'अब मैं भारत में नहीं रहती': Rebel Kid ने क्यों छोड़ा देश? न्यूयॉर्क शिफ्ट होने की बताई खास वजह
Apoorva Mukhija Moves To New York: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा, जिन्हें Rebel Kid के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपनी नई जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्वा ने खुलासा किया है कि वह अब भारत में नहीं रहतीं और न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें इस शहर में ऐसा क्या पसंद आया, जिसके चलते उन्होंने यहां रहने का फैसला किया।
अब मैं भारत में नहीं रहती
अपूर्वा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “तो... अब मैं भारत में नहीं रहती।” इसके बाद उनके फैंस के बीच सवाल उठने लगे कि आखिर वह कहां चली गई हैं। अपने हालिया पॉडकास्ट में अपूर्वा ने खुलासा किया कि वह न्यूयॉर्क में रह रही हैं। पॉडकास्ट की शूटिंग के दौरान उन्होंने बताया था कि वह दो दिन बाद न्यूयॉर्क जाने वाली हैं। उन्होंने मजाक में कहा था कि जब तक पॉडकास्ट रिलीज होगा, तब तक वह न्यूयॉर्क पहुंच चुकी होंगी।
न्यूयॉर्क में ऐसा क्या पसंद आया?
जब अपूर्वा से पूछा गया कि न्यूयॉर्क जाने के पीछे कोई खास वजह थी, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी यात्राएं की हैं। लेकिन जब वह न्यूयॉर्क पहुंचीं, तो उन्हें पहली नजर में ही लगा कि वह इस शहर में रहना चाहती हैं। अपूर्वा ने बताया कि उन्हें न्यूयॉर्क की तेज रफ्तार जिंदगी, वहां के लोगों का स्टाइल, खाना और खूबसूरत आर्किटेक्चर काफी पसंद आया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पसंद की लगभग हर वेब सीरीज में उन्होंने न्यूयॉर्क को देखा है, इसलिए इस शहर से उनका एक अलग जुड़ाव भी महसूस हुआ।
सिर्फ एक कॉलेज में किया अप्लाई
अपूर्वा ने बताया कि जब उन्होंने न्यूयॉर्क में रहने का मन बना लिया, तो उन्होंने सिर्फ एक कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन किया। खास बात यह थी कि वह कॉलेज भी न्यूयॉर्क में ही था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा था कि अगर एडमिशन मिल गया तो वह न्यूयॉर्क चली जाएंगी।
कैंसिल होने से डर लगता है
अपूर्वा ने यह भी बताया कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद उनकी जिंदगी पर किस तरह असर पड़ा। उन्होंने कहा कि किसी शो के बार-बार ‘कैंसिल’ होने और फिर वापस आने के सिलसिले से वह परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब वह अपने व्लॉग्स में कुछ भी बोलने से पहले खुद को काफी फिल्टर करने की कोशिश करती हैं। इसके बावजूद उन्हें समझ नहीं आता कि उन्हें बार-बार ‘कैंसिल’ क्यों किया जाता है।
अपूर्वा के मुताबिक, अगर उन्हें कुछ हफ्तों के लिए भी सोशल मीडिया पर ‘कैंसिल’ किया जाता है, तो इसका असर उनके ब्रांड डील्स पर पड़ सकता है और उनकी कमाई भी रुक सकती है।
'लॉक अप' में भी आईं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अपूर्वा हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आई थीं। वह शो में दो हफ्तों के लिए ‘इनफॉर्मेंट’ के तौर पर शामिल हुई थीं और घर के माहौल में बदलाव लाने की कोशिश की थी। शो का खिताब श्रेया कालरा ने अपने नाम किया।
यह भी पढ़े- 'सुसाइड करने का मन हुआ': तलाक की खबर सुनकर टूट गए थे Raj Kundra, जेल के दिनों को किया याद
'सुसाइड करने का मन हुआ': तलाक की खबर सुनकर टूट गए थे Raj Kundra, जेल के दिनों को किया याद
Raj Kundra On Divorce With Shilpa Shetty: बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने जेल में बिताए अपने मुश्किल दिनों को याद किया है। उन्होंने बताया कि 2021 में जेल में रहने के दौरान जब उन्हें शिल्पा शेट्टी से तलाक की खबर मिली, तो वह बुरी तरह टूट गए थे। राज ने कहा कि उस समय उन्हें अपनी जिंदगी तक बेकार लगने लगी थी।
मीडिया से मिली थी तलाक की खबर
राज कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में बताया कि जेल में रहने के दौरान वह पहले से ही काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। इसी बीच उन्हें मीडिया के जरिए खबर मिली कि शिल्पा शेट्टी उन्हें छोड़ने वाली हैं और उनसे तलाक लेने जा रही हैं। राज ने बताया कि यह खबर सुनकर वह पूरी तरह टूट गए। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह जेल में खुद को संभाल रहे थे, लेकिन तलाक की खबर ने उन्हें अंदर से हिला दिया।
सुसाइड का ख्याल आया
राज के मुताबिक, तलाक की खबर सुनने के बाद वह पूरी रात सो नहीं पाए। उनके मन में अपनी जिंदगी और परिवार को लेकर कई सवाल आने लगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार और शिल्पा उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। राज ने बताया कि उस समय उनके मन में सच में आत्महत्या करने का ख्याल आया था।
शिल्पा ने बताया खबर झूठी है
राज ने बताया कि अगले दिन उनकी शिल्पा शेट्टी से फोन पर बात हुई। शिल्पा ने उन्हें साफ बताया कि तलाक को लेकर चल रही खबरें गलत हैं। उन्होंने राज को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं और उन पर विश्वास करती हैं। शिल्पा की बात सुनने के बाद राज को राहत मिली और उन्हें पता चला कि मीडिया में चल रही तलाक की खबर सच नहीं थी।
63 दिन जेल में रहे राज
राज कुंद्रा ने आर्थर रोड जेल में बिताए 63 दिनों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि जेल का खाना उनके लिए काफी मुश्किल था। वह ठीक से खाना नहीं खा पाते थे और ज्यादातर समय पारले-जी बिस्किट और पानी के सहारे रहे। राज ने दावा किया कि जेल में रहने के दौरान उनका करीब 17-18 किलो वजन कम हो गया था।
मेरे खिलाफ प्लान किया गया हमला
राज कुंद्रा ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, वह एक 'प्लान किया गया हमला' था। राज ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए CBI को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले को लेकर अपनी बात सामने रखना चाहते हैं।
यह भी पढ़े- नयनतारा ने मुंडवाया सिर? तिरुमला से Viral हो रहीं तस्वीरों का क्या है सच? जानें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








