Responsive Scrollable Menu

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड:सहारनपुर से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर टीम पहुंची

रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा। बुधवार सुबह 7 बजे 3 गाड़ियों से 15 अफसरों की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। बाहर फोर्स तैनात है। हालांकि, यूनिवर्सिटी में क्लासेज चल रही हैं। इसके अलावा रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट से जुड़े ठिकानों पर रेड चल रही है। सूत्रों के मुताबिक ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, सरकारी ठेकों से मिले पैसों को कथित तौर पर दूसरे रास्तों से जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट तक पहुंचाया गया। आरोप है कि इन पैसों का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी की संपत्तियां बनाने और दूसरे कामों में किया गया। अब यह पता लगाया जा रहा कि सरकारी ठेकों का पैसा किन लोगों और कंपनियों के जरिए ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी तक पहुंचा। पिछले कुछ दिनों से जौहर यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है। 15 जुलाई को रामपुर डीएम ने यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को ढहाने का आदेश दिया था। कहा था- यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बिना नक्शा पास कराए इमारतों का निर्माण कराया। हालांकि, मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह के कोर्ट ने रामपुर डीएम के आदेश पर रोक लगा दी थी। मामला फिलहाल कोर्ट में है। छापेमारी की 2 तस्वीरें देखिए- आजम खान पर कब-कब हुई छापेमारी ईडी की रेड से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

BGMI Lite लॉन्च के लिए हो जाओ तैयार! रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू; ये है तरीका

BGMI Lite के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से शुरू होगा और गेम को साल के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। करीब 1GB के शुरुआती डाउनलोड साइज वाला यह गेम कम पावर वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

पहली गेंद पर आउट… इस मामले में टॉप पर टीम इंडिया, जानिए कितनी बार हुआ ये हादसा?

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान ने अपने ओपनर का विकेट गंवा दिया. मगर पाकिस्तान के पूरे क्रिकेट इतिहास में ये सिर्फ दूसरी बार हुआ था. इस मामले में टॉप पर टीम इंडिया है Thu, 20 Aug 2026 00:15:10 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | OBC Vote पर राहुल-अखिलेश की नजर.. क्या है UP का सियासी समीकरण? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T22:00:22+00:00

Viral VIdeo: नशे में पटरियों पर लेटा बेटा, पिता ने डंडे से उठाया! | #viralvideo #virlnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T22:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers