CMF Buds Neo India Launch: 20 अगस्त को होगी एंट्री, डिजाइन हुआ रिवील; जानें खास फीचर्स
CMF Buds Neo India Launch: CMF ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स CMF Buds Neo की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी के मुताबिक, इन ईयरबड्स को 20 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका डिजाइन भी टीज कर दिया है। CMF Buds Neo को कंपनी अपने इकोसिस्टम का अब तक का सबसे किफायती प्रोडक्ट बता रही है। हालांकि, अभी इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है।
CMF Buds Neo का डिजाइन हुआ टीज
लॉन्च से पहले सामने आई तस्वीर में CMF Buds Neo को सफेद स्टेम और ऑरेंज ईयर टिप्स के साथ देखा गया है। इसके अलावा, चार्जिंग केस के किनारे एक बड़ा गोल एलिमेंट दिखाई देता है। CMF द्वारा शेयर किए गए वीडियो में इस सर्कुलर एलिमेंट को ऑरेंज, सियान और ब्लैक रंगों में दिखाया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि ईयरबड्स इन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकते हैं।
यह गोल एलिमेंट सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है या कोई फिजिकल कंट्रोल, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। हालांकि, यह CMF Buds Pro 2 में दिए गए Smart Dial जैसा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका इस्तेमाल वॉल्यूम एडजस्ट करने, म्यूजिक प्लेबैक और नॉइज कंट्रोल जैसे फीचर्स के लिए किया जा सकता है।
भारत में बन सकते हैं CMF Buds Neo
CMF Buds Neo पहले इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन डेटाबेस में मॉडल नंबर B190 और सर्टिफिकेशन नंबर 122343/DJID/2026 के साथ दिखाई दे चुके हैं। भारत में भी इन्हें BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। लिस्टिंग में रजिस्ट्रेशन नंबर R-93047031 दिया गया था।
BIS लिस्टिंग में Optiemus Electronics Limited को निर्माता बताया गया है और नोएडा की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का जिक्र है। इससे संकेत मिलता है कि CMF Buds Neo को भारत में ही बनाया जा सकता है।
CMF Buds Neo की कीमत और स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने अभी तक CMF Buds Neo के ड्राइवर, बैटरी, ANC, कनेक्टिविटी और अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की है। इसकी कीमत का भी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, CMF ने इसे अपने इकोसिस्टम का सबसे accessible यानी किफायती प्रोडक्ट बताया है, इसलिए इसके बजट सेगमेंट में आने की उम्मीद है।
अब इन ईयरबड्स की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे होने वाले लॉन्च के दौरान सामने आएगी।
'धमाल' के नाम पर 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी, इंद्र कुमार-अशोक ठाकरिया के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फिल्म 'धमाल' के डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल राइट्स बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस फर्जीवाड़े का आरोप फिल्म के मशहूर निर्देशक इंद्र कुमार और निर्माता अशोक ठाकरिया पर लगा है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. एक नामी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









