Responsive Scrollable Menu

शरारत एक्ट्रेस आएशा खान ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें:मिस्ट्री मैन के साथ डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की, करण औजला से जुड़ा नाम

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के हिट गाने ‘शरारत’ में नजर आईं आयशा खान सगाई की तस्वीरों से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सगाई की थीम जैसी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। हालांकि कई फैंस का मानना है कि ये उनके किसी गाने का पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। वहीं कुछ लोग तस्वीरों में दिखे मिस्ट्री मैन की तुलना सिंगर करण औजला से कर रहे हैं। आएशा खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, एक सपना। देखिए आएशा खान की तस्वीरें- आएशा खान की पोस्ट में राखी सावंत, अर्चना गौतम, रश्मि देसाई जैसे सेलेब्स ने उन्हें कमेंट कर बधाई दी। रश्मि ने लिखा है, दुआ है तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। वहीं अर्चना ने आएशा को मुबारकबाद दी। क्या आएशा खान ने कर ली है सगाई? आएशा खान की ये तस्वीरें किसी जूलरी ब्रांड का प्रमोशन हो सकती हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में एक जूलरी ब्रांड को मेंशन करते हुए लिखा है, अपनी परफेक्ट डायमंड एंगेजमेंट रिंग यहां पाइए। बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहीं, मुनव्वर पर लगाए चीटिंग के आरोप आएशा खान को बिग बॉस 18 से पहचान मिली थी। वो शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुईं और शो में उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर चीटिंग के आरोप लगाए। आएशा ने दावा किया कि मुनव्वर उनके साथ रिलेशनशिप में थे, जबकि बाद में उन्हें पता चला कि वो किसी और लड़की के साथ भी थे। उन्होंने बताया था कि मुनव्वर ने अपनी एक्स वाइफ के साथ भी चीट किया है। आयशा ने यह भी कहा था कि मुनव्वर एक साथ कई लड़कियों के साथ रिश्ते में रहे हैं। आएशा की शो में एंट्री से काफी ड्रामा हुआ था। धुरंधर के शरारत गाने से मिली पहचान ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में आयशा खान क्रिस्टल डिसूजा के साथ नजर आई थीं। गाना जबरदस्त हिट रहा और आएशा को देश भर में पहचान मिल गई। इस गाने को यूट्यूब पर 810 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पीरियड होने का खुलासा कर हुई थीं ट्रोल पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में आयशा ने कहा था, ‘शूटिंग दो दिन चली। यह बहुत ही व्यस्तता भरा था। शूटिंग के दौरान मुझे पीरियड्स हो रहे थे और आप जानते हैं कि आप फूले हुए होने के कारण अपना बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं कर पा रहे होते हैं।’ उन्होंने आगे कहा था, ‘काश, मैं अपने पूरे जोश में होती। दो दिन में इतना सारा काम था, समय बहुत कम था। हम बहुत थक गए थे, इतना नाचने के बाद हमारी हड्डियां दुख रही थीं।’ इस बयान के बाद आएशा खान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ट्रोलिंग पर दिया था बेबाक बयान मोजो स्टोरी की समिट में आयशा ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उनके कपड़ों को लेकर भी कमेंट करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं इंस्टाग्राम पर लगभग हर दिन अपनी बॉडी को लेकर सेक्शुअल कमेंट्स का सामना करती हूं। अगर मैं नॉर्मल टॉप पहनती हूं तो लोगों को समस्या होती है। अगर मैं स्कर्ट पहनती हूं तो भी लोगों को दिक्कत होती है। मुझे कुछ पोस्ट करने से पहले भी सोचना पड़ता है।” उन्होंने कहा कि कई बार इस तरह की बातें उन्हें इमोशनली परेशान करती हैं। उनके मुताबिक अगर किसी को कपड़े पहनने या फोटो पोस्ट करने से पहले सोचना पड़े, सिर्फ इसलिए कि लोग उसे सेक्शुअल तरीके से देखेंगे, तो यह एक दुखद स्थिति है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से चर्चा में रहीं आएशा खान कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्हें डीटेन किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद आएशा की जमकर सराहना हुई थी।

Continue reading on the app

विनेश फोगाट ने बृजभूषण को 'गुंडा बदमाश' बताया:कहा- पैसे के दम पर लड़कियों पर अत्याचार किए, गोंडा में लोगों की जमीन कब्जाई

रेसलर विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर निशाना साधा है। विनेश ने कहा- बृजभूषण गुंडा और बदमाश है। उसने पैसे के दम पर लड़कियों पर अत्याचार किए हैं। विनेश यहीं नहीं रुकी और मीडियाकर्मियों से कहा कि बृजभूषण को इतनी इज्जत मत दो। उसने गोंडा में लोगों की जमीन कब्जाई हुई है। वह आज भी लड़कियों का शोषण कर रहा है। भाजपा में रहकर ही ये सब किया जा रहा है। उस पर इतना पैसा कहां से आया? हेलीकॉप्टर में बैठकर उड़ता है। इस पैसे की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, अब इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा। 3 अगस्त को यौन शोषण से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण को बरी किया था। अब पढ़िए, विनेश ने बृजभूषण पर क्या कहा… विनेश फोगाट मंगलवार को जींद में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में आई थीं। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, मामला कोर्ट में चल रहा है। अब उसके बारे में ज्यादा नहीं बोल सकते। आगे सुप्रीम कोर्ट तक भी लड़ाई जाएगी तो हम उसे लड़ेंगे। हम पीछे हटने वाले नहीं है। मीडियाकर्मी ने जैसे ही बृजभूषण का नाम लिया, विनेश भड़क गईं। उन्होंने कहा, अरे छोड़ो ना उसको। कौन है बृजभूषण…एक गुंड़ा बदमाश। गोड़ा में लोग सताए हुए लोग हैं। पैसे के बल ही उसने ये अत्याचार किए हैं। आज भी ऐसा ही हो रहा है। विनेश बोलीं- BJP हमें देशभक्ति न सिखाएं विनेश ने कहा कि RSS कार्यालयों पर लंबे समय तक तिरंगा नहीं फहराया गया, और आज वे लोग तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं। ऐसी यात्राओं के बाद राष्ट्रीय ध्वज सड़कों पर पैरों तले दिखाई देता है। उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद सामने आए कथित 'शुद्धिकरण' मामले पर उन्होंने कहा, क्या दलित समाज के बड़े नेताओं को किसी स्थान पर जाने का हक नहीं है। महावीर फोगाट बोले- अदालत से बड़ा कोई नहीं कोर्ट के फैसले के बाद द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फोगाट ने कहा था कि कोर्ट का फैसला सर्वमान्य है। कोर्ट के फैसले को कौन बदल सकता है। सभी पहलवानों ने अपनी लड़ाई लड़ी, लेकिन आखिर में फैसला कोर्ट को ही करना था, जोकि कर दिया। कोर्ट से बड़ा इस देश में कोई नहीं है। रेसलर के पिता बोले- समाज का काम सवाल उठाना पहलवानों के धरने में शामिल हुईं रेसलर अंशु मलिक के पिता धर्मबीर मलिक ने कहा था कि कोर्ट और कानून से बड़ा कोई नहीं है। फैसला कोर्ट को करना था, कर दिया। पलहवानों के धरने पर सवाल उठेगा, इस पर धर्मबीर ने कहा कि समाज का काम सवाल उठाना ही है। बृजभूषण ने कहा था- होइहि सोइ जो राम रचि राखा फैसले के बाद पूर्व सांसद जब अपने आवास पहुंचे, तो समर्थकों ने उन पर फूल बरसाए थे। अबीर-गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया गया। रिपोर्टर ने पूछा कि कितनी बड़ी खुशी का क्षण है आपके लिए? इस पर बृजभूषण बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा। बेटे करण भूषण ने फेसबुक पर पोस्ट भी किया था। लिखा- साजिश हुई नाकाम, सत्य की हुई जीत। पिताजी बाइज्जत बरी हुए। सत्यमेव जयते! वहीं, WFI के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा था- “बृजभूषण पर झूठे आरोप लगाए गए थे। आज उन्हें सम्मानपूर्वक बरी कर दिया है। इससे पूरे कुश्ती जगत में खुशी का माहौल है।” -------------- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा की पहलवानों के यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी:विनेश फोगाट बोलीं- सड़कों पर उतरकर FIR करानी पड़ी थी, कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भाजपा नेता और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को उन्हें बरी कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 2nd test: गॉल टेस्ट में जीत से भारत 1-0 आगे, कब और कहां खेला जाएगा दूसरा मुकाबला? जानें पूरा शेड्यूल

India vs Sri Lanka 2nd test: गॉल टेस्ट में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराने के बाद अब फैंस यही जानना चाह रहे हैं कि भारत सीरीज का अगला मैच कब और कहां खेलेगा. अगर टीम इंडिया दूसरा मैच भी जीत जाती है तो श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत हर हाल में जीत चाहेगा. Wed, 19 Aug 2026 17:15:03 +0530

  Videos
See all

Patna Student Protest LIVE: बिहार में हालात हुए आउट ऑफ कंट्रोल! पटना में भारी बवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T11:45:33+00:00

Azam Khan पर ED Raid के बाद Akhilesh का बड़ा हमला! BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T11:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers