FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भारतीय नागरिक मेजर सिंह, जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े गंभीर आरोप
Major Singh: अमेरिका की शीर्ष जांच एजेंसी एफबीआई ने भारतीय नागरिक मेजर सिंह को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है. उन पर एक अंतरराष्ट्रीय संगठित आपराधिक गिरोह के साथ मिलकर गंभीर अपराधों को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है.
अमेरिका की अदलात ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मेजर सिंह पंजाब से जुड़े जग्गू भगवानपुरिया आपराधिक गिरोह के एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे थे. इस गिरोह का नेटवर्क भारत के साथ-साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य और अन्य देशों तक फैला हुआ है. लॉस एंजिल्स की अमेरिकी जिला अदालत ने 25 जून 2026 को मेजर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. उन पर गिरोहबंदी, अवैध हथियारों का कारोबार करने और नशीले पदार्थों की तस्करी की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन, 2014 से अब तक JPSC और TDPL की 44 परीक्षाओं को किया रद्द
भारतीय नागरिक है मेजर सिंह
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार मेजर सिंह की जन्म तिथि 20 जुलाई 1997 है और वह भारतीय नागरिक हैं. उनकी शारीरिक बनावट के संदर्भ में बताया गया है कि उनके बाल और आंखें काली हैं, उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 8 इंच है और वजन लगभग 82 किलोग्राम है.
ऑपरेशन हार्डबॉल का हिस्सा
यह पूरी कार्रवाई 'ऑपरेशन हार्डबॉल' नामक एक बड़े अंतरराष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उत्तरी अमेरिका में सक्रिय उन आपराधिक गिरोहों को खत्म करना है जिनके तार भारत से जुड़े हैं. इनमें लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर ढांडा जैसे प्रमुख गिरोह शामिल हैं. एफबीआई ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास मेजर सिंह के स्थान के बारे में कोई जानकारी हो तो वह निकटतम अमेरिकी दूतावास या एफबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करे.
ये भी पढ़ेें: सोने की खदान ढहने से 30 खनिकों की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
ये भी पढ़ें: 6 विकेट और मैच जीत लेगा भारत, जानिए WTC प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को होगा कितना फायदा?
ये भी पढ़ें: भारत की तरह अमेरिका में भी SIR, ट्रंप ने शुरू किया वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं का सफाई अभियान
कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, सभी मृतक बांग्लादेशी नागरिक
Kolkata Hotel Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक थे. इस अग्निकांड में 6 लोग घायल भी हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, ये अग्निकांड बुधवार तड़के हुआ. इस दौरान होटल में ठहरे हुए अधिकांश लोग गहरी नींद में थे. आग लगने के बाद होटल में धुएं का गुबार और तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








