Responsive Scrollable Menu

पटना में तेजस्वी का राजभवन मार्च,बैरिकेडिंग तोड़कर निकले कार्यकर्ता:पुलिस पर पानी की बोतलें फेंकी; ASP का आदेश-लाठी का इस्तेमाल समझदारी से करना है

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव आज यानी बुधवार को पटना की सड़क पर उतरे हैं। नेता प्रतिपक्ष सुरक्षा घेरे में जेपी गोलंबर से राजभवन की तरफ निकले हैं। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद हैं। मार्च में शामिल समर्थक डाकबंगाल पर लगाए बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकल गए हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पानी की बोतलें भी फेंकी। कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा ले रखा है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर भी पहुंचे हैं। ASP लॉ एंड आर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जवानों को निर्देश दिया है कि झंडे का सम्मान करना है और लाठी का इस्तेमाल समझदारी से करना है। मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी बिहार के सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने X पर लिखा- मोदी जी, दाल-भात खाओ यूथ का फ्यूचर मत खाओ। राजभवन मार्च से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सीवान के DM-SP बदलने पर तेजस्वी बोले- निलंबन की मांग है मंगलवार को तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, AK 47 चलाने का अधिकार किसने दिया। छात्रों पर गोली चली। हम घायल छात्रों से मिलने भी गए थे। राज्यसभा में किरण रिजूजू जी ने जवाब दिया कि गोली नहीं चली है। बिहार सरकार के हलफनामे में यह स्पष्ट है गोली चलाई गई है। बिना आदेश के AK 47 कैसे चली, इसका सरकार जवाब दे। सीवान के DM और SP के तबादले पर बीते दिन पीसी के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हमारी मांग निलंबन की है, सिर्फ अदला-बदली से कुछ नहीं होगा। DM विवेक रंजन मैत्रेय को भी हटा दिया गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है। सीवान के SP पूरन कुमार झा को हटाकर भारत सोनी को नया SP बनाया गया है। पूरन कुमार झा को भी वेटिंग में डाल दिया गया है। ये खबर भी पढ़िए… तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट ने NTA से कहा- UPSC जैसा सिस्टम बनाएं:सरकार ने नीट पेपर सिस्टम को फूलप्रूफ बताया, जज ने विशेषज्ञ अधिकारी नियुक्त करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी पेपर लीक मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने परीक्षा सिस्टम को पूरी तरह सुरक्षित बताया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पेपक तैयार करने से लेकर छात्रों तक पहुंचाने में गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाता है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एनटीए को यूपीएससी की तरह परीक्षा आयोजित करनी होगी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव पर कैप्टन शुभमन गिल और टीम इंडिया को भरोसा नहीं है?

कुलदीप यादव ने गॉल टेस्ट में बेहद खराब प्रदर्शन किया. वो महज 1 ही विकेट ले पाए थे. अब पूर्व क्रिकेटर अश्विन ने कहा है कि टीम इंडिया को कुलदीप यादव पर भरोसा ही नहीं है. Thu, 20 Aug 2026 12:52:06 +0530

  Videos
See all

Breaking On America On Jammu Kashmir LIVE: PoK पर बड़ा ऐलान | Pakistan | Munir | Omar Abdullah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T07:47:16+00:00

Mumbai के होटल राधा पर FDA का बड़ा एक्शन, रसोई में मिले चूहे- कॉकरोच | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T07:43:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers