Responsive Scrollable Menu

सिंकफील्ड कप: प्रज्ञानानंदा मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराया:5 अंक के साथ वेस्ली सो के संयुक्त टॉप पर पहुंचे

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सिंकफील्ड कप के 8वें दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव (MVL) को हरा दिया। काले मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानानंदा ने 27 चालों में मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के बाद उनके 5 अंक हो गए हैं और वे अमेरिका के वेस्ली सो के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। वेस्ली सो से बराबरी, एक राउंड बाकी राउंड-8 के बाद प्रज्ञानानंदा और वेस्ली सो के 5-5 अंक हैं। दोनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। जावोखिर सिंदारोव 4.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि फैबियानो कारुआना और MVL के 4-4 अंक हैं। अब टूर्नामेंट में सिर्फ एक राउंड बाकी है। रुई लोपेज से शुरुआत, 27 चाल में जीते प्रज्ञानानंदा और MVL के बीच मुकाबले की शुरुआत रुई लोपेज ओपनिंग से हुई। प्रज्ञानानंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए शुरुआती दौर में स्थिति को संतुलित रखा। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे बढ़त मिली और 27वीं चाल के बाद MVL ने मुकाबला छोड़ दिया। GCT फाइनल की रेस में मजबूत स्थिति सिंकफील्ड कप ग्रैंड चेस टूर के रेगुलर सीजन का आखिरी टूर्नामेंट है। इसके बाद टूर के टॉप-4 खिलाड़ी ग्रैंड फिनाले में खेलेंगे। 8 राउंड के बाद 5 अंक के साथ प्रज्ञानानंदा फाइनल की रेस में मजबूत स्थिति में पहुंच गए हैं। प्रज्ञानानंदा ने इस टूर्नामेंट में अब तक 3 जीत, 4 ड्रा और एक हार दर्ज की है। उनका एकमात्र नुकसान तीसरे दौर में जर्मनी के विंसेंट केमर के खिलाफ आया था। अब आखिरी दौर में टॉप पर रहने की चुनौती प्रज्ञानानंदा के सामने अब आखिरी दौर में बढ़त बनाए रखने की चुनौती होगी। वेस्ली सो के साथ बराबरी पर होने के कारण अंतिम मुकाबला उनके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जीत के साथ वह टूर्नामेंट का खिताब जीतने की स्थिति भी मजबूत कर सकते हैं।

Continue reading on the app

इमरान की नौ महीने बाद बहन नूरीन की मुलाकात:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अडियाला जेल पहुंचीं; पूर्व PM को हॉस्पिटल शिफ्ट किए जाएंगे

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने मंगलवार को अडियाला जेल में उनसे मुलाकात की। करीब 9 महीने बाद हुई इस मुलाकात के लिए नोरीन सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद जेल पहुंचीं, जिसमें इमरान को परिवार से हर हफ्ते मिलने की अनुमति दी गई है। करीब 15 मिनट चली मुलाकात में नोरीन ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की जानकारी भी दी, जिसमें इमरान को इलाज के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने को कहा गया है। दोनों ने कुछ कानूनी मामलों पर भी बात की। इमरान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी से भी मुलाकात की। दोनों करीब 30 से 35 मिनट साथ रहे। इससे पहले बुशरा ने अपनी बेटी मुबाशरा शेख और ननद मेहरुन्निसा से मुलाकात की थी। पुलिस सिर्फ ने नोरीन को मिलने दिया नोरीन अपनी बहनों अलीमा खान और उजमा खान के साथ अडियाला जेल के रास्ते में डहगल चेकपॉइंट पहुंची थीं। पुलिस ने तीनों को रोक लिया, लेकिन बाद में सिर्फ नोरीन को इमरान से मिलने के लिए जेल जाने दिया। करीब 15 मिनट की मुलाकात के बाद नोरीन ने इमरान से मिलने की पुष्टि की। हालांकि, कोर्ट में दिए भरोसे के मुताबिक उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। कोर्ट ने कहा- परिवार से मिलना अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इमरान के परिवार से हर हफ्ते मुलाकात कराने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि परिवार से मिलना कोई एहसान नहीं, बल्कि मौलिक अधिकार है। अदालत ने पिछले 3 साल में इमरान और उनकी बहनों के बीच हुई मुलाकातों का रिकॉर्ड भी मांगा है। उनके बेटों से हुई बातचीत और फोन कॉल की जानकारी देने को भी कहा गया है। इमरान को अस्पताल भेजने का भी आदेश सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को इलाज और मेडिकल जांच के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने का आदेश भी दिया है। कोर्ट ने उनके इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने को कहा है, जिसमें उनके निजी डॉक्टर और बहन डॉ. उजमा खान को शामिल किया जाएगा। अडियाला जेल की मेडिकल रिपोर्ट में इमरान के ब्लड प्रेशर और तनाव को लेकर चिंता जताई गई थी। अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें सबसे पहले तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामले दर्ज हुए। बाद में सिफर और इद्दत निकाह मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिल गई। तोशाखाना मामले में भी उनकी एक सजा रोक दी गई। इसके बावजूद दूसरे मामलों के चलते वह अभी जेल में हैं। इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई का कहना है कि 2022 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उनके खिलाफ मामले राजनीतिक वजहों से दर्ज किए गए। उनका आरोप है कि उन्हें राजनीति और चुनाव से दूर रखने के लिए ऐसा किया गया। वहीं, पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को खारिज करती हैं और कहती हैं कि ये मामले कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहे हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PAK सुप्रीम कोर्ट बोला-इमरान को 2 दिन में अस्पताल भेजें:कहा- बहनों से मिलना उनका अधिकार; 2023 से जेल में हैं पूर्व PM पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अस्पताल भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि इमरान को 48 घंटे में शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ट्रांसफर किया जाए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

मेरठः 75 साल के वीरपाल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं 100 से अधिक गोल्ड, आज भी फिटनेस बरकरार, जानें

मेरठ के वीरपाल सिंह 75 साल की उम्र में भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. वह युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं. बताते हैं कि बचपन में पहलवानी का शौक था. लेकिन जब कक्षा 7 में उन्होंने स्कूल में एडमिशन लिया. तब पीटीआई द्वारा उनकी खेल की दिशा बदलते हुए उन्हें रनिंग से संबंधित क्षेत्र में प्रेक्टिस करने के लिए कहा. इसके पश्चात उन्होंने इसी खेल में आगे बढ़ाने का फैसला लिया. वर्तमान समय में रनिंग से संबंधित क्षेत्र में ही दौड़ लगाकर मेडल ला रहे हैं. Wed, 19 Aug 2026 09:54:10 +0530

  Videos
See all

Live : Asim Munir के खिलाफ Pakistan में विरोध प्रदर्शन, देश छोड़कर भागा! | Balochistan | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:16:03+00:00

Tejashwi Yadav Lokbhawan March Live : तेजस्वी का Lok Bhawan मार्च आज, सम्राट सरकार से किए 15 सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:17:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers