Gujarat News: माइक्रोन प्लांट को मिली बड़ी छूट, 12 घंटे की शिफ्ट पर सरकार की मुहर
गुजरात सरकार ने साणंद स्थित माइक्रोन सेमीकंडक्टर प्लांट में 12 घंटे की शिफ्ट को मंजूरी दी है। सप्ताह में कामकाज 48 घंटे तक ही सीमित रहेगा।
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर, अब व्हाट्सएप चैटबॉट से कर सकेंगे उर्वरक की बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। व्हाट्स ऐप चैटबॉट (WhatsApp Chatbot Fertilizer) के माध्यम से अब किसान उर्वरक बुकिंग कर सकेंगे । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों की सुविधा के लिए किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा उर्वरक बुकिंग के लिए व्हाट्स ऐप चैटबॉट सुविधा प्रारंभ की गई है।
किसान आधिकारिक WhatsApp Business (WABA) नंबर पर “Help” या “Fertilizer” लिखकर सेवा प्रारंभ कर सकते हैं। इस सुविधा के माध्यम से किसान सरल एवं सुविधाजनक तरीके से अपने मोबाइल से उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। यह सुविधा उर्वरक बुकिंग प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इससे किसानों को उर्वरक बुकिंग के लिए कार्यालय अथवा अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्हें डिजिटल माध्यम से सुविधाजनक सेवा प्राप्त होगी। यह पहल मध्यप्रदेश में तकनीक आधारित एवं किसान हितैषी डिजिटल सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
MP Fertilizer Booking: किसान ऐसे कर सकते हैं उर्वरक बुकिंग
- किसान WhatsApp पर “Help” या “Fertilizer” लिखकर चैट शुरू करें।
- यहां अपना पंजीकृत आधार नंबर दर्ज करें।
- आधार का सत्यापन होने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करें।
- OTP दर्ज करने पर प्रोफाइल विवरण प्रदर्शित होगा।
- अपनी भूमि का विवरण देखकर संबंधित जिले का चयन करें।
- पात्र भूमि/खसरा के विरुद्ध फसल का चयन कर विवरण सुरक्षित करें।
- किसान उर्वरक का प्रकार, उर्वरक एवं आवश्यक मात्रा का चयन करें।
- किसान ब्लॉक, रिटेलर, कंपनी एवं पात्र उठाव तिथि का चयन करें।
- अब सिस्टम उपलब्धता का सत्यापन कर QR कोड युक्त उर्वरक टोकन जारी करेगा।
- इसके साथ ही किसान को WhatsApp पर टोकन, रिटेलर, उर्वरक, उठाव तिथि एवं टोकन की वैधता की जानकारी प्राप्त होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Asianetnews
Mp Breaking News








