रेट) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,43,066 रुपये प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 1,42,757 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।

गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,450 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,620 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। औद्योगिक मांग में बढ़त और वैश्विक दबाव के कारण MCX पर चांदी का भाव 2,22,301 रुपये प्रति किलो हो गया और IBJA के अनुसार चांदी की कीमत 2,19,556 रुपये किलो है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो है। (चूंकि रविवार और शनिवार को बाजार बंद रहते हैं, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेंगे।)

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। ​अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण आपूर्ति बाधित होने की आशंका से ब्रेंट क्रूड अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर 95 से $100 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जिससे फिर महंगाई का खतरा मंडराने लगा हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख के चलते डॉलर इंडेक्स (DXY) मजबूत होकर 101 के पार बना हुआ है। डॉलर की इस मजबूती के दबाव में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड दबाव झेल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना $4,050–$4,100 प्रति औंस के दायरे में ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 58.37 डॉलर प्रति औन्स पर क्लोज हुआ।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम नहीं होता और कच्चे तेल के दाम स्थिर नहीं होते, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। निवेशकों  बड़ा निवेश करने के बजाय सिप (SIP) के जरिए एसेट एलोकेशन बनाए रखने और सोने-चांदी में गिरावट पर ही चरणबद्ध खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है।  मिडिल क्लास के लिए सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति फायदेमंद साबित हो सकती है।

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का सोने का भाव (Gold Rate Today)

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,44,980 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,430, 22 कैरेट का भाव 1,33,050 और 18 कैरेट का भाव 1,08,850 प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का लेटेस्ट रेट (Silver Rate Today)

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,40,00 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। हालांकि चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये है।

बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

Anahat Singh, World Squash Junior Championship 2026: भारत की अनाहत सिंह बनी वर्ल्ड चैंपियन, 16 साल बाद हुआ ऐसा

World Junior Squash Championships का खिताब जीतने वाली अनाहत सिंह पहली भारतीय बन गई हैं. उन्होंने ये कारनामा इजिप्ट के दबदबे को खत्म कर किया. Sun, 26 Jul 2026 11:18:56 +0530

  Videos
See all

Viral Video | बिहार बंद के समर्थन के बाद तेज प्रताप पर पुलिस का शिकंजा | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-26T06:46:03+00:00

Viral Video | जंगल की आग से दहला वेलेंसिया, कई इलाकों में हड़कंप | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-26T06:45:20+00:00

Kargil War Memorial : कारगिल की धरती से Pakistan को दो टूक! | Rajnath Singh | Vijay Diwas 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-26T06:45:02+00:00

Kolkata में जिहादी साजिश नाकाम, छात्र प्रदर्शन की आड़ में हिंसा | West Bengal News | Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-26T06:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers