Responsive Scrollable Menu

Entertainment News Live Updates: शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन हुए चोटिल, मल्लिका शेरावत ने पहनी नकली ब्रांड की ड्रेस, उड़ा मजाक

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Continue reading on the app

ब्रैंडन मैकुलम के महारिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ कुछ कदम दूर ऋषभ पंत, ऐसा करते ही दिग्गज को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत को अंतिम यानी पांचवें दिन जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है वहीं, श्रीलंका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 276 रनों की दरकार है. इस मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया. 

ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में पहली पारी में 62 बॉल पर 39 रन बनाए थे. इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्के लगाया था. इसके बाद पंत ने दूसरी पारी में 69 बॉल पर 8 चौके और 2 छक्कों के साथ 66 रनों की पारी खेली. पंत ने इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर इस मुकाबले में कुल 3 छक्के लगाए. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए.

ऋषभ पंत के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका

ऋषभ पंत भारत के लिए 100 टेस्ट छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने. वहीं वो दुनिया के 100 टेस्ट छक्के जड़ने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बने. अब ऋषभ पंत के पास भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही इस सीरीज में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. पंत ऐसा दूसरे टेस्ट मैच में कर सकते हैं.   

ऋषभ पंत के इस सीरीज में 7 छक्के और लगाकर ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ने का मौका होगा. मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 107 छक्के लगाए हैं. वहीं पंत के नाम इस समय 100 छक्के हैं. पंत अगर अगले टेस्ट मैच में इतने छक्के लगा देते हैं तो, वो टेस्ट क्रिकेट में सबपसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.  

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छकके लगाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालें तो, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बैन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 138 छक्के लगाए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 107 छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जो 100 छक्के लगा चुके हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट चौथे नंबर पर है. उनके नाम भी 100 छक्के हैं. 

इस मैच की बात करें, तो भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 116.4 ओवर में कुल 462 रन बनाए थे. इसके बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी में 79.4 ओवर में 284 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका पर 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम दूसरी पारी में 48.5 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही भारत ने जीत के लिए श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया. अब तक श्रीलंका की टीम 44 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में ये कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Continue reading on the app

  Sports

वनडे त्रिकोणीय सीरीज, टेस्ट श्रृंखला और टी-20 श्रृंखला... पाकिस्तान तो नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलने वाली है

Pakistan odi tri series: पाकिस्तानी टीम पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेल चुका है. अब श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ ODI वनडे त्रिकोणीय सीरीज होने जा रही है. इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी हालांकि उससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है. Thu, 20 Aug 2026 07:23:52 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:10:06+00:00

Sudhanshu Trivedi: BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी का Congress पर हमला, कहा- उनके लिए पार्टी देश से ऊपर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:13:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers