Guru Gochar 2026: 12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में गोचर, वृश्चिक तुला समेत इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, ध्यान, धन, संतान और विवाह तथा भाग्य का कारक माना जाता है. गुरु करीब 12 से 13 महीने में अपना राशि परिवर्तन करते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में गुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह गोचर 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:01 मिनट पर होगा. बता दें कि गुरु ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि यह सूर्य के स्वामित्व वाली राशि है. इस राशि में गोचर करने से राशियों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा और महत्वकांक्षाओं में बढ़त देखने को मिलती है. गुरु का गोचर जीवन में भी परिवर्तन लेकर आता है. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा से जानते हैं गुरु गोचर से कौन-कौन सी राशियों को लाभ होगा.
गुरु गोचर से इन 5 राशियों को होगा लाभ
1.कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों को गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से धन और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. इन लोगों के लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे. इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. गुरु गोचर के प्रभाव से इन्हें निवेश और बचत के फैसलों में भी लाभ मिलने वाला है. परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा. नौकरी या कारोबार में आपको अपनी पूरी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. अपनी वाणी और व्यवहार के जरिए भी आप सभी को लाभ मिलने वाला है.
2.सिंह राशि (Leo)
गुरु का गोचर सिंह राशि में ही होने वाला है. इसलिए, यह समय उनके लिए अतिउत्तम रहने वाला है. लंबे समय से अटके कामों को गति मिलने वाली है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने वाली है. पदोन्नति हो सकती है या फिर किसी जरूरी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबारियों को भी काम का विस्तार करने के अवसर मिलेंगे. इन लोगों की पर्सनल लाइफ में भी महत्वपूर्ण समय आने वाला है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. मगर बड़े-बड़े फैसले लेते समय कोई भी जल्दबाजी न करें.
3.तुला राशि (Libra)
गुरु ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश तुला राशि के लिए भी लाभदायक साबित होगा. इन लोगों को भी आय, लाभ और नेटवर्क की स्थिति में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे. इन लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और प्रमोन के अवसर मिलेंगे. कारोबार में नए ग्राहतों और नए संपर्क बनेंगे. इन लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. इन्हें अपने काम में गति मिलेगी, जिससे संभावना है कि लाभ होगा. मित्रों और प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे और उनके सहयोग से भी फायदा कमाएंगे.
4.वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी गुरु का गोचर कर्म भाव में होगा. इन लोगों के लिए भी करियर और कारोबार के लिहाज से समय प्रतिकूल है. नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी और बेहतर अवसर मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है. कारोबारियों को नई डील मिल सकती है. नए कॉन्टेक्ट डेवलप हो सकते हैं, जिससे विस्तार होना संभव है. सरकारी क्षेत्रों और बड़े संस्थानों से जुड़े लोग भी सकरात्मक परिणाम कमाएंगे. मेहनत और सही प्लानिंग से सफलता प्राप्त करने के पूरे योग बन रहे हैं.
5.कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के भाग्य भाव में गुरु की शुभ दृष्टि पड़ेगी. इससे इन्हें लंबे समय से अटके कार्यों में लाभ मिलेगा. सरकारी काम भी जल्द ही निपटेंगे और अचानक से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पारिवारिक मतभेद दूर होंगे और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं और समाज में मान-सम्मान व कद में बढ़ोतरी होगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पेंशनभोगियों की नजर, न्यूनतम पेंशन 45 हजार करन की मांग
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब पेंशनर्स की नजर भी आठवें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं. आठवें वेतन आयोग के आने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी के साथ-साथ पेंशनर्स की पेंशन में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि अगर नया वेतन सिस्टम लागू होता है तो पेंशनर्स की पेंशन आखिर कितनी बढ़ेगी?
फिलहाल हम आपको बताते हैं कि आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक पेंशन 9000 रुपये प्रति महीने है. अब पेंशनर्स संगठन आठवें वेतन आयोग के सामने पेंशन बढ़ाने की कई मांगे रख रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा न्यूनतम पेंशन को 45,000 करने की मांग है.
पेंशनर संगठन भारत पेंशनर समाज यानी बीपीएस ने मांग की है कि आठवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी को बढ़ाकर कम से कम 45,000 रुपये प्रति महीने किया जाना चाहिए. इसके अलावा संगठन ने महंगाई राहत यानी डीआर में भी बदलाव की बड़ी मांग उठा दी है. मांग है कि डीआर को हर 3 महीने में बढ़ाया जाए. साथ ही जब डीआर 25% से ज्यादा हो जाए तो उसे बेसिक पेंशन में जोड़ दिया जाए. लेकिन यहां एक बात समझना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









