Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price 19 August: फिर गिरे सोने-चांदी के रेट, जानिए भोपाल और इंदौर का बुधवार का ताजा भाव

वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर मिल रहे संकेतों के चलते सर्राफा बाजार में हलचल देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। 19 अगस्त 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,54,027 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2,28,384 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.33 लाख रुपए चल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4401.20प्रति औंस और चांदी $ 62.51 प्रति औंस रही।

इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,55, 020 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42, 100 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,44,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,120 , 22 कैरेट का भाव 1,42,200 और 18 कैरेट का भाव 1,16, 230 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,44,900 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,49,900 रुपये बनी हुई है।

अमेरिका में बॉन्ड यील्ड के बढ़ने और कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की ऊंची कीमतों ने सोने-चांदी पर दबाव बनाया है। वैश्विक तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड अंतरराष्ट्रीय बाजार में $90 से $91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे मुद्रास्फीति की चिंताएं और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव सर्राफा बाजार को प्रभावित कर रहा है। भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दबाव में है और ₹95.60 के आसपास कारोबार कर रहा है।

औद्योगिक मांग (सोलर व इलेक्ट्रॉनिक्स) और वैश्विक संकेतों से चांदी में भी उठा-पटक जारी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई। फिलहाल निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे और आगामी आर्थिक नीति के संकेतों पर टिकी हुई है।

​बाजार विश्लेषकों का मानना है कि ईरान-अमेरिका तनाव के कारण निवेशक ‘सुरक्षित निवेश’ के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जो कीमतों को निचले स्तरों पर सपोर्ट दे रहा है। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े और फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियां डॉलर को मजबूत रख रही हैं, जिससे सोने-चांदी में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। अल्पकालिक निवेशकों को कच्चे तेल की चाल और अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़े घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखनी चाहिए। दीर्घकालिक निवेशकों को कीमती धातुओं में गिरावट पर चरणबद्ध तरीके से निवेश की सलाह दी जा रही है।

काम की बातें: शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

मणिपुर में एनआरसी की मांग को लेकर हड़ताल के दूसरे दिन घाटी के जिलों में जनजीवन प्रभावित

मणिपुर में एनआरसी की मांग को लेकर हड़ताल के दूसरे दिन घाटी के जिलों में जनजीवन प्रभावित

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में लगेगा FIFA World Cup का तड़का, TV पर देखने का मजा होगा दोगुना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन सारे मुकाबले भारत में ही खेले ज Thu, 20 Aug 2026 00:52:13 +0530

  Videos
See all

Viral VIdeo: बेटा रेलवे ट्रैक पर लेटा, पिता ने उठाया डंडा! VIDEO वायरल | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:11:04+00:00

8 पैर वाला बछड़ा देख मालिक के उड़ गए होश! | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:10:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers