UP-Japan Investment Meet 2026: दोनों देशों की सोच और मूल्य एक जैसे, भारत-जापान की साझेदारी पर बोले CM योगी
UP-Japan Investment Meet 2026: दिल्ली UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में UP के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा," दोनों देशों की सोच और मूल्य एक जैसे हैं. भारत-जापान की साझेदारी विकास, टेक्नोलॉजी और समृद्धि के लिए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, स्पष्ट नीतियों, अच्छी नीयत और पक्के इरादे के साथ उत्तर प्रदेश ने लगातार तरक्की की है. आज यह भारत की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और देश के लिए विकास का इंजन बन गया है. बीते नौ सालों में, हमने उत्तर प्रदेश के बजट, GSDP और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने में कामयाबी हासिल की है.
#WATCH | Delhi: At the UP-Japan Investment Meet 2026, UP CM Yogi Adityanath says, "... Both countries share common values. The India-Japan partnership is a partnership for growth, technology, and prosperity. Under the guidance of Prime Minister Narendra Modi, with clear policies,… pic.twitter.com/sACyrWp19H
— ANI (@ANI) August 19, 2026
इंफ्रास्ट्रक्चर का लगातार विस्तार जारी
महिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी भी तीन गुना से अधिक बढ़ी है. हम एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक विकास और अच्छे शासन का लाभ मिलता है. मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और डेटा-सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर का लगातार विस्तार जारी है. उत्तर प्रदेश में देश के कुल एक्सप्रेसवे का 60%, 17 एयरपोर्ट, भारत का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क, मेट्रो नेटवर्क, भारत की पहली रैपिड रेल, भारत का पहला इनलैंड वॉटरवे, दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स हब हैं, जो ग्लोबल-स्टैंडर्ड और बिना रुकावट वाली कनेक्टिविटी देते हैं."
निवेश संभावनाओं पर मंथन
आपको बता दें कि यूपी और जापान के बीच निवेश, औद्योगिक साझेदारी को लेकर बुधवार को नई दिल्ली में ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ शुरू हुई. इसमें जापान के प्रमुख उद्योग समूह के अधिकारियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के मंत्री निवेश संभावनाओं पर मंथन करेंगे. 23 अगस्त तक चलने वाली इस मीट में जापान के 200 से अधिक उद्योगपति, सीईओ, बिजनेस लीडर्स और नीति-निर्माता हिस्सा लेंगे.
सत्र में शामिल होने के लिए योगी दिल्ली पहुंचे
पहले सत्र में हिस्सा लेने को लेकर मंगलवार की देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे. केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के संग जाकर जापानी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी का स्वागत किया गया.
पांच दिन चलेगा कार्यक्रम
इन्वेस्ट यूपी की ओर से 18 से 23 तक चलने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली, लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में होंगे. यूपी जापान इन्वेस्टमेंट मीट 21 अगस्त को लखनऊ में होंगे.
BJP में ‘ऑपरेशन बदलाव’ की तैयारी? कैबिनेट में कौन-कौन हो सकता है आउट!
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद यह सवाल और बड़ा हो गया है कि क्या कुछ केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में ज्यादा जिम्मेदारी दी जाएगी और क्या इसके बदले सरकार में नए चेहरों को मौका मिलेगा? पीयूष गोयल की नई संगठनात्मक भूमिका ने ‘वन पर्सन, वन पोस्ट’ को लेकर भी अटकलों को हवा दी है.
किन राज्यों पर BJP की नजर है?
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के लिए अगले विधानसभा चुनावों का महत्व काफी ज्यादा है. उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी कर रही है. ऐसे में संभावित कैबिनेट बदलाव में केवल प्रशासनिक प्रदर्शन नहीं बल्कि क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और चुनावी जरूरतें भी अहम फैक्टर हो सकती हैं.
क्या मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होगा?
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की राजनीतिक गलियारों में इन दिनों चर्चा जरूर है, लेकिन इस सवाल का सीधा जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है. दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से कैबिनेट फेरबदल की तारीख या मंत्रियों के नामों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन संकेत जरूर मिल रहे हैं कि इस पर अंदरूनी स्तर पर चर्चा चल रही है. बता दें इसी क्रम में बीजेपी ने हाल के दिनों में संगठन में भी बदलाव किए हैं. सोशल मीडिया संगठन में बदलाव और नई राष्ट्रीय टीम का गठन इस बात का संकेत है कि पार्टी चुनावी राजनीति के अगले चरण के लिए अपनी मशीनरी को फिर से व्यवस्थित कर रही है.
खबर अपडेट की जा रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









