भोपाल टैक्सी हड़ताल पर आज परिवहन मंत्री से मुलाकात के बाद होगा फैसला, यूनियन पदाधिकारी बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करेंगे
भोपाल में 18 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू हुई टैक्सी हड़ताल आज बुधवार को भी जारी है। मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन हड़ताल खत्म करने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ। अब बुधवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना होगा और इसके बाद यूनियन पदाधिकारी परिवहन मंत्री से मुलाकात करेंगे।
बैठक में टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के सचिव नफीस उद्दीन, भोपाल टैक्सी चालक संघ के महामंत्री राजेश कुमार नागले सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। यूनियन की ओर से टैक्सी चालकों की अलग-अलग मांगें अधिकारियों के सामने रखी गईं। इनमें टैक्सियों के लिए उचित किराया तय करने, एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी रोकने और प्राइवेट नंबर वाले वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर कार्रवाई की मांग शामिल है। मंगलवार की बैठक के बाद यूनियन ने कहा कि अंतिम फैसला परिवहन मंत्री से होने वाली बातचीत के बाद लिया जाएगा।
बोर्ड ऑफिस चौराहे पर टैक्सी यूनियन का धरना
टैक्सी यूनियनों की ओर से बुधवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन रखा गया है। इसमें टैक्सी चालक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यूनियन का कहना है कि टैक्सी चालकों को उनकी सेवाओं के हिसाब से उचित किराया मिलना चाहिए। इसके अलावा एग्रीगेटर कंपनियों से जुड़े नियमों और ड्राइवरों की परेशानियों को भी बातचीत में शामिल किया जाएगा।
क्या है मांग?
यूनियन की एक प्रमुख मांग प्राइवेट नंबर वाले वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर कार्रवाई की है। संगठन का कहना है कि टैक्सी के रूप में काम करने वाले वाहनों और प्राइवेट नंबर वाले वाहनों को लेकर नियमों का पालन होना चाहिए। टैक्सी चालकों ने किराया तय करने की मांग भी रखी है, ताकि ड्राइवरों और यात्रियों के बीच किराए को लेकर स्थिति साफ रहे।
धरने के बाद यूनियन पदाधिकारी परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में टैक्सी चालकों की समस्याओं, किराया निर्धारण, एग्रीगेटर कंपनियों और वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मंत्री के सामने यूनियन अपनी मांगें रखेगी और बातचीत के बाद आगे की स्थिति साफ होगी।
भोपाल टैक्सी हड़ताल से यात्रियों की परेशानी बढ़ी
टैक्सी संचालन बंद होने का असर भोपाल में यात्रियों पर भी दिखाई दे रहा है। 18 अगस्त की रात 12 बजे से टैक्सी सेवाएं प्रभावित होने के कारण बुधवार को रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को कैब उपलब्ध होने में परेशानी हो रही है। जिन लोगों ने आने-जाने के लिए पहले से टैक्सी पर निर्भरता रखी थी, उन्हें अब दूसरे साधनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
कई यात्री ऑटो और अन्य उपलब्ध साधनों से सफर कर रहे हैं। कुछ जगहों से ऑटो चालकों द्वारा ज्यादा किराया लिए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। टैक्सी सेवा बंद होने से खासकर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और शहर के दूसरे प्रमुख इलाकों में यात्रियों को वैकल्पिक वाहन तलाशने पड़ रहे हैं।
IPS Transfer; फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 18 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट
बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 18 अगस्त, मंगलवार देर रात गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सारण, सिवान, रोहतास, भोजपुर और नालंदा सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर किया गया हैं।
इसके अलावा पुलिस मुख्यालय और दूसरी अहम जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों को मद्य निषेध, निगरानी, विशेष निगरानी इकाई, ATS, मानवाधिकार, नागरिक सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
प्रमुख जिलों के नए पुलिस कप्तान (SP / SSP)
- रौशन कुमार (2019 बैच) एसपी रोहतास को सारण एसएसपी
- भरत सोनी (2019 बैच) एसपी नालंदा को सीवान एसपी
- हृदय कांत (2015 बैच) एसपी ATS को नालंदा एसपी
- मिस्टर राज (2019 बैच) एसपी भोजपुर को रोहतास एसपी
- अवधेश दीक्षित एसपी (कार्मिक-1) को भोजपुर का नया एसपी बनाया गया है।
डीआईजी (DIG) स्तर के तबादले एवं नई तैनाती
- अनिल कुमार (2010 बैच): डीआईजी वायरलेस से डीआईजी मद्यनिषेध एवं ANTF
- मृत्युंजय कुमार चौधरी (2010 बैच): डीआईजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से डीआईजी नागरिक सुरक्षा ।
- राजीव रंजन-2 (2012 बैच): डीआईजी मानवाधिकार से डीआईजी विशेष निगरानी इकाई (SVU)।
- अजय कुमार पाण्डेय (2012 बैच): डीआईजी मद्यनिषेध से डीआईजी वायरलेस एवं तकनीकी सेवाएं।
- आमीर जावेद (2012 बैच): डीआईजी महिला कोषांग/सीआईडी से डीआईजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो।
- सुशील कुमार (2012 बैच): डीआईजी विधिक मामले को डीआईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार।
- मिथिलेश कुमार: समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 (BSAP-9), जमालपुर।
- रामानंद कुमार कौशल: एसपी, विशेष निगरानी इकाई (SVU)।
- गरिमा: एसपी, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग (CID)।
इन्हें भी नई जिम्मेदारी सौंपी
- 2018 बैच के आईपीएस पूरन कुमार झा को सीवान के एसपी पद से हटाया। प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना भेजा
- 2017 बैच आईपीएस विनीत कुमार को आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार का एसपी । पहले सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे।
- 2017 बैच के आईपीएस मनीष कुमार को एसपी, विशेष निगरानी इकाई ।पहले विशेष शाखा में एसपी(BO) थे।
- 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को एसपी, एनएनटीएफ, मद्य निषेध एवं राज्य स्तरीय नियंत्रण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








