'लड़कियों के शौकीन हैं', आम्रपाली दुबे की बात सुन भड़के पवन सिंह, बोले- 'हमको ये बस...'
Amrapali Dubey Pawan Singh: इन दिनों एक साथ कई रियलिटी शोज आ रहे हैं. इनमें से सबसे ज्यादा भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawal) छाया हुआ है. भोजुपरी के बड़े-बड़े सेलेब्स से सजे इस शो में आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, निरहुआ, काजल राघवानी और पवन सिंह सितारे नजर आ रहे हैं. इस शो की सबसे खास बात यह है कि ये कोई गेम शो नहीं, बल्कि इसमें भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अनसुने किस्से, विवाद और स्ट्रग्ल के बारे में खुलासा कर रहे हैं. अभी हाल ही में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को शादी करने का ऑफर दिया था. जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. अब एक और नए प्रोमो में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को लेकर ऐसी बात बोल दी कि एक्टर भड़क गए. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
आम्रपाली दुबे की बात सुन भड़के पवन सिंह
दरअसल, हाल ही में भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो जारी हुआ, जिसमें नीलम सिंह कहती हुई सुनाई देती है कि पवन जी को नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना पसंद है. इस पर आम्रपाली कहती हैं कि वो लड़कियों के शौकीन हैं. भोजपुरी हसीनाओं की गॉसिप सुनकर पवन सिंह भड़क जाते हैं. वो कहते हैं, 'हमको ये सब बिल्कुल पसंद नहीं हैं.' वहीं, दूसरे प्रोमो में आम्रपाली और निरहुआ की दोस्ती में दरार पड़ती दिखी.
निरहुआ की बात सुनकर रोईं आम्रपाली
भोजपुरी बवाल के दूसरे प्रोमो में निरहुआ, भारती सिंह से आम्रपाली के नखरों पर बात कर रहे होते हैं. आम्रपाली, निरहुआ की बात सुनकर रो पड़ती हैं. सोशल मीडिया पर भोजपुरी बवाल का ये प्रोमो जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, कई लोग प्रोमो देखकर मान रहे हैं कि शो के बाद आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते में दरार आ सकती है. इतना ही नहीं शो में आम्रपाली को निरहुआ संग रिश्ते के लिए भी घेरा गया, लेकिन हर बार पूछे जाने पर भी आम्रपाली, निरहुआ को अपना दोस्त बता रही हैं.
भोजपुरी बवाल के ये खुलासे रहे चर्चा में
भोजपुरी बवाल में सेलेब्स कई खुलासे कर चुके हैं जो चर्चा में रहे. शो में काजल राघवानी ने खुलासा किया था कि एक फिल्म में पवन सिंह उन्हें जबरदस्ती किस करना चाहते थे. जब उन्होंने मना किया तो वो सेट छोड़कर चले गए. वहीं, आम्रपाली ने कहा था कि वो बिना शादी मां बनना चाहती हैं. आम्रपाली के इस फैसले से उनके परिवार को ऐतराज है. लेकिन उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है. हमेशा टशन में रहने वाले पवन सिंह अपनी अधूरी मोहब्बत का दर्द बता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि उनका प्यार अधूरा रह गया.
आम्रपाली ने पवन सिंह को दिया था शादी का ऑफर
भोजुपरी के पुराने प्रोमो में आम्रपाली दुबे पवन सिंह को शादी का ऑफर देते हुए नजर आई थीं. इस बारे में दोनों डिस्कशन करते हुए नजर आए थे. इसी बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैं सोच रही हूं कि अकेला बच्चा पालना बड़ा मुश्किल होगा तो ऐसा करते हैं ना कि हम आप शादी कर लेते हैं फिर मिलकर बच्चे को पाल लेंगे.' जैसे ही पवन सिंह ने आम्रपाली की बात सुनी तो वह सन्न रह गए और फिर हंसने लगे. पवन सिंह ने कहा था, 'बच्चा आएगा तो आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी, जो काम करके यहां तक बढ़ी तो क्या काम कर पाओगी?' इस पर आम्रपाली ने कहा- 'इस तरह से तो काम नहीं कर पाऊंगी, चुनिंदा काम करूंगी.' पवन ने बोला- 'आप इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं तो आप जहां चाहेंगी शूटिंग वही हो जाएगी.'
Vin Diesel Fast Forever: फिर मचेगा विन डीजल का जलवा! Fast Forever को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगा हाई-वोल्टेज एक्शन का सिलसिला
Vin Diesel Fast Forever: हॉलीवुड स्टार विन डीजल की चर्चित फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के आखिरी पार्ट 'फास्ट फॉरएवर' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है। फिल्म के जरिए फ्रेंचाइजी की धमाकेदार कहानी को अंतिम पड़ाव मिलेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24







