Responsive Scrollable Menu

IND VS PAK : कितने बजे शुरू होगा आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए फैंस का उत्साह अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है. हॉकी विश्व कप में बुधवार को पूल D के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. यह मैच दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसा होगा. अगले दौर में पहुंचने के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों को जीत की जरूरत है, जबकि हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर देगी. वहीं, अगर मैच ड्रॉ होता है, तो भारत आगे बढ़ जाएगा, जबकि एक पॉइंट के साथ पाकिस्तान को अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए जीतना जरूरी होगा.

IND VS PAK हेड टू हेड रिकॉर्ड

कागज पर यह मुकाबला एकतरफा लग सकता है क्योंकि हाल के मैचों में भारत का पलड़ा भारी रहा है. इस साल की शुरुआत में प्रो लीग के यूरोपियन लेग में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 और 4-3 से हराया था. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2016 चैंपियंस ट्रॉफी में हासिल की थी. यह पाकिस्तान का 8 साल बाद पहला विश्व कप भी है. पिछली बार दोनों टीमें 2010 में दिल्ली में विश्व कप में भिड़ी थीं, जब राजपाल सिंह की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था.

IND VS PAK मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 का पूल D मैच बुधवार, 19 अगस्त 2026 को एमस्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में शाम 6:30 बजे (IST) शुरू होगा.

IND VS PAK: भारत में टीवी पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां देखें?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण पूरे भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा. यानि टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.

IND VS PAK: भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

जाहिर तौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए फैंस हमेशा काफी उत्साहित रहते हैं. भारतीय फैंस इस मैच को जियोहॉटसाट्र ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देख सकते हैं.

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा अब तक भारत का प्रदर्शन?

हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय हॉकी टीम ने पहला मुकाबला वेल्स के साथ खेला. भारत ने 15 अगस्त को वेल्स को 3-1 से हराया. संजय ने एक गोल किया, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं, दूसरा मैच 17 अगस्त को भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ, जहां उसे 2-4 से हार झेलनी पड़ी. भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गोल किए. अब भारत का अगला मुकाबला 19 अगस्त को पाकिस्तान से है, जो अगले दौर में पहुंचने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत के पुरुष: मोहित एचएस, सूरज करकेरा, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक

पाकिस्तानी पुरुष: वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफयान खान, मोइन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद शकील बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद (कप्तान), अली रजा, अब्दुल मनान और मुहम्मद अम्माद

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में फिर बेइज्जती कराने पहुंचा पाकिस्तान! आज कितने बजे शुरू होगा मैच ? भारतीय फैंस कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

मेरठः 75 साल के वीरपाल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं 100 से अधिक गोल्ड, आज भी फिटनेस बरकरार, जानें

मेरठ के वीरपाल सिंह 75 साल की उम्र में भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. वह युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं. बताते हैं कि बचपन में पहलवानी का शौक था. लेकिन जब कक्षा 7 में उन्होंने स्कूल में एडमिशन लिया. तब पीटीआई द्वारा उनकी खेल की दिशा बदलते हुए उन्हें रनिंग से संबंधित क्षेत्र में प्रेक्टिस करने के लिए कहा. इसके पश्चात उन्होंने इसी खेल में आगे बढ़ाने का फैसला लिया. वर्तमान समय में रनिंग से संबंधित क्षेत्र में ही दौड़ लगाकर मेडल ला रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में लगेगा FIFA World Cup का तड़का, TV पर देखने का मजा होगा दोगुना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन सारे मुकाबले भारत में ही खेले ज Thu, 20 Aug 2026 00:52:13 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: शहजाद पूनावाला ने बताई BJP छोड़ने की वजह! #ShehzadPoonawalla #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T23:42:54+00:00

JSSC-CGL पास अभ्यर्थियों का Protest, परीक्षा रद्द करने पर विरोध | #viralvideo #virlnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T23:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers