Responsive Scrollable Menu

भोपाल निगम परिषद की बैठक आज, सड़क और सफाई पर घेर सकता है विपक्ष, प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा

भोपाल नगर निगम परिषद की इस साल की पहली सामान्य बैठक आज बुधवार को होने जा रही है। बैठक को लेकर विपक्ष ने पहले ही सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि बारिश के बाद शहर की कई सड़कें खराब हो चुकी हैं, निचले इलाकों में पानी भर रहा है और सफाई व्यवस्था भी कई जगह प्रभावित है। इसके बावजूद इन मुद्दों को एजेंडे में शामिल नहीं किया गया।

बैठक की शुरुआत पार्षदों के सवाल-जवाब से होगी। इसके बाद नगर निगम की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक ISBT स्थित मीटिंग हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। एजेंडे में शहर की सड़कों, जलभराव और सफाई जैसे मुद्दों पर अलग से चर्चा का प्रस्ताव नहीं होने से विपक्ष नाराज है। ऐसे में सवाल-जवाब के दौरान पार्षद इन समस्याओं को उठाकर निगम प्रशासन से जवाब मांग सकते हैं।

भोपाल की खराब सड़कों और जलभराव पर विपक्ष के सवाल

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि हर बैठक में शहर से जुड़े जनहित के मुद्दों को पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि पिछली बैठक में भी जनसमस्याओं पर चर्चा कराने की मांग की गई थी, लेकिन विपक्ष की बात नहीं सुनी गई। इस बार भी एजेंडे में आम लोगों की परेशानियों से जुड़े मुद्दे नहीं होने पर उन्होंने आपत्ति जताई है। सीनियर पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने भी शहर की मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल की कई सड़कें इस समय खराब हालत में हैं। दो दिन की तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया था। सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों की शिकायतें सामने आती रही हैं।

विपक्ष का कहना है कि परिषद की बैठक में ऐसे मुद्दों पर चर्चा होना जरूरी है, क्योंकि पार्षदों के पास अपने-अपने इलाकों की समस्याएं सीधे सदन में रखने का मौका होता है। बारिश के दौरान सड़क खराब होने और जलभराव की समस्या से कई इलाकों में लोगों को परेशानी हुई है। विपक्ष इसी आधार पर निगम प्रशासन से जवाब मांगने की तैयारी में है। बैठक में सवाल-जवाब के दौरान इन मुद्दों पर अधिकारियों और जिम्मेदार विभागों से जानकारी मांगी जा सकती है।

प्रस्तावों पर होगी चर्चा

बुधवार को होने वाले सम्मेलन की शुरुआत पार्षदों के सवाल-जवाब से होगी। इसके बाद एजेंडे में रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक का अंत निगम की खाली हुई एक बिल्डिंग को किराए पर देने से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा के साथ होने की जानकारी दी गई है। नगर निगम परिषद का यह इस साल का पहला ऐसा सम्मेलन है जिसमें एमआईसी की ओर से मंजूर एजेंडे पर चर्चा होगी और पार्षदों को अपने सवाल रखने का मौका मिलेगा। इससे पहले इस साल दो सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, लेकिन दोनों सामान्य सवाल-जवाब वाली बैठक नहीं थे। इनमें एक सम्मेलन महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषय पर और दूसरा कचरे के नए नियमों से संबंधित था। इन बैठकों में पार्षदों को सामान्य तरीके से सवाल-जवाब करने का मौका नहीं मिला था।

Continue reading on the app

सिर्फ 5 मिनट नहाना पड़ा महंगा, महिला को देने पड़े 1.30 लाख रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला

ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 5 मिनट गर्म पानी से नहाना महिला को पड़ा भारी, एग्जॉस्ट फैन बंद रहने से भाप ने फायर अलार्म बजा दिया. इस छोटी सी गलती के लिए उन्हें 1,900 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 1.30 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा.

Continue reading on the app

  Sports

WBF: कोर्ट की स्थिति और घरेलू फैंस के बीच बैडमिंटन मिक्स डबल्स में क्या है जीत की रणनीति ?

2026 के आगामी मैच के लिए टीम की रणनीतियों और तैयारियों पर एक विशेष नज़र. खिलाड़ी कोर्ट की स्थितियों के अनुकूल होने और घरेलू भीड़ के समर्थन के साथ आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. क्या यह रणनीति उन्हें जीत दिलाएगी? #खेलसमाचार #बैडमिंटन #खेलरणनीति #2026खेल Wed, 19 Aug 2026 16:17:01 +0530

  Videos
See all

Azam Khan Jauhar University ED Raid: 'जौहर यूनिवर्सिटी पर संकीर्ण सोच के तहत रेड' | #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:46:03+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: CJP के प्रदर्शन पर Delhi Police का जबरदस्त खुलासा! | Jantar Mantar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:43:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers